1 से 19 तक का सफर...5 साल में कितना बदले चिराग? क्या बिहार को मिल गया नया पोस्ट-कास्ट नेता?

Chirag Paswan News

1 से 19 तक का सफर...5 साल में कितना बदले चिराग? क्या बिहार को मिल गया नया पोस्ट-कास्ट नेता?
LJP RPLJP 19 SeatsBihar Election Results
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है. NDA की शानदार जीत के बीच चर्चा चिराग पासवान की भी जरूरी है, जिन्हें 2020 के चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली थी और अब राज्य में उनके 19 विधायक होंगे.

Chirag Paswan : बिहार की सियासत में जाति हमेशा दशकों से सत्ता के समीकरण तय करती रही है लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पहली बार यह सवाल उठाया है कि क्या राज्य को एक ऐसा नेता मिल रहा है जिसकी अपील जाति-रेखाओं से परे है.

यह नेता चिराग पासवान हैं. एक ऐसा चेहरा जिसकी राजनीति 2020 की सबसे कठिन असफलता से गुजरकर 2025 में सबसे जोरदार कमबैक का रूप ले चुकी है. 2020 में उनकी पार्टी LJP ने बिहार में 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी ने सिर्फ एक सीट जीती थी, जबकि वोट शेयर लगभग 5.7 प्रतिशत रहा. 2020 के नतीजे न सिर्फ चिराग पासवान के लिए बल्कि पूरी पार्टी के भविष्य के लिए एक चेतावनी थे. इन नतीजों ने चिराग पासवान को उनकी रणनीति, गठबंधन राजनीति और उनके राजनीतिक कथन तीनों पर फिर से गौर करने के लिए मजबूर किया. 2020 चिराग के लिए सबसे मुश्किल दौर 2020 का वह साल चिराग के जीवन की सबसे मुश्किल राजनीतिक परीक्षा था. एलजेपी टूट चुकी थी, चाचा पशुपति पारस के साथ परिवारिक और राजनीतिक रिश्तों में दरार आ गई थी और राजनीतिक विश्लेषक उन्हें ओवरकॉन्फिडेंट और स्ट्रेटेजिकली नाइव तक कहने लगे थे लेकिन 2020 की इसी चोट ने चिराग को उनकी सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक सीख दी कि बिहार की राजनीति में सिर्फ भावनात्मक लाइनें खींचना अब पर्याप्त नहीं है. उन्हें एक नए प्रकार के नेता के रूप में खुद को फिर से पेश करना होगा. जो जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, आधुनिक बिहार, रोजगार, माइग्रेशन और युवाओं के मुद्दों को केंद्र में रखे. 1 से 19 तक का सफर कुछ इन्हीं बदलावों के साथ चिराग पासवान 2025 के चुनावी रण में उतरे. इस बार चिराग को NDA के साथ रहते हुए सिर्फ 29 सीटों पर लड़ने का मौका मिला. यानी 2020 की तुलना में लगभग पांच गुना कम सीटें लेकिन कम सीटों के बावजूद उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा. 29 सीटों में से उन्हें 19 पर जीत हासिल हुई. 2020 की एकमात्र जीत से 2025 की 19 जीतों तक पहुंचना सिर्फ रणनीतिक सुधार की कहानी नहीं है, बल्कि नेतृत्व की नई पहचान का इशारा भी है. चिराग ने क्या बदलाव किए? चिराग की इस राजनीतिक पुनर्जन्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा यह है कि उनकी अपील अब सिर्फ पासवान वोटबैंक तक सीमित नहीं रही. शहरी मतदाता, पहली बार वोट करने वाले युवा, राज्य के बाहर काम करने वाले प्रवासी परिवारों के वोट और OBC-EBC वर्ग का एक हिस्सा. इन सभी समूहों में 2025 में चिराग के लिए एक साफ रुझान दिखा. यह बदलाव उनकी छवि में आए रूपांतरण का नतीजा है. विजनरी यंग लीडर चिराग पासवान 2020 के भावुक, विवादास्पद, एंटी-नीतीश नैरेटिव से आगे बढ़कर उन्होंने खुद को एक विजनरी यंग लीडर के तौर पर पेश किया. जो बिहार के लिए नई ऊर्जा और नए अवसरों की बात करता है. उनकी सोशल मीडिया रणनीति, तेज कम्युनिकेशन स्टाइल, अपने पिता राम विलास पासवान की विरासत को मॉडर्न पॉलिटिकल टोन में पेश करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तालमेल, ये सभी चीजें उनकी नई राजनीति को आकार देते हैं. चिराग ने यह भी समझा कि गठबंधन की राजनीति बिहार में स्थिरता और विश्वसनीयता की कुंजी है; यही वजह है कि 2025 में NDA के अंदर उनकी भूमिका और प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा दिखा. बिहार के पोस्ट-कास्ट नेता बन गए चिराग? सवाल यह है कि क्या चिराग वास्तव में ‘पोस्ट-कास्ट’ नेता बन गए हैं? यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि उनकी राजनीति पूरी तरह जाति-मुक्त हो गई है, क्योंकि बिहार में जाति पूरी तरह गायब नहीं होती लेकिन यह भी साफ है कि 2025 में चिराग की प्राथमिक पहचान जातिगत नेतृत्व की नहीं, बल्कि विकास, युवाओं की आकांक्षाओं और बिहार के भविष्य की राजनीति की बन गई है. 2020 के हार को जीत का क्रेडिट? 2020 की हार अगर चिराग को तोड़ सकती थी तो 2025 ने उन्हें दोबारा खड़ा किया. इस बार एक ऐसे नेता के तौर पर, जिसकी भूमिका न सिर्फ NDA में, बल्कि बिहार की नई पीढ़ी की राजनीतिक कहानी में भी निर्णायक होती जा रही है. यह कहना गलत नहीं होगा कि 2020 की असफलता ने ही 2025 वाला नया चिराग बनाया. एक ऐसा चिराग जो जाति से आगे, बिहार के भविष्य की राजनीति की ओर बढ़ रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

LJP RP LJP 19 Seats Bihar Election Results Chirag Paswan 2020 चिराग पासवान चिराग पासवान ने कितनी सीटें जीतीं

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाजBigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाजBigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाज बदेशा, गेम को बताया अनफेयर
Read more »

मृदुल तिवारी 'बिग बॉस 19' से बाहर, शो के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोपमृदुल तिवारी 'बिग बॉस 19' से बाहर, शो के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोपमृदुल तिवारी को 'बिग बॉस 19' से बाहर कर दिया गया है। बाहर आने के बाद उन्होंने शो के मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने अनुभव साझा किए हैं। मृदुल ने बताया कि शो में उनके सीन को हटा दिया गया था और उनकी कहानी को महत्व नहीं दिया गया।
Read more »

फराह खान-करण जौहर नहीं, कोई और करेगा इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट, बिग बॉस घर में बढ़ेगा ड्रामा और एक्शनफराह खान-करण जौहर नहीं, कोई और करेगा इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट, बिग बॉस घर में बढ़ेगा ड्रामा और एक्शनBigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान फैंस को जर नहीं आएंगे, बल्कि उनके जगह कोई और वीकेंड का वॉर होस्ट करने वाला है. सलमान खान कतर में अपने दबंग टूर में व्यस्त चल रहे है.
Read more »

बिग बॉस 19: शहबाज बने नए कैप्टन, गौरव हुए बेदखल, घर में मचा हंगामाबिग बॉस 19: शहबाज बने नए कैप्टन, गौरव हुए बेदखल, घर में मचा हंगामाबिग बॉस 19 में 81वें, 82वें और 83वें दिन घर में काफी ड्रामा देखने को मिला। शहबाज मलिक नए कैप्टन बने, गौरव को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा, और घरवालों के बीच जमकर बहस हुई। कुनिका ने मालती को लेस्बियन कहा, जिस पर जमकर बवाल हुआ। प्रणित ने गौरव और मालती का मजाक उड़ाया।
Read more »

बिग बॉस 19: शहबाज बने नए कैप्टन, गौरव को मिली हार, घर में मचा बवाल!बिग बॉस 19: शहबाज बने नए कैप्टन, गौरव को मिली हार, घर में मचा बवाल!बिग बॉस 19 के 81वें और 82वें दिन शहबाज की कैप्टेंसी को लेकर घर में खूब बवाल हुआ। गौरव को हार मिली, घरवालों के बीच झगड़े हुए, और प्रणित ने गौरव और मालती को रोस्ट किया।
Read more »

Bihar Election Results 2025: Just 5 Seats Away, Can BJP Form Govt Without Nitishs JD(U)?Bihar Election Results 2025: Just 5 Seats Away, Can BJP Form Govt Without Nitishs JD(U)?Numbers without Nitish: BJP 89 + LJP(R) 19 + HAM 5 + RLM 4=117 seats.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:53:19