120 Bahadur Star Cast Fees: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने लीड रोल निभाया है. उनके अलावा कई सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि, '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. इस बीच स्टार कास्ट की फीस को लेकर जानाकरी सामने आ गई है.
नई दिल्ली. फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं और दर्शकों को भी यह पसंद आ रही है.
‘120 बहादुर’ की कहानी रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है. साल 1962 में लद्दाख में 16,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना का सामना किया था. इस जंग में 114 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. फरहान अख्तर ने 120 बहादुर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभाया है, जिन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था. वह अपने सैनिकों के साथ भारत के इतिहास की सबसे खतरनाक लड़ाइयों में से एक में चीनी सेना के खिलाफ लड़े थे. रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म में राशि खन्ना, अमिताभ बच्चन, अंकिता सिवाच, एजाज खान और विवान भतेना सहित कई सितारों ने काम किया है. जानिए एक्टर्स को अपने-अपने किरदारों के लिए कितनी फीस मिली है. फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा रकम वसूली है. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 15-18 करोड़ के बीच फीस मिली है. वह 120 बहादुर फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. अमिताभ बच्चन ने 120 बहादुर में नैरेटर की भूमिका निभाई हैं. उन्होंने अपनी दमदार आवाज से फिल्म को प्रभावशाली बनाया है. उनके इस काम के लिए उन्हें 3 करोड़ से 6 करोड़ के बीच भुगतान किया गया है. 120 बहादुर फिल्म में राशि खन्ना ने मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी शगुन कंवारी सिंह का किरदार निभाया. उनके इस रोल के लिए उन्हें 5 करोड़ से 8 करोड़ तक की फीस दी गई है. अंकित सिवाच ने 120 बहादुर में सहायक भूमिका निभाई. रिपोर्ट्स की मानें तो अपने इस रोल के लिए उन्हें 40 से 60 लाख रुपये मिले हैं. विवेक भटेना ‘क्योंकि ‘सास भी कभी बहू थी’, ‘कुमकुम’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘ब्लडी डैडी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्हें फिल्म में सहायक रोल निभाने के लिए 40 से 60 लाख रुपये की फीस मिली है. एजाज खान कई फिल्मों में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुके हैं. वह बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने ‘120 बहादुर’ में लेफ्टिनेंट कर्नल एचएन ढींगरा का रोल निभाया है और उन्हें भी लगभग 40 से 60 लाख के बीच भुगतान किया गया है. सपोर्टिंग कलाकारों में अजिंक्य देव, स्पर्श वालिया, धनवीर सिंह और साहिब वर्मा शामिल हैं. उन्हें अपने-अपने रोल के लिए 40 लाख से 60 लाख के बीच फीस दी गई है. 85 करोड़ के बजट में बनी ‘120 बहादुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
120 Bahadur Movie Farhan Akhtar Fees Farhan Akhtar Fees For 120 Bahadur 120 Bahadur Star Cast Fees फरहान अख्तर फरहान अख्तर फीस 120 बहादुर फिल्म 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
120 Bahadur Review: 120 बहादुरों की कहानी के साथ कितना न्याय कर पाए फरहान अख्तर? थिएटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू120 Bahadur Review: अभिनेता फरहान अख्तर Farhan Akhtar ने 4 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की है। फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले अगर आप फिल्म देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो हमारा ये रिव्यू जरूर पढ़ लें...
Read more »
120 Bahadur Movie Review: आखिर कैसी है फरहान अख्तर की '120 बहादुर'? देखने से पहले यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यूमनोरंजन | बॉलीवुड 120 Bahadur Movie Review: फरहान अख्तर की मचअवेटेड फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कैसी है ये फिल्म?
Read more »
120 Bahadur X Review: ऑडियंस पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, फरहान अख्तर की मूवी देख हाई हुआ जोश- 'एक सलाम बहादुरी...120 Bahadur X Review: फरहान अख्तर स्टारर 120 बहादुर आज 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को रिलीज के साथ ही एक्स पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. बहादुरी, देशभक्ति की भावना से भनी 120 बहादुर दर्शकों को भी उसी भावना में डुबोने में सफल रही है. फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने फरहान अख्तर के अभिनय की खूब सराहना की है.
Read more »
120 Bahadur BO Collection: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ का नहीं दिखा दम, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शनअभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म &39;120 बहादुर&39; आखिरकार आज 21 नवंंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों द्वारा धीमा रिस्पांस मिलता दिख रहा है। चलिए जानते
Read more »
'फरहान की बातें सच हुई', विवान भटेना ने सुनाया 120 बहादुर की शूटिंग का किस्सा'फरहान अख्तर की बताई बातें सच हुई साबित', विवान भटेना ने सुनाया '120 बहादुर' की शूटिंग का किस्सा
Read more »
'120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन आगे निकल गई 'मस्ती 4''120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन आगे निकल गई 'मस्ती 4', जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन
Read more »
