प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू (धोती) पहने हुए नजर आए। जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू पहने हुए नजर आए। जनसभा में पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने केरल के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र 'चेंडा' पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ चेंडा बजाया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार उन्हें केरल में एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल इस बार बदलाव का संदेश भेज रहा है। क्या बोले पीएम? प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का भरोसा अब साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद भीड़ के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के युवा, महिलाएं और किसान अब भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस बदलाव का श्रेय केरल की जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने केरल में राजनीतिक हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई है। प्रधानमंत्री ने केरल की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि इसे 'सुंदरतम' क्यों कहा जाता है, इसका एहसास पलक्कड़ आते ही हो जाता है। पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ को 'भ्रष्ट' और 'महाभ्रष्ट' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों गठबंधनों की नीतियां केवल वोटबैंक के लिए होती हैं और इन्हें विकास की कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों ने दशकों तक केरल को लूटा और आपस में लाभ बांटा है। इनके बीच समझौता था कि कुछ साल एक सरकार चलाएगी और फिर दूसरी। ये भी पढ़ें: Assam: असम में घुसपैठ पर अमित शाह का सख्त रुख, बोले- हर अवैध प्रवासी को वापस भेजना होगा; SIR पर कही ये बात प्रधानमंत्री ने जनता को आगाह किया कि ये दोनों पार्टियां भाजपा से डरती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा सत्ता में आई तो उनके काले कामों का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ये दल देश के अन्य राज्यों जैसे बिहार, तमिलनाडु और झारखंड में एक साथ गठबंधन में हैं, लेकिन केरल में एक-दूसरे को बुरा-भला कहकर जनता को धोखा दे रहे हैं। जनता को दी मोदी की गारंटी केरल में भाजपा और एनडीए की टीमें सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। केरल की जनता के आशीर्वाद से हम यहां सरकार बनाएंगे। एनडीए का लक्ष्य लोगों के सपनों को साकार करना है। हमने केंद्र में रहते हुए भी केरल के विकास का पूरा प्रयास किया है। अगर राज्य में भाजपा सरकार आई तो इनके सारे घोटालों की जांच कराई जाएगी और केरल की जनता को न्याय दिलाएगी। पीएम ने कहा, केरल में बनने वाली एनडीए सरकार राज्य का तेज विकास करेगी और यह 'मोदी की गारंटी' है। पश्चिम एशिया पर कही ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इस समय पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सबकी नजर है। इस युद्ध का प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से ही मैं इन देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हूं। सारे देश युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस किस तरह राजनीति कर रही है वह भी आपको याद रखना है, कांग्रेस जिस तरह के बयान दे रही है वह खतरनाक है। कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 1 करोड़ भारतीयों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए और फिर कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठा सके।' अन्य वीडियो-.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू पहने हुए नजर आए। जनसभा में पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने केरल के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र 'चेंडा' पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ चेंडा बजाया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार उन्हें केरल में एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल इस बार बदलाव का संदेश भेज रहा है। क्या बोले पीएम? प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का भरोसा अब साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद भीड़ के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के युवा, महिलाएं और किसान अब भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस बदलाव का श्रेय केरल की जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने केरल में राजनीतिक हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई है। प्रधानमंत्री ने केरल की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि इसे 'सुंदरतम' क्यों कहा जाता है, इसका एहसास पलक्कड़ आते ही हो जाता है। पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ को 'भ्रष्ट' और 'महाभ्रष्ट' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों गठबंधनों की नीतियां केवल वोटबैंक के लिए होती हैं और इन्हें विकास की कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों ने दशकों तक केरल को लूटा और आपस में लाभ बांटा है। इनके बीच समझौता था कि कुछ साल एक सरकार चलाएगी और फिर दूसरी। ये भी पढ़ें: Assam: असम में घुसपैठ पर अमित शाह का सख्त रुख, बोले- हर अवैध प्रवासी को वापस भेजना होगा; SIR पर कही ये बात प्रधानमंत्री ने जनता को आगाह किया कि ये दोनों पार्टियां भाजपा से डरती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा सत्ता में आई तो उनके काले कामों का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ये दल देश के अन्य राज्यों जैसे बिहार, तमिलनाडु और झारखंड में एक साथ गठबंधन में हैं, लेकिन केरल में एक-दूसरे को बुरा-भला कहकर जनता को धोखा दे रहे हैं। जनता को दी मोदी की गारंटी केरल में भाजपा और एनडीए की टीमें सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। केरल की जनता के आशीर्वाद से हम यहां सरकार बनाएंगे। एनडीए का लक्ष्य लोगों के सपनों को साकार करना है। हमने केंद्र में रहते हुए भी केरल के विकास का पूरा प्रयास किया है। अगर राज्य में भाजपा सरकार आई तो इनके सारे घोटालों की जांच कराई जाएगी और केरल की जनता को न्याय दिलाएगी। पीएम ने कहा, केरल में बनने वाली एनडीए सरकार राज्य का तेज विकास करेगी और यह 'मोदी की गारंटी' है। पश्चिम एशिया पर कही ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इस समय पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सबकी नजर है। इस युद्ध का प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से ही मैं इन देशों के सभी राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हूं। सारे देश युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस किस तरह राजनीति कर रही है वह भी आपको याद रखना है, कांग्रेस जिस तरह के बयान दे रही है वह खतरनाक है। कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 1 करोड़ भारतीयों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए और फिर कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठा सके।' अन्य वीडियो-
Narendra Modi Kerala Rally Palakkad Election Meeting Pm Modi And The Chenda Kerala Politics Ldf-Udf Dispute Bjp-Nda Kerala India News In Hindi Latest India News Updates केरल विधानसभा चुनाव 2026 नरेंद्र मोदी केरल रैली पलक्कड़ चुनाव सभा पीएम मोदी चेंडा केरल राजनीति एलडीएफ यूडीएफ विवाद भाजपा एनडीए केरल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GEN-Z प्रोटेस्ट: नेपाल के पूर्व PM ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार, लापरवाही का आरोपपिछले साल हुए GEN-Z प्रोटेस्ट के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन में 77 लोगों की मौत हुई थी। गृह मंत्रालय की शिकायत पर हुई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक जांच आयोग ने इन नेताओं पर लापरवाही का केस चलाने की सिफारिश की थी।
Read more »
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 3300 एकड़ में बना टर्मिनल-रनवेनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 3300 एकड़ में बना टर्मिनल-रनवे PM Modi Inaugurates Noida International Airport in Jewar today
Read more »
पश्चिम यूपी को लेकर मोदी की बड़ी बातें: पीएम बोले- नोएडा अंधविश्वास की वजह से पिछड़ा था, सपा ने लूट का एटीए...PM Modi inaugurates Noida International Airport Phase-1, Jewar. Follow Latest Updates.
Read more »
मोदी-योगी जेवर एयरपोर्ट से 108 सीटें साध गए: अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ कीPM Narendra Modi Noida Airport Inauguration Speech Impact Explained; Follow UP Election 2027, Jewer Airport, Bharatiya Janata Party Latest News, Details And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल मे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पलक्कड़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल मुंडू (धोती) पहने हुए नजर आए। जनसभा
Read more »
एक भ्रष्ट, दूसरा महाभ्रष्ट... केरल में बोले PM मोदी- LDF-UDF के 'डबल गेम' से ऊब चुकी है जनतापलक्कड़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के वादों पर लोगों का भरोसा कम हो गया है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव का माहौल है और बीजेपी-एनडीए को समर्थन बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने दोनों गठबंधनों पर वोटबैंक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर केरल का तेज विकास होगा.
Read more »
