MP-राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 10º से नीचे: हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; आज 9 राज्यों में घना कोहरा

India Weather News

MP-राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 10º से नीचे: हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; आज 9 राज्यों में घना कोहरा
Cold Wave UpdatesCold Wave In IndiaIndia Weather
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Tracker State Wise Update.

देश के उत्तरी राज्यों के साथ अब मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ते जा रहा है। शनिवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश के 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसमें राजस्थान के 9 और मध्य प्रदेश के 9 शहर हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले में आज बर्फ गिर सकती है। बारिश-बर्फबारी से पहले ही प्रदेश के 4 शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 8.

7 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया है। समदो का माइन 1.3 डिग्री, कुकुमसैरी का 4.1 डिग्री और केलांग का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री तक गिर चुका है। सर्दी के अलावा देश के कई राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार सुबह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में धुंध छाई रहेगी। हालांकि, दोपहर होने तक कोहरा छट जाएगा।राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी घट गई।हिमाचल प्रदेश के शिमला शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड पड़ रही है। अगले दो-तीन दिन और ऐसी कड़ाके ठंड से राहत के आसार नहीं है। जिन इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है, वहां ठंड का दौर जारी रहेगा।मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।राजस्थान: 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे, पिछले 5 दिनों में जयपुर का पारा 7 डिग्री गिराराजस्थान के तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। जयपुर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, जालोर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ।मध्य प्रदेश: रिकॉर्ड तोड़ रही नवंबर की ठंड, भोपाल में 10 साल में सबसे ज्यादा सर्दी; इंदौर में दिन भी ठंडे मध्यप्रदेश में नवंबर की ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल में 10 साल में सबसे ज्यादा सर्दी है। यहां पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रातें तो ठंडी है ही, दिन में भी पारा 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।हिमाचल प्रदेश में आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने का पूर्वानुमान है। इससे चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।पंजाब: 7 जिलों में धुंध का अलर्ट, एक सप्ताह में 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; चंडीगढ़ में हवा सुधरी पंजाब के कुछ जिलों में आज भी धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं बन रहे हालातों के बीच एक सप्ताह के अंदर-अंदर राज्य के शहरों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। वेस्ट हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है।हरियाणा: मैदानी इलाकों में हिसार सबसे ठंडा, 8 डिग्री पर पहुंचा पारा; 10 जिलों में धुंध का अलर्ट हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।शुरुआती रुझानों में महायुति को भारी बढ़त; देवेंद्र फडणवीस पिछड़े, राज ठाकरे के बेटे भी पीछेपर्यावरण मंत्री चीफ सेक्रेटरी से बोले- प्रतिबंधों का सख्ती से पालन हो, पर्सनली मॉनिटर करेंपीड़ित बोले- फैसले से हमारा नुकसान, दुश्मनी भूल चुके थे; 10 साल बाद फिर तनाव बढ़ाजैसलमेर में 7 दिन में 4 डिग्री तापमान गिराठंड से एक अधेड़ की मौत...13 डिग्री न्यूनतम तापमानएमपी में रिकॉर्ड तोड़ रही नवंबर की ठंड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Cold Wave Updates Cold Wave In India India Weather Winter Updates Winter In India Winter Alert IMD Weather Forecast Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के जिलों में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारीRajasthan Weather Update: राजस्थान के जिलों में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारीराजस्थान में सर्दी की असर दिखने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है क्योंकि इस साल मानसून अच्छा रहा है.
Read more »

मौसम: कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, तमिलनाडु में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चेन्नई में स्कूल बंदमौसम: कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, तमिलनाडु में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चेन्नई में स्कूल बंदमौसम विभाग के मुताबिक, 12 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD की ओर से जारी बारिश की चेतावनी के बीच चेन्नई के सभी स्कूल आज (मंगलवार), 12 नवंबर को बंद रहेंगे. वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी.
Read more »

Snowfall in JK: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा; कई रास्ते बंदSnowfall in JK: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा; कई रास्ते बंदकश्मीर के ऊंचे इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। जोजिला दर्रे में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.
Read more »

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में छाया कोहरा, पढ़ें मौसम का ताजा हालRajasthan Weather Update: राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में छाया कोहरा, पढ़ें मौसम का ताजा हालRajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ। 18 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ गई। कई जिलों में कोहरा छाया रहा। सीकर और फतेहपुर माउंट आबू से भी ठंडे रहे। इन शहरों का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। उत्तरी राजस्थान में कोहरे से वाहन चालकों को परेशानी हुई। जानते हैं आपके शहर में कैसा मौसम बना...
Read more »

Rajasthan Weather Updates : माउंट आबू में कंपाने वाली सर्दी, 6 शहरों का पारा 10℃ से नीचे पहुंचा, जानें राजस्थान के मौसम का ताजा हालRajasthan Weather Updates : माउंट आबू में कंपाने वाली सर्दी, 6 शहरों का पारा 10℃ से नीचे पहुंचा, जानें राजस्थान के मौसम का ताजा हालRajasthan weather Updates : राजस्थान में सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, खासकर माउंट आबू में जहां तापमान 6.
Read more »

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेजी से बढ़ रही है सर्दी, 10 शहरों का तापमान 10℃ से नीचे गिरा, जयपुर सहित कई शहरों में कोहराRajasthan Weather Update: राजस्थान में तेजी से बढ़ रही है सर्दी, 10 शहरों का तापमान 10℃ से नीचे गिरा, जयपुर सहित कई शहरों में कोहराRajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, पिछले चार दिनों में तापमान में तेज़ गिरावट देखी गई है। माउंट आबू में तापमान 5.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:38