उत्तर प्रदेश में शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी से सरकार को ₹1000 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है। पहले चरण में 1000 संपत्तियों की नीलामी होगी, जिसमें से 400 से ₹200 करोड़ मिल चुके हैं। कुल 6,500 शत्रु संपत्तियां यूपी में चिह्नित हैं। कब्जेदार को प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन राजा महमूदाबाद की संपत्तियां कानूनी विवाद के कारण नीलामी में शामिल नहीं...
राजीव बाजपेयी, लखनऊ। बंटवारे और पाकिस्तान से युद्ध के बाद जो लोग देश छोड़कर चले गए अब उनकी संपत्तियां सरकार के लिए कुबेर का खजाना बन रही हैं। शत्रु संपत्ति संरक्षक विभाग उत्तर प्रदेश में पहले चरण में इस तरह की एक हजार संपत्तियों की आनलाइन नीलामी करेगा। इनमें से करीब चार सौ संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी भी हो चुकी है, जिससे सरकार को 200 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस वर्ष के अंत तक शेष संपत्तियों की नीलामी पूरी करने की योजना है, जिससे आठ सौ करोड़ रुपये और आय का अनुमान है। भविष्य में इस तरह की अन्य तीन हजार संपत्तियों की नीलामी की योजना है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश में अब तक करीब 13 हजार शत्रु संपत्तियां घोषित कर सरकार अपनी कस्टडी में ले चुकी है। उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े छह हजार संपत्तियां अब तक चिह्नित की गई हैं। अभी भी हजारों संपत्तियां ऐसी हैं, जिनके मालिकाना हक को लेकर केंद्र सरकार और कब्जेदारों के बीच विभिन्न अदालतों में मुकदमे लंबित हैं। दो वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्तियों को नीलाम करने का निर्णय लिया था। नीलामी में उन संपत्तियों को शामिल किया गया है, जो विभाग के लिए निष्प्रयोज्य थीं और अधिकांश पर अतिक्रमण था। भविष्य में इन संपत्तियों पर भी कब्जेदारी को लेकर किसी तरह का विवाद न रहे और राजस्व भी मिल जाए, इसे देखते हुए नीलामी शुरू की गई। शत्रु संपत्ति विभाग के यूपी कार्यालय के अनुसार इस ई नीलामी प्रक्रिया में कोई भी शामिल हो सकता है हालांकि कब्जेदारों को प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में जिन शत्रु संपत्तियों का मूल्य एक करोड़ और शहरी क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये तक अनुमानित है उन पर अगर कोई कब्जेदार है तो पहले उसे खरीद का प्रस्ताव दिया जाएगा। अगर कब्जेदार संपत्ति खरीदने में असमर्थ है तो फिर नीलामी प्रक्रिया से उसका निर्धारण किया जाएगा। यहां देखें पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट enemyproperty.
mha.gov.in पर नवीनतम ई-नीलामी और संपत्तियों की पूरी जानकारी समय समय पर दी जाती रहेगी। राजा महमूदाबाद की संपत्तियां नीलामी में शामिल नहीं राजा महमूदाबाद की संपत्तियां लखनऊ सहित देशभर में हैं। आजादी के बाद राजा महमूदाबाद अमीर अहमद खान इराक चले गए और वहां से 1957 में पाकिस्तान जाकर बस गए। इसके बाद वह लंदन गए, जहां उनकी मौत हो गई। राजा के निधन के बाद उनके बेटे लंदन से लौटे और संपत्तियों पर दावा ठोंका। सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है, इसलिए अगले आदेश तक उनकी संपत्तियों से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। लखनऊ में हैं दो सौ से अधिक संपत्तियां हजरतगंज से लेकर मलिहाबाद तक राजा महमूदाबाद की संपत्तियां हैं। इनमें बटलर पैलेस, हलवासिया मार्केट, मलका जमनिया इमामबाड़ा, लारी बिल्डिंग, जनपथ आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा क्ले स्क्वायर स्थित हैदरी बेगम हवेली, अमीनाबाद स्थित वारसी बिल्डिंग, अस्तबल चारबाग में सिद्दीकी बिल्डिंग, मौलवीगंज स्थित लाल कोठी, गोलागंज और बुलंदबाग में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां, कैसरबाग हाता, गोलागंज स्थित लाल कोठी, चौक में कनीज सईदा बेगम पुरानी बाड़ी खाना कोठी, अब्दुल लतीफ खां का हाता, अब्दुल खलीम की नौबस्ता स्थित पुरानी इमारत और तिलक मार्ग पर शत्रु संपत्तियां हैं।
Uttar Pradesh Enemy Property UP Government Revenue Confiscated Properties India Online Property Auction Ministry Of Home Affairs Raja Mehmoodabad Properties Lucknow Property News Enemy Property Act Government Asset Monetization Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अदालतों में पसरा सन्नाटा, तीन जिलों में 1000 से ज्यादा मामलों की सुनवाई प्रभावित; वकीलों ने किया काम का बहिष्कारमुक्तसर जिला बार एसोसिएशन ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। वकील डिफेंस वकीलों की नियुक्ति, ग्रामीण अदालतें खोलने और दैनिक 'एक्शन प्लान' के तहत बार-बार तारीखें दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस हड़ताल से मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा की अदालतों में कामकाज ठप हो गया है, जिससे प्रतिदिन लगभग एक हजार मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई है। वकीलों ने चेतावनी दी...
Read more »
दिल्ली में पेयजल संकट: भूजल दोहन और समाधानदिल्ली में बढ़ती जनसंख्या के कारण पेयजल की मांग बढ़ रही है, जिससे भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है। वर्तमान में 1250 एमजीडी की मांग के मुकाबले 1000 एमजीडी पानी उपलब्ध है। सरकार ने बोरवेल का सर्वेक्षण कराने और विभिन्न बांधों से अधिक पानी प्राप्त करने पर बल दिया है। भविष्य में पानी की मांग बढ़ने की संभावना है, जिसे पूरा करने के लिए समाधान खोजे जा रहे हैं।
Read more »
शादी के सीजन में दिखना है रॉयल? असली गोल्ड को कहें 'बाय', 1000 रुपये में मिल रहे हैं ये शानदार ज्वेलरी सेटसोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण महिलाओं का रुझान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ा है। यह सस्ती, हल्की और सुरक्षित होने के साथ-साथ असली जैसी दिखती है। अमेरिकन डायमंड, राजवाड़ी और कुंदन जैसे डिजाइन खूब पसंद किए जा रहे हैं। शादी-विवाह के लिए किराए पर भी ज्वेलरी सेट उपलब्ध हैं, जिससे मध्यम वर्ग के लोग आसानी से शाही लुक पा रहे हैं। रामपुर में इसकी...
Read more »
'सनी देओल 2026 पर करेंगे राज, 68 की उम्र में 1000 करोड़ रुपये हो सकती है कमाई', KRK ने किए बड़े दावेखुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान ने सनी देओल को लेकर कुछ बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा है- उनकी कमाई 68 साल की उम्र में लगभग एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।
Read more »
प्रयागराज में यूजीसी के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र: हुंकार रैली में जमकर नारेबाजी; करीब 1000 छात्र 2 घंटे...Prayagraj UGC protest: Students & lawyers on streets for rally. Follow UGC protest latest updates. प्रयागराज में यूजीसी के समर्थन में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को हुंकार रैली में SCSTOBC छात्र सड़क पर उतरे।
Read more »
झारखंड निकाय चुनाव: सभी मतदान केंद्र तंबाकू मुक्त घोषित, उल्लंघन पर लगेगा जुर्मानास्वास्थ्य विभाग ने झारखंड के सभी 4,304 मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। नगर निकाय चुनाव के दौरान सिगरेट, बीड़ी, खैनी जैसे तंबाकू उत्पादों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर ₹1000 का जुर्माना लगेगा, जिसे हाल ही में बढ़ाया गया है। विभाग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार और नोडल अधिकारी नियुक्त...
Read more »
