114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को लेकर बड़ा अपडेट, पाकिस्तान-चीन का सूख जाएगा गला!

India France Rafale Deal News

114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को लेकर बड़ा अपडेट, पाकिस्तान-चीन का सूख जाएगा गला!
India France Rafale Deal Cost1 Rafale Price In Indian Rupees114 Rafale Price In Indian Rupees
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की एक बड़ी डील प्रक्रिया में है, जिसकी अनुमानित लागत ₹3.25 लाख करोड़ है।

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत का डिफेंस सेक्टर और तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीनों सेनाओं को ताकतवर करने के लिए सरकार आधुनिक हथियारों और फाइटर जेट की खरीद पर फोकस कर रही है। उसी क्रम में भारतीय वायु सेना को 114 राफेल फाइट जेट देने का प्रोसेस तेजी पकड़ रहा है। 18 से 20 फरवरी तक होने वाले AI समिट के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद इस महीने के दूसरे हफ्ते में बड़ी रक्षा खरीद प्रस्तावों पर विचार करने के लिए बैठक करेगी। एक रक्षा सूत्र ने हमारे सहयोगी संस्थान TOI को बताया। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव अगले हफ्ते फ्रांस से 3.

25 लाख करोड़ रुपये की लागत से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 'एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी' देना है। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में 18 विमान फ्लाई अवे कंडीशन में खरीदे जाएंगे और बाकी भारत में 60% तक स्वदेशी सामग्री के साथ बनाए जाएंगे। इस डील के तहत खरीदे जाने वाले 114 राफेल में से लगभग 80% भारत में ही बनाए जाने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि IAF को इस प्रोजेक्ट के तहत 88 सिंगल-सीटर और 26 ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे, जिनमें से ज्यादातर डसॉल्ट और भारतीय निजी क्षेत्र की कंपनियों के सहयोग से भारत में बनाए जाएंगे। यह अधिग्रहण, जिसे पिछले महीने रक्षा खरीद बोर्ड ने पहले ही मंजूरी दे दी थी, अगले दौर की मंजूरी के लिए शीर्ष निकाय के पास जाएगा, जिसके बाद तकनीकी और वाणिज्यिक बातचीत की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। मैक्रों के भारत दौरे के दौरान इस डील को अंतिम रूप दिया जा सकता है। IAF वर्तमान में लगभग 30 फाइटर स्क्वाड्रन ऑपरेट कर रही है, जो 42 स्क्वाड्रन की स्वीकृत संख्या से काफी कम है, ऐसे समय में जब पाकिस्तान और चीन से खतरा बढ़ रहा है।क्या कहते हैं एक्सपर्ट?रक्षा विश्लेषक पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ-साथ पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते रणनीतिक गठजोड़ को प्रमुख कारक बताते हैं, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। एक बार डील पूरी हो जाने के बाद, IAF के पास 150 राफेल का बेड़ा होगा, साथ ही भारतीय नौसेना के पास 26 राफेल होंगे, जो फ्रांसीसी विमानों का एयरक्राफ्ट कैरियर-कम्पैटिबल वर्जन होगा। ऑपरेशन सिंदूर ने आक्रामक अभियानों में '4.5-जेन किंग' राफेल के महत्व को दिखाया है क्योंकि यह मेटियोर, स्कैल्प और लेजर-गाइडेड बम जैसे घातक मिसाइलों से लैस है। उम्मीद है कि राफेल प्रोजेक्ट IAF को लंबे समय तक 4.5-जेन-प्लस मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट की अपनी जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। इस डील की तुरंत जरूरत है क्योंकि भारत को नजदीकी भविष्य में नया पांचवीं पीढ़ी का फाइटर प्लेन एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि ऐसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर बनाने के लिए कंपनियों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है और HAL का तेजस MkIA प्रोडक्शन प्रोग्राम बहुत धीमी गति से चल रहा है क्योंकि यह तेजस इंजन के लिए अमेरिकी कंपनी GE पर निर्भर है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India France Rafale Deal Cost 1 Rafale Price In Indian Rupees 114 Rafale Price In Indian Rupees How Many Rafale India Have How Many Fighter Jets Does India Have Best Fighter Jet In India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दीडिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दीडिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड ने 114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Read more »

F-35 और Su-57 का 'छोटा भाई' मचाएगा तबाही, पाकिस्तानी JF-17 का है बाप, डील होने जा रही पक्की!F-35 और Su-57 का 'छोटा भाई' मचाएगा तबाही, पाकिस्तानी JF-17 का है बाप, डील होने जा रही पक्की!Rafale deal: भारत की आसमानी ताकत और बढ़ने वाली है. भारत 114 राफेल डील को पक्का करने में जुट चुका है. जी हां, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसी महीने भारत के दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले देश का रक्षा मंत्रालय भारतीय वायु सेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के 3.25 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकता है.
Read more »

PAK vs NED Live Score: पहले ही मैच में पाकिस्तान पर मंडराया हार का खतरा, नीदरलैंड के खिलाफ 114 पर गिरे 7 विकेटPAK vs NED Live Score: पहले ही मैच में पाकिस्तान पर मंडराया हार का खतरा, नीदरलैंड के खिलाफ 114 पर गिरे 7 विकेटटी20 विश्वकप का आगाज हो चुका है। पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान
Read more »

Sky Guardians: How Indias new Rafale deal rewrites the rules of air powerSky Guardians: How Indias new Rafale deal rewrites the rules of air powerIndias planned 114 Rafale deal isnt just about fighter jets; its about air power, Indian missiles, Make in India production, jobs and true defence self-reliance.
Read more »

म्यांमार नेशनल एयरलाइंस की उड़ान लगातार दूसरे दिन रद, 114 यात्री गया एयरपोर्ट पर फंसेम्यांमार नेशनल एयरलाइंस की उड़ान लगातार दूसरे दिन रद, 114 यात्री गया एयरपोर्ट पर फंसेम्यांमार नेशनल एयरलाइंस की गया से रंगून की उड़ान लगातार दूसरे दिन रद हो गई, जिससे गया एयरपोर्ट पर 114 यात्री फंस गए हैं। बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद हुई थी, और शनिवार को अतिरिक्त उड़ान भी नहीं आ पाई। यात्री एक निजी होटल में ठहरे हैं और एयरलाइन की अगली सूचना का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:04:46