'PAK मसूद अजहर को देगा 14 करोड़, ये टेरर फंडिंग, IMF को लोन पर फिर सोचना चाहिए...', राजनाथ की दो टूक

Defence Minister Rajnath Singh News

'PAK मसूद अजहर को देगा 14 करोड़, ये टेरर फंडिंग, IMF को लोन पर फिर सोचना चाहिए...', राजनाथ की दो टूक
Bhuj Air BaseMasood AzharPakistan Terror Funding
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मसूद अजहर को करीब 14 करोड़ देने के पाकिस्तान सरकार के ऐलान को टेरर फंडिंग बताते हुए आईएमएफ से लोन पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की, तो सेना ने उसे विफल करते हुए पाकिस्तान एयरबेस पर भी ब्रह्मोस दाग तबाही मचा दी. पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस का दौरा कर सेना के शौर्य को सलाम किया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और आतंकियों की आर्थिक मदद से लेकर आईएमएफ के लोन तक, पाकिस्तान को जमकर घेरा. Advertisementभारतीय वायु सेना के जवानों के बीच रक्षा मंत्री ने कहा कि आपने पाकिस्तान में टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाप प्रभावी कार्रवाई की, मगर पाकिस्तान फिर से ध्वस्त हुए आतंकी ढांचे को खड़ा करने की कोशिश में जुट गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार आम नागरिकों से लिया गया टैक्स 'जैश-ए-मोहम्मद' जैसे आतंकी संगठन के आका मसूद अजहर को करीब 14 करोड़ रुपये देने में खर्च करेगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा तब है, जब मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र आतंकी घोषित कर चुका है.यह भी पढ़ें: 'जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया', भुज एयरबेस से राजनाथ की हुंकारउन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने 'लश्कर-ए-तैयबा' और 'जैश-ए-मुहम्मद' के मुरिदके और बहावलपुर स्थित आतंकी ढांचे फिर से खड़ा करने के लिए भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाले एक बिलियन डॉलर की राशि का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान निश्चित रूप से टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर की फंडिंग करने में इस्तेमाल करेगा. उन्होंने आईएमएफ फंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन आईएमएफ की ओर से अप्रत्यक्ष तरीके से फंडिंग नहीं माना जाएगा? Advertisement यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान जहां खड़ा हो जाता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन शुरू होती है' राजनाथ सिंह का वाररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि मेरा मानना है कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता टेरर फंडिंग से कम नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत यही चाहेगा कि आईएमएफ पाकिस्तान को अपनी एक बिलियन डॉलर की सहायता पर पुनर्विचार करे और आगे भी उसे किसी भी तरह की सहायता देने से परहेज करे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत नहीं चाहता कि जो फंडिंग हम आईएमएफ को करते हैं, वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, किसी भी तरीके से पाकिस्तान या किसी भी देश में टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में इस्तेमाल की जाए. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Bhuj Air Base Masood Azhar Pakistan Terror Funding Imf Loan Operation Sindoor

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रंप ने रोकी 2.2 बिलियन की फंडिंग तो कोर्ट पहुंची हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कहा- गंभीर होंगे इसके परिणामट्रंप ने रोकी 2.2 बिलियन की फंडिंग तो कोर्ट पहुंची हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कहा- गंभीर होंगे इसके परिणामहार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 18 हजार करोड़ रुपये) की फंडिंग रोकने को लेकर मुकदमा दायर किया है।
Read more »

पाकिस्‍तान में 3 दशक से आतंक का अड्डा बना मसूद अजहर का मदरसा ऑपरेशन सिंदूर में तबाह, जानें भारत ने क्यों बनाया निशानापाकिस्‍तान में 3 दशक से आतंक का अड्डा बना मसूद अजहर का मदरसा ऑपरेशन सिंदूर में तबाह, जानें भारत ने क्यों बनाया निशानामसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का स्थापक है। उसके बहावलपुर और पीओके में कई टेरर कैंप हैं। मसूद को भारत ने मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की सूची में रखा हुआ है।
Read more »

ईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को दो टूक, बोले- हम अपने परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेंगेईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को दो टूक, बोले- हम अपने परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेंगेईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को दो टूक, बोले- हम अपने परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेंगे
Read more »

राजा हरि सिंह से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' तक... पाकिस्तान को भारत ने कब-कब चटाई धूलराजा हरि सिंह से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' तक... पाकिस्तान को भारत ने कब-कब चटाई धूलOperation Sindoor पर PM Modi की Pakistan को दो टूक, आगे क्या एक्शन लेगा भारत? | NDTV Xplainer | War
Read more »

PM Modi Speech: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की PAK को दो टूक, कह डाली यह बड़ी बातPM Modi Speech: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की PAK को दो टूक, कह डाली यह बड़ी बातPM Modi's speech: PM Modi spoke bluntly to Pakistan After Operation Sindoor, ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी की PAK को दो टूक, कह डाली यह बड़ी बात
Read more »

बात होगी तो POK पर होगी... श्रीनगर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूकबात होगी तो POK पर होगी... श्रीनगर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूकOperation Sindoor: बात होगी तो POK पर होगी... Kashmir से रक्षा मंत्री Rajnath Singh की पाक को दो टूक
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:35