Javed Akhtar फ़िल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी 'का पोस्टर देखकर हैरान हुए
बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार जावेद अख़्तर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विवेक ओबरॉय अभिनीत फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कोई गाना नहीं लिखा है और फ़िल्म के ट्रेलर की क्रेडिट लाइन में अपना नाम देखकर वो हैरान हैं.
ये फ़िल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर आधारित बताई जा रही है. हाल ही में होली के मौके पर इस फ़िल्म का ट्रेलर जारी किया गया था. जावेद अख़्तर ने ट्वीट कर अपनी हैरानी जाहिर की है. फिल्म के पोस्टर में जावेद अख़्तर का नाम भी लिखा गया है, जबकि जावेद अख्तर का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म में कोई योगदान नहीं दिया है. जावेद अख़्तर ने फ़िल्म का पोस्टर शेयर कर ट्वीट किया,"मैं फ़िल्म के पोस्टर पर अपना नाम देखकर हैरान हूं. मैंने फ़िल्म के लिए कोई भी गाना नहीं लिखा है."इस फ़िल्म की क्रेडिट लाइन में गीतकार के तौर पर जावेद अख्तर के अलावा, प्रसून जोशी, समीर, अभेंद्र कुमार उपाध्याय, सरदारा, पैरी जी और लवराज का नाम है.राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में हैं. फ़िल्म में बोमन ईरानी, मनोज जोशी, ज़रीना वहाब और प्रशांत नारायण भी भूमिका निभा रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है, लेकिन इससे पहले ही 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज़ किया जाएगा. पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिलीज की तारीख़ 12 अप्रैल बताई जा रही थी, लेकिन बाद में इसे 5 अप्रैल कर दिया गया.जावेद अख़्तर के ट्वीट के बाद Javed Akhtar ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया. वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया,"एक सी ग्रेड की इलेक्शन प्रौपेगेंडा फ़िल्म के गीत जावेद अख़्तर जैसे जाने-माने गीतकार के लिखने का दावा मानहानि है. ये भक्तों की हताशा दिखाता है." @BrijGohil5 हैंडल से ट्वीट किया गया,"क्या आप बॉलीवुड या भारत में इकलौते जावेद अख़्तर हैं? उन पर सीधे आरोप मत लगाइए, पहले उन्हें सफाई तो देने दीजिए."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का दूसरा पोस्टर जारी करेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाहफिल्म में अमित शाह की भूमिका अभिनेता मनोज जोशी निभा रहे हैं. 'पीएम नरेंद्र मोदी' में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे.
Read more »
सर्वे का दावा, लोकप्रियता के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी अब भी नंबर-1इसके विपरीत राहुल गांधी की रेटिंग मामूली बढ़त के बाद करीब सात फीसदी पर आ गई है.
Read more »
बीजेपी पर प्रियंका का हमला, पीएम मोदी को बताया 'अमीरों का चौकीदार'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी के मैं भी चौकीदार मुहिम पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि पीएम मोदी की अपनी मर्जी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाते हैं। उन्होंने इस दौरान मोदी को 'अमीरों का चौकीदार' बताया।
Read more »
नरेंद्र मोदी का ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान महज़ पाखंड हैमोदी का प्रचार करने वाले उन्हें 'चौकीदार' कहने वाले अभियान के सहारे उनकी छवि बदलना चाहते हैं. हालांकि उनकी भ्रष्टाचार-विरोधी साख की सच्चाई का पता उनके कार्यालय और सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों के कथित आपराधिक भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई न करने से लगाया जा सकता है.
Read more »
राहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचसोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »
अपने बच्चों को चौकीदार बनाने के लिए मोदी जी को वोट दें: केजरीवालअरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, किया ये ट्वीट
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली लिस्ट का इंतजार खत्म, वाराणसी से नरेंद्र मोदी- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली लिस्ट का इंतजार खत्म, वाराणसी से नरेंद्र मोदी Mahasangram VoteKaro वोटकरो BJP4India AmitShah narendramodi
Read more »
