'NDA में सब कुछ ठीक नहीं', RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का किया समर्थन

Bihar Elections News

'NDA में सब कुछ ठीक नहीं', RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का किया समर्थन
Bihar ElectionBihar NDA
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 68%

मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि ना सिर्फ एनडीए, बल्कि मैं कहता हूं कि बीजेपी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्थिति बिल्कुल विपरीत हो चुकी है, जिसका खामियाजा इन लोगों को आगामी चुनाव में निश्चित तौर पर भुगतना होगा।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान के संदर्भ में कहा कि वे बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। उनकी बातों में 100 फीसद सत्यता है, जिसे किसी भी कीमत पर खारिज नहीं किया जा सकता है।.

उन्होंने दावा किया कि ना सिर्फ एनडीए, बल्कि मैं कहता हूं कि बीजेपी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्थिति बिल्कुल विपरीत हो चुकी है, जिसका खामियाजा इन लोगों को आगामी चुनाव में निश्चित तौर पर भुगतना होगा।उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में एनडीए में आग लगने वाली है और यह आग इतनी भयंकर होगी कि कई लोग इसके जद में आएंगे। इसका खामियाजा कई लोगों को भुगतना होगा। मैं यह बात आज से नहीं, बल्कि पिछले लंबे समय से कह रहा हूं कि एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन, अफसोस, कुछ लोग इसे गंभीरता से लेने की जहमत ही नहीं उठा रहे हैं और अब उपेंद्र कुशवाहा ने खुद अग्रिम पंक्ति पर सामने आकर इस बात को स्वीकार किया है कि एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है।.मृत्युंजय तिवारी ने एनडीए को 'डूबती नईया' बताया और कहा कि इस नाव में सवार सभी लोग डूबने वाले हैं। ऐसे में समझदार लोग नाव से उतर जाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि उनका कोई भविष्य नहीं है।आरजेडी नेता ने दावा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होने जा रही है। बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति हमारे पक्ष में है। हमें जीत का झंडा बुलंद करने से कोई नहीं रोक सकता है। सूबे की जनता का साथ इस बार हमें मिलने जा रहा है।.उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया है कि इस बार प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर कोई भी मतदान नहीं करेगा। इस बार लोगों के सामने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे मायने रखते हैं। आगामी चुनाव में यही मुद्दे प्रदेश की राजनीतिक रूपरेखा निर्धारित करने जा रहे हैं। लेकिन, मुझे इस बात का अफसोस है कि एनडीए के लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में विरोधियों का कोई भी मुद्दा काम नहीं आने वाला है। अगर किसी भी प्रकार का हथकंडा अपनाने की कोशिश करेंगे, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। इसके अलावा, उन्हें कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Bihar Election Bihar NDA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NDA Seat Sharing: रह-रहकर छलक रहा मांझी-कुशवाहा का दर्द, NDA के खड़ी हो सकती है मुश्किलNDA Seat Sharing: रह-रहकर छलक रहा मांझी-कुशवाहा का दर्द, NDA के खड़ी हो सकती है मुश्किलएनडीए में सीट बंटवारे के बाद, जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा के दर्द झलक रहे हैं। कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी और शायरी के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मांझी ने भी कार्यकर्ताओं को समझाने की चुनौती बताई और निराशा व्यक्त की, जिससे एनडीए को नुकसान होने की आशंका है। दोनों नेता सीटों की संख्या से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी नाराजगी...
Read more »

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे चुनाव, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवारबिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे चुनाव, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवारतेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने महनार, हिसुआ, शाहपुर और पटना साहिब सहित कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। RJD से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने नई पार्टी बनाई है और वह अपने दम पर चुनाव लड़कर RJD को चुनौती देने के लिए तैयार...
Read more »

Is Chirag Paswan NDA’s Bet In 2025 Bihar Elections? Nitish Left With His Weakest Hand In Decades – 5 Takeaways From Coalition’s Seat-Sharing DealIs Chirag Paswan NDA’s Bet In 2025 Bihar Elections? Nitish Left With His Weakest Hand In Decades – 5 Takeaways From Coalition’s Seat-Sharing DealNDA’s Bihar seat-sharing deal reveals the alliance’s strategy and shifting power dynamics.
Read more »

बिहार चुनाव- NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज: कांग्रेस-RJD में भी खींचतान जारी; लालू ने प्रत्याशियों को ...बिहार चुनाव- NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज: कांग्रेस-RJD में भी खींचतान जारी; लालू ने प्रत्याशियों को ...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

NDA में उपेंद्र कुशवाहा नाराज, बोले- नथिंग इज वेल: सम्राट मनाने पहुंचे; महागठबंधन में RJD-कांग्रेस की पहली ...NDA में उपेंद्र कुशवाहा नाराज, बोले- नथिंग इज वेल: सम्राट मनाने पहुंचे; महागठबंधन में RJD-कांग्रेस की पहली ...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
Read more »

RJD Candidates List: महागठबंधन में नहीं हुई सीट शेयरिंग, RJD ने जारी कर दी पहली लिस्ट, 31 उम्मीदवारों के नामRJD Candidates List: महागठबंधन में नहीं हुई सीट शेयरिंग, RJD ने जारी कर दी पहली लिस्ट, 31 उम्मीदवारों के नामBihar Vidhan Sabha Chunav 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले राजद अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी नाम है. पार्टी ने बाहुबली दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को भी टिकट दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:51:00