X पर एक यूजर ने दावा किया है कि AI ट्रेडिंंग एजेंट ने उसे एक ही रात में करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट दिलाया। वह सो रहा था और AI ने पॉलिमार्केट में पैसा लगाकर यह कमाल किया। पॉलिमार्केट सामान्य ट्रेडिंंग मार्केटों से अलग है, जहां लोग भविष्य की घटनाओं पर दांव लगाते...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘0x_Discover’ नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि उसके AI ट्रेडिंग एजेंट ने सिर्फ एक रात में करीब 40.47 लाख रुपये का मुनाफा कमाकर दिया है। यूजर का कहना है कि वह सो रहा था, तब एआई ट्रेडिंग एजेंट ने 11 लाख रुपये लगाने की अनुमति मांगी। फोन से अप्रूवल देने के बाद यूजर सो गया और उसके बदले AI ने मार्केट में पैसा लगाया। अगली सुबह जब यूजर सोकर उठा तो वह 40 लाख रुपये से ज्यादा प्रॉफिट कमा चुका था। रिपोर्ट के अनुसार, यह सब ‘पॉलीमार्केट’ नाम के एक प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म पर हुआ, यहां लोग भविष्य की घटनाओं पर दांव लगाते हैं।क्या है यूजर का दावाX पर ‘0x_Discover’ नाम के एक यूजर ने दावा किया है कि वह एआई एजेंट के तौर पर 'OpenClaw' को इस्तेमाल करता है। पिछले 9 दिनों से ‘ओपनक्लॉ’ अपना काम कर रहा था। वह दुनिया के प्रमुख सरकारी फीड्स, लाइवस्ट्रीम और न्यूज वायर्स से कनेक्ट होकर लेटेस्ट इन्फर्मेशन जुटा रहा था। जानकारी के अनुसार, देर रात जब यूजर सो रहा था, तब AI ने एक अलर्ट भेजकर उससे 6 अलग-अलग मार्केर्टों में करीब 11 लाख रुपये लगाने की अनुमति मांगी। यूजर ने अपने फोन पर ही अप्रूवल दे दिया और सो गया। सुबह उठने पर पता चला कि उसे करीब 40.
47 लाख रुपये का मुनाफा हो गया है। टाइम जोन का उठाया फायदाएक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, एआई ने टाइम जोन का फायदा उठाया। उसे इसी के लिए ट्रेंड भी किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पॉलिमार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ज्यादातर लोग अमेरिका में रहते हैं। अमेरिका में जब रात के 2 से 6 बजे होते हैं और लोग सो रहे होते हैं, तब दुनिया के दूसरे देशों जैसे जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में बड़े सरकारी फैसले और खबरें आ रही होती हैं। AI ने पता लगा लिया था कि जापान की ब्याज दरों और यूरोपियन पार्लियामेंट के फैसलों जैसे मामलों में नतीजे आ चुके थे, जबकि अमेरिका के ट्रेडर्स के सोने के कारण मार्केट में कीमतें पुरानी ही चल रही थीं। AI ने बहुत ही कम कीमत पर दांव लगाया और जैसे ही मार्केट को खबर मिली, वही कीमतें बढ़ गईं। इंटरनेट पर हो रही बहसयूजर के इस दावे ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। क्योंकि इस मामले में इंसान की कहीं कोई काबिलियत नहीं थी। पूरा काम एआई ने करके दिया। उसने न्यूज ट्रैक कीं। रिपोर्ट का एनालिसिस किया और उस आधार पर पैसा लगाया। लोग कह रहे हैं कि एआई, भविष्य में मार्केट में ट्रेडिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा।
Polymarket Ai Trading Agent Trading Profit Ai Help Ai News In Hindi एआई से ट्रेडिंग एआई से मार्केट ट्रेडिंग मार्केट में एआई से पैसा एआई न्यूज इन हिंदी टेक न्यूज अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Today Conclave 2026: PAK-चीन को दूर रखना है तो सीमा पर अमेरिका-इजरायल वाली तकनीक लगानी होगीअमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमलों में AI की मदद से टारगेट चुने, जिससे सुप्रीम लीडर और 40 कमांडर मारे गए. लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने कहा कि क्वांटम, ड्रोन और AI मॉडर्न वॉरफेयर बदल रहे हैं. भारत भी अनमैन्ड सिस्टम और सी ड्रोन पर काम कर रहा है. स्टार्टअप्स को स्केल, प्रोक्योरमेंट सुधार और ऑर्डर की जरूरत है ताकि दोनों सीमाओं पर मजबूती आए.
Read more »
Israel-Iran War: कहां चले गए इस्राइली प्रधानमंत्री? दो दिन पुराने वीडियो में दिखी छह उंगलियां, लोगों ने कहा- ये AI हैIsrael-Iran War: कहां चले गए इस्राइली प्रधानमंत्री? दो दिन पुराने वीडियो में दिखी छह उंगलियां, लोगों ने कहा- ये AI है Benjamin Netanyahu AI Video Six Fingers People Finding Israel PM विदेश
Read more »
'अगर आपको प्रमोशन चाहिए तो...', कंपनी के कर्मचारियों से क्या बोलीं Accenture की CEO जूली स्वीट?एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट ने कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रमोशन के लिए AI टूल्स का उपयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि AI कौशल अब कंपनी के कामकाज का अभिन्न अंग हैं।
Read more »
वीडियो असली है या AI से बना, Gemini खुद खोलेगा सच्चाई, ऐसे पता करें फर्कDeepfake Content: सोशल मीडिया पर इन दिनों एआई से बनी कई वीडियोज और फोटोज शेयर की जाती हैं। असली और नकली वीडियो में फर्क कर पाना आसान नहीं है। हालांकि, आप गूगल के एआई मॉडल जेमिनी की मदद से एआई से बनाई गई वीडियो की जांच कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान...
Read more »
AI का गजब उपयोग, ChatGPT की मदद से बनाई वैक्सीन का असर, सिकुड़कर आधा रह गया डॉगी का ट्यूमरAI Uses: ऑस्ट्रेलिया के टेक एक्सपर्ट पॉल कोनिंगहैम ने अपने पालतू डॉगी रोज के लिए ट्यूमर को ठीक करने के लिए वैक्सीन बनाई और इसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली। पॉल ने वैक्सीन बनाने के लिए ChatGPT और Google DeepMind के AlphaFold जैसे टूल्स का सहारा...
Read more »
स्मार्टफोन खरीदना होगा महंगा, Vivo-Oppo बढ़ा रहे हैं कीमत, AI बना वजहआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन कैसे? हाल ही में कुछ कंपनियों ने ऐलान किया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन्स महंगे हो जाएंगे. आइए जातने हैं क्या है इसकी वजह.
Read more »
