टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गौरव खन्ना बीते कई दिनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में अब गौरव की पत्नी ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और रिश्ते का सच बताया है.
'बिग बॉस 19' के विनर और 'अनुपमा' फेम स्टार गौरव खन्ना शो के बाद से अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि गौरव खन्ना का पत्नी संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
दोनों की शादी में दरार आ गई है. तलाक की खबरों पर अब गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने रिएक्ट किया है और फैंस को सच बताया है. और पढ़ेंतलाक की खबरों पर क्या बोलीं आकांक्षा?दरअसल, आकांक्षा चमोला ने बीते कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था- जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. आकांक्षा की ये पोस्ट देख फैंस को झटका लगा था. कई लोग कयास लगाने लगे कि उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. कईयों को लगा कि शायद आकांक्षा पति गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं और उन्होंने पोस्ट के जरिए हिंट दिया है. तलाक की वायरल खबरों पर अब आकांक्षा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने टेली मसाला संग बातचीत में बताया- ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा फर्क पड़ता नहीं है. हम शो को प्रमोट कर रहे थे, तो मेरा मोटिव वही था. मुझे कहीं ना कहीं लगा था कि शायद कुछ लोग मेरी पोस्ट को गलत तरह से लेंगे, लेकिन इतना ज्यादा गलत लेंगे, ये मुझे नहीं पता था. मगर फिर बाद में हमने क्लियर भी कर दिया था कि ये शो के प्रमोशन के लिए था. Advertisement View this post on Instagram A post shared by Akanksha Chamola आकांक्षा चमोला ने ये साफ कर दिया है कि उनका पति गौरव खन्ना संग तलाक नहीं हो रहा है, बल्कि उनकी पोस्ट उनके शो के प्रमोशन के लिए थी. इससे पहले भी वो शो के प्रमोशन के दौरान अपने रिश्ते को लेकर सफाई दे चुकी हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बता दिया है. आकांक्षा की इस बात से कपल के फैंस ने भी राहत की सांस ली है. फैंस दोनों को हमेशा यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. बच्चा नहीं चाहतीं आकांक्षाआकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते की बात करें तो दोनों टीवी टाउन के मोस्ट पावरफुल कपल माने जाते हैं. दोनों का प्यार और बॉन्ड फैंस को कपल गोल्स देता है. आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी रचाई थी. दोनों के रिश्ते को लगभग 10 साल हो चुके हैं और आज भी उनका प्यार अटूट है. हालांकि, शादी के 10 साल बाद भी गौरव और आकांक्षा का बेबी नहीं है, क्योंकि आकांक्षा मदरहुड में यकीन नहीं रखती, वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं. गौरव भी पत्नी के इस फैसले में उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं. यही वजह है कि फैंस उन्हें आइडल कपल मानते हैं. वैसे आपकी क्या राय है?---- समाप्त ---- ये भी देखें
Akanksha Chamola Marriage Akanksha Chamola Motherhood Akanksha Chamola New Show Akanksha Chamola Rumours Akanksha Chamola Bigg Boss 19 Salman Khan Awez Darbar Gaurav Khanna Anupamaa Entertainment News TV Gossip
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Silver Price Big Fall: অবিশ্বাস্যরকম কমল রুপোর দাম! সোনার দামেও বিশাল বড় মাপের পতন...Gold Silver Price Fall: Silver price crash again gold rate also falls check 10 gram 24 karat gold rate
Read more »
सीएम साय ने किया 10 करोड़ की 'मयाली-बगीचा विकास परियोजना' का भूमिपूजन, जशपुर को मिलेगी नई वैश्विक पहचानमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के मयाली नेचर कैंप में 10 करोड़ रुपये की मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। यह परियोजना भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.
Read more »
अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायताअदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता
Read more »
10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, अयोध्या में 1.40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवाअयोध्या के शुजागंज क्षेत्र में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1.
Read more »
ಚಂದ್ರ ಮಂಗಳ ಯೋಗದಿಂದ ಈ 4 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಹಠಾತ್ ಲಾಭ! ಮುಟ್ಟಿದ್ದೆಲ್ಲಾ ಚಿನ್ನ..Chandra Mangala Yoga: ಫೆಬ್ರವರಿ 8, 9 ಮತ್ತು 10 ರಂದು ತುಲಾ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿ ಚಂದ್ರನ ಸಂಚಾರದ ಸಮಯದಲ್ಲಿ ಅಪರೂಪದ ಚಂದ್ರ ಮಂಗಳ ಯೋಗವು ರೂಪುಗೊಳ್ಳುತ್ತಿದೆ.
Read more »
Bengal Weather Update: উইকেন্ডে শীতের ঝোড়ো ব্যাটিং! ১০ ডিগ্রির নীচে নামতে পারে পারদ, লেটেস্ট আপডেট...Winter to intensify over the weekend mercury may drop below 10 degree latest update
Read more »
