120 Bahadur and Mastiii 4 Box Office Day 3: ‘120 बहादुर’ की कमाई में झटका नहीं, दिन-ब-दिन बढ़ रही रफ्तार, ‘मस्ती 4’ दिखी’ धीमी पड़ती
120 Bahadur and Mastiii 4 Box Office Day 3: 21 नवंबर को थिएटर में दो फिल्मों ने दस्तक दी है, जिसमें फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur और दूसरी विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की फिल्म मस्ती 4 है.
इन दोनों ही फिल्मों की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं हुई थी. मगर जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, वैसे ही बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है. वहीं पहले दिन फिल्म मस्ती 4 को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन आज तीसरे दिन 120 Bahadur आगे है. सैकनिल्क रिपोर्ट सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन 120 बहादुर ने लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म ने पहले दिन 2.25 और दूसरे दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद तीन दिनों में फिल्म की कमाई 10.10 करोड़ हो गई है. तो वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘मस्ती 4’ ने पहले दिन लगभग 2.75 करोड़ और दूसरे दिन 2.75 करोड़ की कमाई करने के बाद तीसरे दिन लगभग 3 करोड़ की कमाई की. फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर, जो कि रियल लाइफ पर बेस्ड एक फिल्म है, जिसमें देश के प्रति अपने प्यार के लिए जान गवाने वाले एक जवान की कहानी का दिखाया गया है. तो वहीं मस्ती 4 में ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिल रही है. वहीं दो अलग जॉनर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं. मस्ती 4ट के बजट के बात करें तो लगभग 45-60 करोड़ के रुपए में इसे तैयार किया गया है तो वहीं, फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का बजट लगभग 80 -90 करोड़ है
Mastii 4 120 Bahadur Box Office Box Office Mastii 4 Budget 120 Bahadur Budget 120 Bahadur Box Office Collection 120 Bahadur Box Office Collection Day 3 Mastii 4 Budget And Collection Mastii 4 Box Office Collection Mastii 4 Box Office Collection Day 3
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Box Office Day 1: सैनिकों की शहादत से ज्यादा अश्लील चुटकुलों का जोर, पहले दिन 'मस्ती 4' से हारी '120 बहादुर'बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' दोनों ही फिल्मों का हाल बुरा रहा है। आलम यह है कि सिनेमाघरों में दोनों फिल्माें के शोज में औसतन 10% सीटों पर भी दर्शक नजर नहीं आए। हालांकि, वीर सैनिकों की गाथा से ज्यादा दर्शकों अश्लील चुटकुलों वाली फिल्म देखने पहुंचे...
Read more »
'120 बहादुर' के लिए फरहान अख्तर ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, डबल डिजिट में की कमाई, राशि खन्ना को मिले इतने कर...120 Bahadur Star Cast Fees: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने लीड रोल निभाया है. उनके अलावा कई सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि, '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. इस बीच स्टार कास्ट की फीस को लेकर जानाकरी सामने आ गई है.
Read more »
120 Bahadur Box Office Collection: फरहान की '120 बहादुर' को वीकेंड का मिला फायदा, जानें दूसरे दिन का कलेक्शनफरहान अख्तर स्टारर युद्ध-आधारित फिल्म &39;120 बहादुर&39; 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रेजांग ला की वीरगाथा पर बनी इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन
Read more »
'मस्ती 4' को रौंदकर आगे बढ़ी '120 बहादुर', दूसरे दिन डबल हो गई कमाई, जस की तस है कॉमेडी फिल्म की हालत120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Day 2: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है. इस मूवी ने शनिवार को लगभग दोगुनी कमाई की है. वहीं, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की 'मस्ती 4' का दूसरे दिन भी जादू नहीं चला. पहले दिन जितना ही यह फिल्म दूसरे दिन भी कमाई कर पाई है.
Read more »
Box Office Day 2: '120 बहादुर' ने लगाई छलांग और 'मस्ती 4'को दी धोबी पछाड़, दूसरे दिन किया दोगुना कलेक्शनपहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'मस्ती 4' ने वॉर फिल्म '120 बहादुर' को मात दी, पर दूसरे दिन पासा पलट गया। '120 बहादुर' ने तगड़ी छलांग लगाते हुए दोगुनी कमाई कर डाली, जबकि 'मस्ती 4' की कमाई टस से मस नहीं हुई। जानिए दोनों फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन:
Read more »
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म मस्ती 4 के आगे 120 बहादुर ने दिखाया दम, कलेक्शन देखकर खुली रह जाएंगी आंखेMastiii 4-120 Bahadur Day 2 Box Office Collection: इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक तरफ फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर तो दूसरी तरफ मस्ती 4 एक साथ 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है.
Read more »
