अमेरिका-ईरान जंग पांचवें हफ्ते में पहुंच गई है, लेकिन इसके अंत को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार जीत और जंग खत्म होने का दावा करते हैं, लेकिन उनके बयान बदलते रहते हैं. 30 दिनों में उन्होंने 12 बार जंग जीतने या खत्म होने का दावा किया है लेकिन बावजूद इसके जंग जारी है.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन इसके खत्म होने को लेकर अब भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं है. एक तरफ युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि जंग जल्द खत्म हो जाएगी या अमेरिका पहले ही जीत चुका है.
कमोबेश एक दर्जन बार उन्होंने यह दावा किया लेकिन फिर वह पलटी मार गए. और पढ़ेंपिछले 30 दिनों पर नजर डालें तो ट्रंप के बयानों में लगातार बदलाव देखने को मिलता है. कभी वह कहते हैं कि "हम यह जंग जीत चुके हैं", तो कभी चेतावनी देते हैं कि अगर समझौता नहीं हुआ तो हमले और तेज होंगे. हाल ही में उन्होंने कहा कि "दो-तीन हफ्तों में अमेरिका ईरान छोड़ देगा.", लेकिन जमीनी हालात इस दावे से मेल खाते नहीं दिखते.यह भी पढ़ें: 'दो-तीन हफ्तों में अमेरिका ईरान छोड़ देगा', जंग खत्म करने पर ट्रंप का बड़ा ऐलानअसल में, यह जंग अब अपने शुरुआती अनुमान से आगे निकल चुकी है. ट्रंप प्रशासन ने शुरुआत में इसे 4 से 5 हफ्तों में खत्म होने वाला ऑपरेशन बताया था, और फिलहाल यह पांचवें हफ्ते में भी जारी है. इस बीच अमेरिका करीब 50,000 सैनिक मिडिल ईस्ट में तैनात कर चुका है, जो इस बात का संकेत है कि हालात उतने आसान नहीं हैं जितना सार्वजनिक बयानों में दिखाया जा रहा है. Advertisement व्हाइट हाउस की तरफ से भी मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि "ऑपरेशन अपने लक्ष्यों के काफी करीब है और मिशन जारी है." वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि सभी उद्देश्य तय समय से पहले या उसके आसपास पूरे हो सकते हैं. इन बयानों से यह जरूर संकेत मिलता है कि अमेरिका अभी पीछे हटने के मूड में नहीं है.अगर ट्रंप के पिछले बयानों को देखें, तो तस्वीर और भी उलझी हुई नजर आती है. 2 मार्च को, जब जंग शुरू हुए कुछ ही दिन हुए थे, उन्होंने इसे "पूरी तरह सफल ऑपरेशन" बताया था. इसके बाद 9 मार्च को उन्होंने कहा कि "हम कई मायनों में जीत चुके हैं", लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि "अभी पूरी जीत बाकी है." उसी दिन उन्होंने यह भी कहा कि जंग "बहुत जल्द खत्म हो जाएगी."यह भी पढ़ें: 'आओ, तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं...', अमेरिका को धमकाते हुए ईरान ने जारी किया वीडियो11 मार्च को ट्रंप ने दावा किया कि जंग "किसी भी समय खत्म हो सकती है" क्योंकि "अब निशाना बनाने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है." लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने यह भी कहा कि "हमें काम पूरा करना होगा." 12 और 13 मार्च को भी उन्होंने इसी तरह के बयान दिए-कभी जीत करीब बताई, तो कभी कहा कि यह सिर्फ समय की बात है. Advertisement President Trump: 🇺🇸“We have the strongest and most powerful, by far, military in the world, and we will easily prevail.”“We’re already substantially ahead of our time projections. We projected four to five weeks. But we have the capability to go far longer than that. We’ll do… pic.twitter.com/sDbsJAQGen— Donald J Trump Posts TruthSocial March 3, 202624 मार्च को तो ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया कि "हम यह जंग जीत चुके हैं." लेकिन अगले ही दिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा और पानी के ढांचे को "तबाह" कर सकता है. 26 मार्च को उन्होंने कहा कि "ईरान हार चुका है", लेकिन इसके बावजूद सैन्य कार्रवाई जारी रही.इन लगातार बदलते बयानों से यह साफ होता है कि ट्रंप एक तरफ अमेरिकी जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि यह जंग लंबी नहीं चलेगी, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हालात उन्हें बार-बार अपने रुख में बदलाव करने पर मजबूर कर रहे हैं.विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों स्तरों पर काम कर रही है. एक तरफ यह घरेलू समर्थन बनाए रखने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकती है. लेकिन इसका एक साइड इफेक्ट यह भी है कि इससे जंग को लेकर अनिश्चितता और बढ़ जाती है.---- समाप्त ----
Iran War Ceasefire America Israel Attacks डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध सीजफायर अमेरिका इजरायल हमले
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस गर्मी में आसमान में दिखेंगी कम उड़ानें, DGCA ने उठाया बड़ा कदमइस गर्मी के शेड्यूल में पिछली गर्मियों के मुकाबले लगभग 12 कम घरेलू उड़ानें होंगी। विमानन अधिकारियों ने इंडिगो के अनुमानों को मंजूरी देने में सावधानी बरती है।
Read more »
गाजियाबाद MMG अस्पताल में सांस की दिक्कत से छह की मौत, प्रदूषण बना जानलेवागाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले 12 घंटों में 13 वर्षीय किशोर सहित छह मरीजों की मौत हो गई।
Read more »
यूपी में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए शुरू होगा फ्री ऑनलाइन AI कोर्स, मिलेगा सर्टिफिकेट और क्रेडिटउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन एआई अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू हो रहा है।
Read more »
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 12 दिनों में 862 करोड़ का कलेक्शन'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज के 12 दिन पूरे, बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ पार, पवन कल्याण की फिल्म को दी शिकस्त, जानें कुल कलेक्शन।
Read more »
अग्निवीर भर्ती रैली में दलालों और फर्जी एजेंट से रहें सावधान, ये जरूरी दस्तावेज रखने होंगे अपने साथआगरा के एकलव्य स्टेडियम में 1 से 19 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार रात 12 बजे से प्रवेश मिलेगा और बुधवार सुबह 6-7 बजे 1600 मीटर दौड़ होगी।
Read more »
ध्वजारोहण के साथ बूथों पर कार्यकर्ताओं से होगा संवाद, स्थापना दिवस पर भाजपा चलाएंगी घर-घर झंडा अभियानभाजपा बाराबंकी में अपना 46वां स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाएगी। 5 से 12 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में जिला और मंडल कार्यालयों को सजाया जाएगा।
Read more »
