IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.
IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.
पांच मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत अगर आज का मैच जीत लेता है, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त बना लेगा. इतिहास रचने के करीब ये दो क्रिकेटर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस भारत के खिलाफ इस मैच में खेलेंगे. ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के पास इतिहास रचने का मौका होगा. ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रनों के साथ 50 विकेट हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनने से चंद कदम दूर हैं. T20I में दुनिया के सबसे बड़े मैच विनर ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ एक विकेट के साथ टी20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लेंगे. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2,833 रन अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर, मार्कस स्टोइनिस 50 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 ही विकेट दूर हैं. मार्कस स्टोइनिस ने इस फॉर्मेट में 1,321 रन जुटा लिए हैं. अब तक किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 50 विकेट लेने के साथ बल्ले से 1,000 रन नहीं बनाए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के पास इस मुकाम को हासिल करने का गोल्डन चांस है. नाथन एलिस भी 50 विकेट पूरे करने के करीब नाथन एलिस 50 विकेट पूरे करने से महज 3 विकेट दूर हैं. हालांकि, बल्ले से अब तक उन्होंने सिर्फ 30 रन बनाए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया. तीसरा मैच भारत ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. अब दोनों टीमें सीरीज का चौथा मैच जीतकर बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी. कुलदीप यादव को भारत भेज दिया गया भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इस सीरीज के बाकी मुकाबलों में नहीं खेलेंगे, उन्हें भारत भेज दिया गया है. कुलदीप साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए टीम की ओर से चार दिवसीय मैच खेलेंगे, ताकि टेस्ट सीरीज की तैयारी की जा सके. यह मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए, जबकि 12 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते. इनके अलावा, 2 मैच बेनतीजा रहे.
Marcus Stoinis IND Vs AUS IND Vs AUS 4Th T20I Team India Australia Glenn Maxwell News Marcus Stoinis Records
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किसानों और व्यापारियों को बड़ा फायदा! फल-सब्जी यूनिट पर 50% सब्सिडीAgriculture News : किसानों और व्यापारियों के लिए खुशखबरी! फल-सब्जी यूनिट पर मिलेगी 50% सब्सिडी
Read more »
गुजरात के बयान से पंजाब में घिरे केजरीवाल: कहा- बाढ़ पीड़ितों को ₹50–50 हजार दिए; किसान नेता बोले- 2400 गांवो...Punjab Arvind Kejriwal trouble statement in Gujarat flood victim आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में एक किसान महापंचायत के दौर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की बात अपने भाषण में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी बाढ़ पीड़ितों को 50-50...
Read more »
Infinix Gt 50 Pro Price: 108 MP ప్రధాన కెమెరాతో Infinix Gt 50 Pro మొబైల్ లాంచ్ కాబోతోంది.. ఫీచర్స్, ధర వివరాలు..Infinix Gt 50 Pro Price: త్వరలోనే ఇన్ఫినిక్స్ (Infinix) నుంచి అద్భుతమైన స్మార్ట్ఫోన్ అందుబాటులోకి రాబోతోంది. ఇది ఇన్ఫినిక్స్ GT 50 ప్రో పేరుతో విడుదల కాబోతున్నట్లు వార్తలు సర్కులేట్ అవుతున్నాయి. అయితే, ఈ మొబైల్కు సంబంధించిన అన్ని వివరాలు ఇటీవల లీక్ అయ్యాయి.
Read more »
IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी20i मैच?IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच 6 नवंबर 2025 को गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबर है और दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। यह मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20...
Read more »
गरीब सब्जीवाले की किस्मत का ‘जैकपॉट’, पंजाब लॉटरी में जीते ₹11 करोड़ रुपए में से 50-50 लाख रुपये दो लड़कियों के नाम!Punjab Lottery News: जयपुर के कोटपूतली निवासी सब्जी विक्रेता अमित सेहरा ने पंजाब सरकार की लॉटरी में 11 करोड़ रुपये जीते हैं। अब अमित लॉटरी के रकम में से 50-50 लाख रुपये दो लड़कियों के नाम करने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Read more »
केरल में कैसा खेला? आबादी 3.6 करोड़, आधार जारी हुए 4.1 करोड़, समझें सारा झोलAadhaar News: केरल में ये कैसा खेला... आबादी 3.6 करोड़, आधार जारी हो गए 4.1 करोड़, आखिर क्या है 50 लाख का झोल
Read more »
