10 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में विजिबिलिटी 200 मीटर: MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन ...

India Weather News

10 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में विजिबिलिटी 200 मीटर: MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन ...
Weather UpdatesWeather In IndiaIndia Weather
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Cold Wave Fog Alert News Update; Follow IMD Forecast Impact, Latest News, Reports, Photos and Video Footage On Dainik Bhaskar.

MP में तापमान 6º से नीचे पहुंचा, हिमाचल में 4 दिन बाद बर्फबारी होगीदेश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 10 राज्यों में मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे कई शहरों में विजिबिलिटी भी घट गई है। सबसे कम विजिबिलिटी त्रिपुरा के अगरतला और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दर्ज की गई। दोनों जगहों पर मंगलवार सुबह पर 50 मीटर से दूर देखना मुश्किल हो रहा था। वहीं, बिहार के पुर्णिया और भागलपुर में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन पहले हुई बर्फबारी अब रुक गई है, लेकिन लाहौल स्पीति और कल्पा इलाके में तापमान 0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 4 दिन बाद बर्फबारी हो सकती है। तब तक न्यूनतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट के आसार कम हैं। उधर, मध्य भारत के राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड का असर कम हो गया है। सिर्फ MP के पचमढ़ी में तापमान 5.

6 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकी शहरों में 2 दिन बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल देश में कहीं भी कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं है।दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हुई।दिल्ली में तेज सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव तापा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और सतह से 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1 हफ्ते पहले न्यूनतम तापमान कम हुआ था। 2 दिन बाद या दिसंबर की शुरुआत में ठंड फिर बढ़ेगी।मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में सोमवार से तेज बारिश का एक और दौर शुरू हुआ, जो 27 नवंबर तक चल सकता है।मध्यप्रदेश में रात का टेम्प्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उज्जैन में सोमवार रात पारा एक डिग्री गिरकर 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन ये 12.2 डिग्री था। इंदौर में पिछले 24 घंटों से ठंड ने असर दिखाना शुरू किया।राजस्थान में पिछले दो-तीन दिन चल रहा तापमान बढ़ने का दौर सोमवार को भी जारी रहा। अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।छत्तीसगढ़: दुर्ग में रातें ठंडी, पारा सामान्य से 5 डिग्री कम, बलरामपुर सबसे ठंडा, यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं मैदानी इलाके दुर्ग में भी रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम था।हिमाचल प्रदेश: शिमला से ठंडी हुई सोलन-ऊना की रातें, बर्फबारी नहीं होने तक मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड हिमाचल के मैदानी इलाकों में शिमला से ज्यादा ठंड हो गई है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी नहीं होने की वजह से निचले इलाकों में सुबह शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे शिमला में रात को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है।पंजाब: चंडीगढ़ में आज धुंध का अलर्ट नहीं, दिन-रात के तापमान में आई गिरावट; चंडीगढ़ में 300 पहुंचा AQI पंजाब-चंडीगढ़ में नवंबर महीना शुष्क रहा। इस महीने 99 फीसदी कम बारिश हुई। जिसके चलते इस बार नवंबर में ठंड भी कम पड़ रही है। बीते दिन पंजाब के तापमान में 1.2 और चंडीगढ़ के तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।75वीं वर्षगांठ पर सिक्का-डाक टिकट जारी हुआ; 1949 में इसी दिन कॉन्स्टिट्यूशन अपनाया गया थाहाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेस; केदारनाथ घाटी पर नीली धुंध छाई, नैनीताल की हवा भी 'खराब'सारे ट्रैक-चोटियों पर नहीं जा सकेंगे टूरिस्ट, खराब मौसम और एवलांच से बचाने के लिए फैसलादुर्ग में रातें ठंडी, पारा सामान्य से 5 डिग्री कमयूपी में नोएडा सबसे प्रदूषित शहर, 312 पहुंचा AQIहरियाणा के 2 जिलों में स्कूल खुले

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Weather Updates Weather In India India Weather Weather Updates Weather In India Weather Alert IMD Weather Forecast Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

​​​​​​​MP-राजस्थान समेत 8 राज्यों में घना कोहरा, कानपुर में विजिबिलिटी-जीरो: कश्मीर के शोपियां में तापमान म...​​​​​​​MP-राजस्थान समेत 8 राज्यों में घना कोहरा, कानपुर में विजिबिलिटी-जीरो: कश्मीर के शोपियां में तापमान म...IMD Weather Cold Wave Fog Alert News Update; Follow IMD Forecast Impact, Latest News, Reports, Photos and Video Footage On Dainik Bhaskar.
Read more »

Himachal Weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फ से जम गईं झीलें और झरने; माइनस तक पहुंचा पाराHimachal Weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फ से जम गईं झीलें और झरने; माइनस तक पहुंचा पाराहिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट के कारण झीलें और झरने जम गए हैं। लाहुल-स्पीति के ताबो में तापमान -7.
Read more »

MP-राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 10º से नीचे: हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; आज 9 राज्यों में घना कोहराMP-राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 10º से नीचे: हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; आज 9 राज्यों में घना कोहराIMD Weather Tracker State Wise Update.
Read more »

मध्यप्रदेश में 9 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचेमध्यप्रदेश में 9 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचेमध्यप्रदेश के 9 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में तापमान 5.8 डिग्री तक गिर गया है। भोपाल में 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का दौर जारी रहेगा।
Read more »

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से गिरा तापमान, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पाराHimachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से गिरा तापमान, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पाराSnowfall in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के बाद चार जगहों का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं जताई है। प्रदेश की कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की उम्मीद है। कोहरा छाने से यातायात सेवाएं बाधित हो सकती...
Read more »

उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, कोहरा छायाउत्तर भारत में ठंड बढ़ी, कोहरा छायाजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों के शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। साथ ही, कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी भी घट गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:15:36