Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान फैंस को जर नहीं आएंगे, बल्कि उनके जगह कोई और वीकेंड का वॉर होस्ट करने वाला है. सलमान खान कतर में अपने दबंग टूर में व्यस्त चल रहे है.
Bigg Boss 19 : सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 19 इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है. हफ्ते के बीच में हुए एक चौंकाने वाले एविक्शन के बाद अब दर्शक यह देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस वीकेंड का वार में ट्रॉफी की दौड़ में कौन बाहर होगा और सलमान खान किसी खिंचाई करेंगे.
हालांकि सलमान खान इस वीकेंड वार होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह बॉलीवुड फिल्म निर्माता और खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं. रोहित शेट्टी करेंगे वीकेंड का वार होस्ट शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर घोषणा की गई कि रोहित शेट्टी इस बार वीकेंड का वार को होस्ट करेंगे. रोहित शेट्टी का एक पोस्टर शेयर करते हुए, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा इस वीकेंड का वार को रोहित शेट्टी एक्शन और ड्रामा को मिलाकर ब्लॉकबस्टर बनाएंगे. रोहित से पहले, फराह खान ने एक बार सलमान खान की जगह ली थी और दर्शकों ने इस वीकेंड का वार को काफी पसंद किया था. अब देखना यह होगा कि रोहित शेट्टी को बिग बॉस में बतौर होस्ट दर्शक कितना पसंद करेंगे. View this post on Instagram दबंग टूर में व्यस्त है सलमान खान सलमान खान की अनुपस्थिति का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि सुपरस्टार कतर में अपने दबंग टूर में व्यस्त हैं और वीकेंड का वार की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. एक्टर तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, जैकलीन फर्नांडीज और स्टेबिन बेन के साथ आज दोहा के एशियन टाउन एम्फीथिएटर में परफॉर्मेंस देंगे. टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो आज सुबह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें स्टेबिन ऊ जाने जाना गाते हुए दिखाए दे रहे हैं और सलमान भी उनके साथ थिरक रहे हैं. बिग बॉस 19 अपडेट बता दें कि इस हफ्ते ऑडियंस टास्क के दौरान सबसे कम वोट मिलने के बाद मृदुल तिवारी को मिड-वीक एलिमिनेशन में घर से बाहर कर दिया गया. अमाल और गौरव के बीच तीखी बहस हुई, जब गायक और फरहाना ने गौरव पर बिग बॉस के घर में अपना असली व्यक्तित्व दिखाने के बजाय एक किरदार निभाने का आरोप लगाया. फिर बहस भाई-भतीजावाद पर आ गई, जहां अमाल को लगा कि गौरव उनके संघर्षों का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि गौरव घर के कप्तान बन गए हैं और इस हफ्ते सभी को नॉमिनेट कर रहे हैं, जिस पर शहबाज बदेशा और अमाल ने नाराजगी जताई. दोनों ने बिग बॉस पर गौरव के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया और इस कदम को अनुचित बताया. यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है.
Salman Khan Rohit Shetty Farah Khan Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Salman Khan Rohit Shetty Bigg Boss 19 Eviction Mridul Tiwari Eliminated Bigg Boss 19 Captaincy Gaurav Captain Amal Malik Gaurav Fight Bigg Boss 19 Nomination Bigg Boss 19 Salman Absent Dabangg Tour Qatar Rohit Shetty Hosts Bigg Boss Bigg Boss 19 Latest Episode
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल की खींची टांग, फरहाना भट्ट को किया आगाहBigg Boss 19 Episode 79 Written Update: बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बने अमाल मलिक ने घरवालों से घर के काम को लेकर चर्चा की. क्या फरहाना भट्ट के साथ अमाल की दोस्ती पनप रही है या फिर तान्या मित्तल के खिलाफ उनकी कोई नई साजिश है? उन्होंने कई मौकों पर तान्या की टांग खींची.
Read more »
Bigg Boss 19 से बाहर हुए मृदुल तिवारी, मिडवीक एविक्शन पर फूटा फैंस गुस्सामनोरंजन | बिग बॉस Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Evicted In Midweek Eviction: ‘बिग बॉस 19’ में जहां अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शो से बाहर हुए थे, वहीं अब एक और एविक्शन की खबर सामने आई है.
Read more »
Bigg Boss 19: राजनीति से गरमाया घर का माहौल, घरवालों पर अमाल का सवालों से वारBigg Boss 19 Episode 80 Written Update: बिग बॉस में कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा की पार्टियों के बीच कैप्टेंसी टास्क हुआ. अमाल मलिक ने पहले टास्क में गौरव की पार्टी को विनर चुना और दूसरे टास्क में कुनिका की शक्ति पार्टी जीती.
Read more »
Bigg Boss 19: राजनीति से गरमाया घर का माहौल, घरवालों पर अमाल का सवालों से वारBigg Boss 19: राजनीति से गरमाया घर का माहौल, घरवालों पर अमाल का सवालों से वार
Read more »
Bigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाजBigg Boss 19 Written Update: गौरव खन्ना पहली बार बने कैप्टन, रो पड़े शहबाज बदेशा, गेम को बताया अनफेयर
Read more »
ರಣರಂಗವಾಯ್ತು ಬಿಗ್ಬಾಸ್ ಮನೆ.. ಜಿದ್ದಾ ಜಿದ್ದಿಯಲ್ಲಿ ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಾಯ್ತು ಮಹಿಳಾ ಸ್ಪರ್ಧಿಯ ಮುಖ!Bigg Boss contestant injury: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಟಾಸ್ಕ್ನಿಂದಾಗಿ ಮುಖ ಊದಿಕೊಳ್ಳುವಷ್ಟು ಕೆಟ್ಟದಾಗಿ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೊಬ್ಬರನ್ನು ಥಳಿಸಲಾಗಿದೆ..
Read more »
