10,001 mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानिए कीमत, ऑफर और सेल डेट

Realme P4 Power News

10,001 mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानिए कीमत, ऑफर और सेल डेट
Realme P4 Power BatteryRealme P4 Power 5G Price In IndiaRealme P4 Power 5G Specifications
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

दमदार बैटरी वाला Realme P4 Power भारत में लॉन्च हो गया है. इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी है. इस फोन की शुरूआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है.

नई दिल्ली. स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने गुरुवार को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme P4 Power 5G लॉन्च कर दिया है. यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फोन रोज-रोज चार्ज करने की झंझट खत्म कर देगा और सामान्य इस्तेमाल में हफ्ते में सिर्फ दो बार चार्ज करना काफी होगा.

कीमत और वेरिएंट Realme P4 Power 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, शुरुआती खरीदारों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये हो जाती है. 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 25,999 रुपये 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 27,999 रुपये 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 30,999 रुपये सेल डेट और ऑफर्स फोन की बिक्री 5 फरवरी से दोपहर 12 बजे Flipkart, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी. कंपनी फोन के साथ 4 साल की बैटरी वारंटी, 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और ₹1,000 का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. यह फोन TransSilver, TransOrange और TransBlue कलर में उपलब्ध होगा. बैटरी और चार्जिंग फोन में दी गई 10,001mAh की बैटरी 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे यह फोन पावर बैंक की तरह दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकता है. परफॉर्मेंस और गेमिंग Realme P4 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और एक अलग AI चिप दी गई है. कंपनी के मुताबिक, इससे गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट बेहतर रहता है और बैटरी की खपत भी कम होती है. BGMI जैसे गेम्स इसमें 90fps पर आसानी से खेले जा सकते हैं. डिस्प्ले, कैमरा और मजबूती फोन में 6.8-इंच की 1.5K AMOLED 144Hz डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony सेंसर दिया गया है. साथ ही फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है यानी यह पानी और धूल से अच्छी तरह सुरक्षित है. सॉफ्टवेयर Realme P4 Power 5G Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है और कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट का वादा किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Realme P4 Power Battery Realme P4 Power 5G Price In India Realme P4 Power 5G Specifications Realme P4 Power 5G Features Realme P4 Power Realme P4 Power Launch India Realme P4 Power Price India Realme P4 Power 10001Mah Battery Realme P4 Power Specs Realme P4 Power Price Realme P4 Power Launch Realme P4 Power India Launch रियलमी P4 पावर फीचर्स रियलमी P4 पावर स्पेसिफिकेशन्स रियलमी P4 पावर Tech News Technology टेक न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Vivo का 6,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 50MP सेल्फी कैमरा भीVivo का 6,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 50MP सेल्फी कैमरा भीVivo V50 5G स्मार्टफोन Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ₹39,999 का यह फोन अब ₹30,999 में मिल रहा है, जिसमें ₹9,000 की सीधी छूट है। इसमें Zeiss-ऑप्टिमाइज्ड डुअल कैमरा, 6,000mAh बैटरी, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स हैं। बैंक ऑफर्स पर अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है। यह एक लिमिटेड टाइम डील...
Read more »

Realme का 10,001mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 12GB RAM के साथ MediaTek प्रोसेसर भीRealme का 10,001mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 12GB RAM के साथ MediaTek प्रोसेसर भीरियलमी आज भारत में अपना नया Realme P4 Power 5G फोन लॉन्च कर रहा है। यह डिवाइस 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन टाइटन बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और HyperVision AI चिप के साथ आएगा। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरे वाला डुअल रियर सेटअप और 1.
Read more »

भारत का पहला 10001mAh बैटरी स्‍मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्‍च, क्‍या खरीदना चाहिए? जानें अच्‍छी और एवरेज बातेंभारत का पहला 10001mAh बैटरी स्‍मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्‍च, क्‍या खरीदना चाहिए? जानें अच्‍छी और एवरेज बातेंRealme P4 Power को भारत में लॉन्‍च कर द‍िया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 25999 रुपये है। यह भारत में आया पहला फोन है, ज‍िसमें 10001mAh बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगाप‍िक्‍सल का बैक कैमरा और 16 मेगाप‍िक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दि‍या गया है।
Read more »

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी के साथRealme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी के साथRealme ने भारत में Realme P4 Power 5G लॉन्च किया है, जो 10001mAh की विशाल बैटरी से लैस है। यह फोन 39 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा करता है और तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी शामिल है। 5 फरवरी से Flipkart पर उपलब्ध, डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Read more »

Realme Buds ClipRealme Buds ClipRealme Buds Clip भारत में P4 Power 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो गए हैं। ये ओपन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स IP55 रेटिंग, 36 घंटे की बैटरी लाइफ और 3D स्पेशियल ऑडियो जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इनकी कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर में 5,499 रुपये में मिलेंगे। इनमें AI ट्रांसलेटर और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी भी...
Read more »

सुकून चाहिए और नया अंदाज? Realme Buds Clip और Buds Air 8 करेंगे हर जरूरत पूरी, जानें आपके कानों के लिए कौन है परफेक्टसुकून चाहिए और नया अंदाज? Realme Buds Clip और Buds Air 8 करेंगे हर जरूरत पूरी, जानें आपके कानों के लिए कौन है परफेक्टवायरलेस ईयरबड्स इस्तेमाल करने वाले दो तरह के यूजर्स होते हैं। एक, जो चाहते हैं उनके बड्स कानों को पूरी तरह से सील कर लें और बाहर का जरा सा शोर भी बिलकुल सुनाई न दे। दूसरे, वो यूजर्स जिन्हें कान सील हो जाने पर घुटन महसूस होती है और ओपन इयर डिजाइन को वह ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों ही तरह के यूजर्स के लिए Realme ने Realme Buds Air8 और Buds Clip लॉन्च...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:15