Realme Buds Clip

Realme Buds Clip News

Realme Buds Clip
Realme Buds Clip IndiaRealme Buds Clip PriceRealme Buds Clip Features
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 29 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 53%

Realme Buds Clip भारत में P4 Power 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो गए हैं। ये ओपन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स IP55 रेटिंग, 36 घंटे की बैटरी लाइफ और 3D स्पेशियल ऑडियो जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इनकी कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर में 5,499 रुपये में मिलेंगे। इनमें AI ट्रांसलेटर और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी भी...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Buds Clip ईयरबड्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। रियलमी ने इस क्लिप स्टायल ईयरबड्स को भारत में P4 Power 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स ओपन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं, जो IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। Realme का दावा है कि Buds Clip ईयरबड्स 36 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करते हैं। इसके साथ ही ये 3D स्पेशियल ऑडियो, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी और एआई आधारित इन्वायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं। ये बड्स टच कंट्रोल, 45ms लो-लेटेंसी और एआई ट्रांसलेटर फीचर सपोर्ट करते हैं। Realme Buds Clip की कीमत Realme Buds Clip को भारत में 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। ये ईयरबड्स भारत में टाइटेनिमय ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड कलर ऑप्शन में आते हैं। इन्हें Realme India की वेबसाइट के साथ Amazon, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के साथ कंपनी रियलमी के इन ईयरबड्स में 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इनकी सेल 5 फरवरी से शुरू होगी और बॉयर्स इन्हें 5499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद पाएंगे। Realme Buds Clip के फीचर्स Realme Buds Clip ईयरबड्स में 11mm डुअल-मैग्नेट डायनमिक ड्राइवर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें बेस के लिए कंपनी ने NextBass का बेस बूस्ट एल्गोरिद्म का सपोर्ट दिया गया है। ये ईयरबड्स 3D Spatial ऑडियो और डायरेक्शन साउंड के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। नॉइस कैंसिलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोन दिया गया है। Realme Buds Clip ईयरबड्स में Bluetooth 5.

4 का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यह डुअल-डिवाइस कनेक्टेविटी, Microsoft Swift पेयर और 45ms तक लो-लेटेंसी सपोर्ट करता है। ये ईयरबड्स एआई ट्रांसलेटर फीचर सपोर्ट करता है। यूजर्स 30 से ज्यादा लैंग्वेज रियल टाइम में ट्रांसलेट कर सकते हैं। Realme का कहना है कि उसके लेटेस्ट Realme Buds Clip ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक की बैटरीलाइफ ऑफर करते हैं। इसके एक ईयरबड में कंपनी ने 45mAh की बैटरी और केस में 530mAh की बैटरी दी है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया है। यह भी पढ़ें- 10,001mAh 'टाइटन बैटरी' वाला Realme P4 Power 5G लॉन्च, इस कीमत पर बेहतरीन फीचर्स भी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Realme Buds Clip India Realme Buds Clip Price Realme Buds Clip Features Wireless Earbuds Bluetooth Earbuds AI Translator Earbuds 3D Spatial Audio IP55 Earbuds Realme Audio

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Realme Watch 2 Pro, Realme Buds Wireless 2 Neo 23 जुलाई को भारत में होंगे लॉन्चRealme Watch 2 Pro, Realme Buds Wireless 2 Neo 23 जुलाई को भारत में होंगे लॉन्चRealme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 Neo को कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया है, हालांकि अब इसे भारत में लाया जा रहा है।
Read more »

सिर्फ 15,499 रुपये में 7000mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, 50MP कैमरा और AI फीचर्स भीसिर्फ 15,499 रुपये में 7000mAh बैटरी वाला शानदार 5G फोन, 50MP कैमरा और AI फीचर्स भीRealme P4 5G स्मार्टफोन 20 हजार रुपये के बजट में एक शानदार विकल्प है। इसमें 6.
Read more »

29 जनवरी को लॉन्च होगा 10,001mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें संभावित कीमत और फीचर्स29 जनवरी को लॉन्च होगा 10,001mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें संभावित कीमत और फीचर्सRealme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी और 1.
Read more »

Realme का 10,001mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 12GB RAM के साथ MediaTek प्रोसेसर भीRealme का 10,001mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 12GB RAM के साथ MediaTek प्रोसेसर भीरियलमी आज भारत में अपना नया Realme P4 Power 5G फोन लॉन्च कर रहा है। यह डिवाइस 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन टाइटन बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और HyperVision AI चिप के साथ आएगा। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरे वाला डुअल रियर सेटअप और 1.
Read more »

भारत का पहला 10001mAh बैटरी स्‍मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्‍च, क्‍या खरीदना चाहिए? जानें अच्‍छी और एवरेज बातेंभारत का पहला 10001mAh बैटरी स्‍मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्‍च, क्‍या खरीदना चाहिए? जानें अच्‍छी और एवरेज बातेंRealme P4 Power को भारत में लॉन्‍च कर द‍िया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 25999 रुपये है। यह भारत में आया पहला फोन है, ज‍िसमें 10001mAh बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगाप‍िक्‍सल का बैक कैमरा और 16 मेगाप‍िक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दि‍या गया है।
Read more »

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी के साथRealme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी के साथRealme ने भारत में Realme P4 Power 5G लॉन्च किया है, जो 10001mAh की विशाल बैटरी से लैस है। यह फोन 39 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा करता है और तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी शामिल है। 5 फरवरी से Flipkart पर उपलब्ध, डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:48