...जब राजीव गांधी के खिलाफ पूर्व पीएम ने शरद यादव को लड़ाया था चुनाव, ज्योतिषियों ने कहा था गिर जाएगी सरकार
जब राजीव गांधी के खिलाफ पूर्व पीएम ने शरद यादव को लड़ाया था चुनाव, ज्योतिषियों ने कहा था गिर जाएगी सरकार Pramod Praveen नई दिल्ली | May 24, 2019 7:44 AM लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव। Lok Sabha Election Results 2019: लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव बिहार की मधेपुरा संसदीय सीट से पांचवी बार सांसद बनने के लिए चुनाव लड़े हैं। इस बार वो महागठबंधन की तरफ से लालू यादव की पार्टी राजद के टिकट पर उतरे हैं। उनका मुकाबला राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से है। इससे पहले वो 1991, 1996, 1999 और 2009 में यहां से सांसद रह चुके हैं। लालू यादव से राजनीतिक लड़ाई होने के बाद उन्हें लालू ने 1998 और 2004 में हराया। 2004 में ही लालू द्वारा इस्तीफा देने के बाद उप चुनाव में राजद के पप्पू यादव ने उन्हें हराया था। शरद यादव को सामाजिक न्याय और समाजवादी राजनीति का राजनीति का केंद्र माना जाता है। लेकिन इस बार के आम चुनावों में शरद यादव को बड़ा झटका लगा है। इस बार शरद यादव, राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। हालांकि जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया। दिनेश चंद्र यादव को 6,23,460 वोट मिले, वहीं शरद यादव सिर्फ 3,22,410 वोट ही मिल सके।उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जेपी मूवमेंट में छात्र नेता के तौर पर की थी। 25 साल की उम्र में वो जबलपुर से पहली बार सांसद चुने गए। उनकी उम्मीदवारी उस वक्त खुद जय प्रकाश नारायण ने तय की थी। शरद यादव 1977 में भी दूसरी बार चुनाव जीतकर सांसद बने। इसी बीच वो युवा जनता दल के प्रेसिडेंट बनाए गए। शरद यादव ने तब तक दिल्ली की राजनीति में उभरते सितारे के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। शरद यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के काफी करीब जा चुके थे। हालांकि, 1980 में वो चुनाव हार गए लेकिन संजय गांधी की मौत के बाद अमेठी में 1981 में उप चुनाव हुए, तब इस सीट से राजीव गांधी चुनाव लड़ रहे थे। बतौर शरद यादव चौधरी चरण सिंह ने उन्हें जबरन इस सीट से अखाड़े में उतार दिया था। हालांकि, शरद यादव की बुरी तरह हार हुई थी। उन्हें मात्र 21,188 वोट मिले थे जबकि राजीव गांधी को 2 लाख 58 हजार 884 वोट मिले थे। शरद ने लल्लन टॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं अमेठी नहीं जाना चाहता था लेकिन चौधरी साहब ने जिद पकड़ ली थी। उन्हें ज्योतिष पर बहुत विश्वास था। तब चौधरी साहब नाना जी देशमुख के साथ एक ज्योतिष के पास लेकर गए थे। उनका कहना था कि रजीव गांधी चुनाव हार जाएंगे तो इंदिरा गांधी की सरकार गिर जाएगी।” शरद ने कहा, “मेरे मना करने पर पहली बार चौधरी साहब मान गए थे लेकिन तब तक नानजी देशमुख पीछे पड़ चुके थे। जब फिर से मना किया तो चौधरी साहब नाराज हो गए और कहने लगे कि तुम डरपोक हो, चुनाव तुम नहीं लड़ोगे, मैं लड़ूंगा। इसके बाद मैं चुनाव के लिए तैयार हो गया। वहां चौधरी साहब ने दल-बल के साथ कैम्प किया था।” बतौर शरद यादव तब चुनावों में बूथ कैप्चरिंग होती थी। वहां भी चुनाव में खूब लाठी-डंडे चले थे और उसमें 80- 90 लोग घायल हुए थे। शरद ने यह भी बताया कि 1997 में लालू यादव के साथ जनता दल के अध्यक्ष के पद को लेकर कैसे मतभेद गहरा गए थे। बाद में कोर्ट की दखल के बाद पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। Follow live coverage on election result 2019.
.. Check your constituency live result here. Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: जब शूटिंग के दौरान इस अभिनेता के चेहरे को मार गया था लकवा– News18 हिंदीअनुपम खेर ने एक बार राजश्री को ये बताने की बात भी सोची लेकिन अनुपम को लगा कि अगर वो आज इस तरह घर चले गए तो ज़िंदगी में कभी भी परेशानी आने पर वो घर ही लौट जाया करेंगे.
Read more »
ऑक्सफोर्ड ने कहा- modilie शब्द हमारी डिक्शनरी में नहीं, राहुल ने किया था दावाराहुल गांधी के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज माना गया ट्वीट के साथ शब्द का मतलब बताता एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया ऑक्सफोर्ड ने कहा- इस वर्ड का मीनिंग बताने वाली जो फोटो शेयर की गई वह फर्जी है | Lok Sabha Chunav: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि इंग्लिश डिक्शनरी में एक नया शब्द Modilie आया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पहले एक स्क्रीन शाॅट और इसके बाद modilie.in डोमेन भी शेयर किया
Read more »
गोडसे को हुई थी फांसी, जानें गांधी के बाकी हत्या आरोपियों के साथ क्या हुआ थानाथूराम गोडसे सहित आठ लोगों को हत्या की साजिश में आरोपी बनाया गया था. इनमें से दिगम्बर बड़गे को सरकारी गवाह बनने के कारण बरी कर दिया गया. शंकर किस्तैया को उच्च न्यायालय में अपील करने पर माफी मिल गई. हत्या में वीर सावरकर का भी नाम था. लेकिन सबूत नहीं मिलने के कारण अदालत ने उन्हें बरी कर दिया गया.
Read more »
CM योगी की सिफारिश पर राज्यपाल ने ओपी राजभर को UP कैबिनेट से किया बर्खास्त तो बोले- हक मांगना बगावत तो समझो हम बागी हैंसुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं. लेकिन लोकसभा चुनाव राजभर की पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर नहीं लड़ा. राजभर की पार्टी ने खुद 39 उम्मीदवार चुनाव में उतारे थें. वहीं कुछ सीटों पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार भी किया था. हालही राजभर के पुत्र सुभासपा महासचिव अरूण राजभर ने स्पष्ट किया था कि भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन था ना कि लोकसभा चुनाव के लिए.
Read more »
भाजपा 300 के पार, क्या अमित शाह के दावे पर मोहर लगा रहे हैं Exit Pollउत्तर प्रदेश में बड़े नुकसान के बाद भी भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सत्तारूढ़ हो सकती है। Exit Poll के नतीजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावे की पुष्टि करते प्रतीत हो रहे हैं कि भाजपा को इस चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
Read more »
अमेरिका के प्रतिबंध के बाद Huawei के विरुद्ध Google ने उठाया बड़ा कदमअमेरिका द्वारा चीनी कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध के बाद गूगल ने बड़ा कदम उठाते हुए हुवावे द्वारा एंड्रॉयड के प्रयोग पर करने पर बैन लगा दिया है। हुवावे के स्मार्टफोन पर अब गूगल ऐप्स भी एक्सेस नहीं हो पाएंगे।
Read more »
गठबंधन पर मंथन: शरद पवार ने किया फोन, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने नहीं की बातएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यूपीए की ओर से वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन जगन रेड्डी ने पवार से कोई बात नहीं की.
Read more »
अयोध्या में गौवंश के साथ युवक कर रहा था दुष्कर्म, CCTV में मामला हुआ कैद– News18 हिंदीबता दें कि साल 2018 में इसी तरह की एक घटना हरियाणा के मेवात जिले से सामने आई थी. तब बकरी के साथ बलात्कार किया गया था. इस घटना के बाद मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के सुठालिया इलाके में गाय के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया गया था. ग्रामीणों को इस अमानवीय कृत्य के लिए एक बुजुर्ग आदमी पर संदेह किया था. दरअसल, जब एक स्थानीय व्यापारी शुक्रवार की रात घर लौट रहा था तो उसने देखा कि संदिग्ध बुजुर्ग व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा था.
Read more »
मैनेजमेंट ग्रैजुएट ने बना रखा था गैंग, मारपीट-लूटपाट को देता था अंजामगाजियाबाद पुलिस ने राज नगर एक्सटेंशन के पास 6 लुटेरों के एक गैंग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
Read more »
2014 में मतगणना वाले दिन मोदी के इस ट्वीट ने बनाया था इतिहासElection Results 2019: नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में एक इतिहास रच दिया था। लोगों की निगाहें एक बार फिर से मोदी के ट्विटर अकाउंट पर हैं।
Read more »
