संजय जैन 37 सालों से फुल्की, भेल, कचौड़ी खिला-खिलाकर ग्राहकों पर एक अलग ही जादू चला रहे हैं. वह सारे सामान का मसाला घर पर ही तैयार करते हैं और 37 साल से उनकी फुल्की का स्वाद बरकरार है.
सागर की गली मोहल्लों में खाने-पीने की एक से एक चीजों की खुशबू महकती है और लोग उनके दीवाने होते हैं. आज हम मनमौजी पानीपुरी वाले की कहानी आपको बताते हैं जो पिछले 37 सालों से फुल्की, भेल, कचौड़ी को परोस कर ग्राहकों पर एक अलग ही जादू चला रहे हैं, उन्होंने एक बच्चे की उम्र से शुरुआत की थी और आज बाल पकने तक की उम्र में फुलकी बेच रहे हैं लेकिन जो स्वाद वह बचपन में देते थे वह आज भी बरकरार है इनकी फुल्की खाने के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं.
37 साल से संजय जैन राजस्थानी कचौड़ी बेचने का कर रहे काम विजय टॉकीज निवासी संजय जैन बताते हैं कि वह 37 साल से फुलकी और राजस्थानी कचौड़ी बेचने का काम कर रहे हैं. पहले उन्होंने विजय टॉकीज के पास से इसकी शुरुआत की थी, फिर कटरा परकोटा में दुकान लगाई. लेकिन पिछले 26 साल से सिंधी बाजार में अपना ठेला लगाते हैं. उन्होंने कहा कि शाम को केवल 3 घंटे के लिए मार्केट में आता हूं. हमारे बरसों पुराने ग्राहक हैं, जो कभी बच्चा थे आज भाई खुद बच्चे वाले हो गए, लेकिन हमारी फुलकी का स्वाद नहीं भूले हैं. जो लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं. वह भी 10-10 किलोमीटर दूर से गोलगप्पे खाने के लिए आता है जो ग्राहक यहां खरीदी करने के लिए आते हैं वह फुल्की खाकर जरूर जाते हैं. संजय जैन रोजाना शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक ही अपना सामान बेचते हैं. और उनके गोलगप्पे का दीवाने हर ग्राहक को उनकी टाइमिंग पता है, तो तलाश करते हुए सिंधी मार्केट की गली में पहुंच जाते हैं. जहां पर संजय मजेदार बातचीत के साथ लोगों को गोलगप्पे खिलाते हैं. जैसे ही शाम को यह अपना फुलकी का थैला लेकर मार्केट में पहुंचते हैं तो देखते ही ग्राहकों की भीड़ आने लगती है और जब तक यह खड़े रहते हैं तब तक 1 मिनट के लिए भी इनका हाथ रुकता नहीं है. रोज बेच देते हैं 1000 फुल्की संजय बताते हैं कि वह केवल गोलगप्पे खरीदते हैं जहां से आर्डर पर बनवाते वहां पर कह कर रखा है कि सभी फुल्की बड़ी और बराबर मात्रा में होनी चाहिए, वह 10 रुपए में 5 गोलगप्पे खिलाते हैं और सुखी फुल्की किसी को देते नहीं है. संजय कहते हैं कि उन्होंने जब इसकी शुरुआत की थी तब एक रुपया में आठ गोलगप्पे बेचते थे अब महंगाई के साथ इनकी कीमत भी बढ़ानी पड़ी. रोजाना 1000 फुल्की, डेढ़ सौ कचौड़ी और डेढ़ सौ, भेल बेचते हैं. जिस तरह आने का शेड्यूल फिक्स किए हुए हैं कि इस तरह सामान बेचने का भी सब कुछ तय है. खुद तैयार करते हैं मसाले जिस ठेला से यह गोलगप्पे बेचते हैं वह हमेशा चमचमाता हुआ रहता है साथ ही खटाई से लेकर मसाले तक सब स्टील के बर्तन में रखते हैं. वह भी नए जैसे चमचमाते है. साफ सफाई और व्यवहार के साथ यह स्वाद को एक नंबर देते ही हैं, लेकिन इनमें जिन मसाले और अन्य चीजों का उपयोग किया जाता है वह अपने हाथों से तैयार करते हैं ताकि किसी भी ग्राहक के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो. संजय कहते हैं कि जिस तरह हमारे दो बेटे हैं ऐसे हर कोई किसी न किसी का बेटा है शुरू से ही हमने कभी ऐसी चीज का उपयोग नहीं किया है कि जो किसी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो नमक से लेकर अमचूर तक हम घर पर ही बनाते हैं और जो सामान तीन घंटे में बेचकर जाते हैं उसकी तैयारी घर पर दिनभर करते हैं तब जाकर हम इधर आते हैं. वह रोजाना 5000 का सामान बेचते हैं.
Kachoris Sanjay Jain Sell 1000 Pani Puris Sagar News Local18
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शादी के सीजन में दिखना है रॉयल? असली गोल्ड को कहें 'बाय', 1000 रुपये में मिल रहे हैं ये शानदार ज्वेलरी सेटसोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण महिलाओं का रुझान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा है। यह सस्ती, हल्की और सुरक्षित होने के साथ-साथ असली जैसी दिखती है। अमेरिकन डायमंड, राजवाड़ी और कुंदन जैसे डिजाइन खूब पसंद किए जा रहे हैं। शादी-विवाह के लिए किराए पर भी ज्वेलरी सेट उपलब्ध हैं, जिससे मध्यम वर्ग के लोग आसानी से शाही लुक पा रहे हैं। रामपुर में इसकी...
Read more »
'सनी देओल 2026 पर करेंगे राज, 68 की उम्र में 1000 करोड़ रुपये हो सकती है कमाई', KRK ने किए बड़े दावेखुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान ने सनी देओल को लेकर कुछ बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा है- उनकी कमाई 68 साल की उम्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।
Read more »
37 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी डबल डेकर बसें, जानें रूट और किरायादिल्ली की सड़कों पर 37 साल पुराना एक ऐसा दौर लौटने वाला है, जिसे देखकर पुरानी पीढ़ी की यादें ताजा हो जाएंगी और नई पीढ़ी के लिए यह किसी अजूबे से कम नहीं होगा.
Read more »
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिराआईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा
Read more »
UP में शत्रु संपत्तियों से भरेगा सरकारी खजाना, ऑनलाइन नीलामी से 1000 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमानउत्तर प्रदेश में शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी से सरकार को ₹1000 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है। पहले चरण में 1000 संपत्तियों की नीलामी होगी, जिसमें से 400 से ₹200 करोड़ मिल चुके हैं। कुल 6,500 शत्रु संपत्तियां यूपी में चिह्नित हैं। कब्जेदार को प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन राजा महमूदाबाद की संपत्तियां कानूनी विवाद के कारण नीलामी में शामिल नहीं...
Read more »
90 की वो स्टार VJ, कभी एक शो के चार्ज करती थीं लाखों रुपए, अब महज ₹1000 में करा रही कोचिंग क्लासेस90 के दशक की मशहूर एंकर और वीडियो जॉकी रहीं रूबी भाटिया इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वो इन दिनों हजार रुपए में लाइफ कोचिंग क्लासेस दे रही हैं जो देख फैंस काफी निराश हैं. कभी एक शो के लिए लाखों रुपए चार्ज करने वाली वीजे अब हजार रुपए में क्लासेस दे रही हैं.
Read more »
