मोदी-योगी जेवर एयरपोर्ट से 108 सीटें साध गए: अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ की

Bharatiya Janata Party News

मोदी-योगी जेवर एयरपोर्ट से 108 सीटें साध गए: अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ की
PM Modi Noida SpeechNarendra ModiNarendra Modi News
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 376 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 171%
  • Publisher: 51%

PM Narendra Modi Noida Airport Inauguration Speech Impact Explained; Follow UP Election 2027, Jewer Airport, Bharatiya Janata Party Latest News, Details And Reports On Dainik Bhaskar.

अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी यूपी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया। इसके पीछे पश्चिमी यूपीदरअसल, पश्चिमी यूपी में 108 विधानसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में यादव, राजपूत, जाट-गुर्जर और मुस्लिम का समीकरण काफी अहम है। 2022 के विधानसभा चुनाव का पहला फेज भी पश्चिमी यूपी से ही शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने इसी पश्चिमी यूपी में एयरपोर्ट से विकास का नया नरेटिव गढ़ा। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को नोएडा में गुर्जरों के एक बड़े सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। वह भी पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरण को दुरुस्त करने में जुटे हैं। यही वजह है, पीएम मोदी और सीएम योगी के भाषण में सपा-कांग्रेस ही निशाने पर रहीं। बसपा और दूसरे दलों का उनके भाषण में जिक्र तक नहीं था। पीएम ने नोएडा के अंधविश्वास और पेट्रोलियम संकट के समय राजनीति कर रहे दलों को कोरोना वाली नसीहत देकर बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी के 33 मिनट के भाषण के सियासी मायने क्या हैं? गन्ना किसानों और युवाओं के बूते पर कैसे पश्चिमी यूपी का गढ़ भाजपा दोबारा जीतेगी? पढ़िएविकास की टाइमलाइन बनाम विपक्ष का ‘रोड़ा’ पश्चिमी यूपी की राजनीति को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र प्रताप राना कहते हैं- पीएम मोदी और सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को एक ‘टाइमलाइन सक्सेस स्टोरी’ के रूप में पेश किया। खुद मोदी ने जेवर एयरपोर्ट को उदाहरण में रखकर जनता को संदेश दिया कि क्यों डबल इंजन की सरकार जरूरी है? मोदी ने बताया कि कैसे 2002-2017 के बीच केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार ने पश्चिमी यूपी को अपने नकारेपन से विकास के अधर में छोड़ दिया था। 2003 में अटल सरकार में मंजूरी पाने वाले जेवर एयरपोर्ट की नींव तक इन सरकारों ने सालों तक नहीं पड़ने दी। 2014 में केंद्र में बनी एनडीए सरकार के शुरू के दो-तीन साल में सपा ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही भाजपा की यूपी में सरकार बनी, जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी। एयरपोर्ट बना और अब उद्घाटन भी हो गया। मतलब साफ है, प्रदेश के तेज विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार 2027 में भी जरूरी है।अंधविश्वास’ पर हमला: सियासी मिथक तोड़ने की कोशिश पीएम मोदी ने नोएडा से जुड़े उस पुराने ‘अंधविश्वास’ का जिक्र किया, जिसमें मुख्यमंत्री यहां आने से कतराते थे। 2014 में पीएम बनने के बाद जब मोदी पहली बार नोएडा आए, तो तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव इस अंधविश्वास के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। मोदी ने बताया कि उन्हें भी इस अंधविश्वास से डराने की कोशिश की गई थी। वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र प्रताप राना के मुताबिक, इस नरेटिव के जरिए भाजपा नेखुद को “निर्भीक और निर्णायक नेतृत्व” के रूप में स्थापित करना। 2017 से पहले यूपी का कोई भी सीएम नोएडा नहीं जाता था। माना जाता था कि यहां जाने वाला दोबारा सीएम नहीं बनता। लेकिन, योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ा। 2022 में फिर सीएम बनकर इस धारणा को खत्म कर दिया।पश्चिमी यूपी की राजनीति लंबे समय से जाट, मुस्लिम, गुर्जर, यादव और दलित समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा के सहयोगी जयंत चौधरी की राजनीति इसी सामाजिक संतुलन पर टिकी है। अखिलेश यादव, जयंत के भाजपा के साथ जाने के बाद से इस बेल्ट में जाट-गुर्जरों को साधने की कोशिश में जुटे हैं। जबकि भाजपा इस जाति समीकरण को विकास के नरेटिव से काटना चाहती है। वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय कहते हैं- पीएम मोदी और सीएम योगी ने एक बार भी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की। दोनों नेताओं ने पश्चिमी यूपी के विकास, वहां के बड़े प्रोजेक्ट जैसे जेवर एयरपोर्ट, सेमी कंडक्टर पार्क, नमो भारत, रैपिड रेल का जिक्र कर यह संदेश देने की कोशिश की कि इस क्षेत्र का विकास उनके एजेंडे में है।निवेश से रोजगार का जिक्र कर युवाओं को साधा मोदी की सभा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। खुद पीएम मोदी ने मंच से इसका जिक्र भी किया। फिर जेवर एयरपोर्ट को युवाओं के सपनों से जोड़ते हुए कहा कि कैसे इस क्षेत्र में अलग-अलग निवेश से रोजगार की ढेरों संभावनाएं पैदा होने वाली हैं? पीएम ने बताया कि अभी देश में हवाई जहाजों की मेंटेनेंस और मरम्मत नहीं होती। इसके लिए विदेश जाना पड़ता है। अब जेवर एयरपोर्ट के पास तैयार एमआरओ सुविधा से बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। जेवर के अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और कार्गो हब बनने से इस क्षेत्र में निवेश आ रहा है। यहां के उद्योग-धंधों को ग्लोबल मार्केट मिलेगा। इससे भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे।मोदी ने दिखाया जनता से कनेक्ट होने का हुनर वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय कहते हैं- मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी जनता पर मजबूत पकड़ क्यों है? वे लोगों से सीधे जुड़ते हैं। जेवर एयरपोर्ट पर भी यह दिखा। जब मोदी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा, उद्धाटन हो गया। फिर खुद ही बोले, नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। फिर युवाओं से मोबाइल निकालकर फ्लैशलाइट जलाने को कहा। बोले- आप दीया जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। यह आपकी अमानत है। आपका भविष्य है। आपका पुरुषार्थ है। भारत माता की जय बोलकर फ्लैशलाइट दिखाइए। भीड़ ने वैसा ही किया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर जो मुस्कान दिख रही थी, इससे साफ है कि पीएम जनता से खुद को जोड़ने में सफल रहे।किसानों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से लिंक कर साधा पश्चिमी यूपी के किसानों की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि आपने जो गन्ने से एथेनॉल बनाया, उससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है। एथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता तो देश को हर साल साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल विदेश से मंगवाना पड़ता। किसानों की मेहनत ने देश को संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है। एथेनॉल से डेढ़ लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बची है। यह पैसा देश के किसानों को मिला है। साथियों, यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के दिन भी देखे हैं, जब कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। इस पर आनंद राय कहते हैं- पश्चिमी यूपी में गन्ना किसान हमेशा से एक बड़ा वोटबैंक रहा है। गन्ना मूल्यों का समय से भुगतान करने और गन्ने से एथेनॉल बना रहे किसानों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से लिंक कर पीएम ने बड़ी खूबसूरती से इस वोटबैंक को साधने की कोशिश की। जेवर एयरपोर्ट के लिए 13 हजार एकड़ जमीन देने वाले किसानों को सीधे मंच से क्रेडिट दिया। फिर भीड़ से उनके समर्थन में ताली बजवाकर यह संदेश भी दिया कि देश की प्रगति में किसानों ने कितना बड़ा योगदान दिया है। यह भी समझाया कि कैसे भविष्य में जेवर एयरपोर्ट से किसान सीधे अपने उत्पाद ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाकर बड़ा फायदा कमा सकेंगे।पेट्रोलियम संकट पर कोरोना वाली नसीहत के मायने पीएम ने पेट्रोलियम संकट पर भी बड़ी सफाई से आम लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी। पीएम ने कहा- पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध के हालात में हम 140 करोड़ भारतवासियों को धैर्य के साथ एकजुटता बनाए रखकर इस संकट का सामना करना होगा। यह विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। मोदी ने देश के सभी राजनीतिक दलों से कोविड वाली गलती न दोहराने की अपील भी की। कहा कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हों। यह भी कहा कि जो भारतीयों के हित में है, वही भारत सरकार की नीति व रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले दल राजनीतिक बहस में कुछ नंबर तो पा लेंगे। लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोरोना काल में भी कुछ लोगों ने इसी तरह गुमराह किया, झूठ बोले, लेकिन जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। मुझे भरोसा है कि देश के राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और एकजुट प्रयासों को ताकत देंगे। कोविड के समय भी सपा-कांग्रेस सहित विपक्ष ने खूब हो-हल्ला मचाया था, लेकिन इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने विपक्ष को नकार दिया था।मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।उत्तराखंड में साफ रहा मौसम, कल बारिश का अलर्टयूपी के 3 जिलों में ओले गिरे, प्रयागराज-काशी में बारिशमेरठ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसमसरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौतMP में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिशपटना-गया में आधी रात आंधी-बारिश, बिजली काटी.

अखिलेश के 'नोएडा खौफ' पर तंज कसा, डबल इंजन सरकार की तारीफ कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी यूपी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया। इसके पीछे पश्चिमी यूपीदरअसल, पश्चिमी यूपी में 108 विधानसभा सीटें हैं। इस क्षेत्र में यादव, राजपूत, जाट-गुर्जर और मुस्लिम का समीकरण काफी अहम है। 2022 के विधानसभा चुनाव का पहला फेज भी पश्चिमी यूपी से ही शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने इसी पश्चिमी यूपी में एयरपोर्ट से विकास का नया नरेटिव गढ़ा। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को नोएडा में गुर्जरों के एक बड़े सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। वह भी पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरण को दुरुस्त करने में जुटे हैं। यही वजह है, पीएम मोदी और सीएम योगी के भाषण में सपा-कांग्रेस ही निशाने पर रहीं। बसपा और दूसरे दलों का उनके भाषण में जिक्र तक नहीं था। पीएम ने नोएडा के अंधविश्वास और पेट्रोलियम संकट के समय राजनीति कर रहे दलों को कोरोना वाली नसीहत देकर बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी के 33 मिनट के भाषण के सियासी मायने क्या हैं? गन्ना किसानों और युवाओं के बूते पर कैसे पश्चिमी यूपी का गढ़ भाजपा दोबारा जीतेगी? पढ़िएविकास की टाइमलाइन बनाम विपक्ष का ‘रोड़ा’ पश्चिमी यूपी की राजनीति को करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र प्रताप राना कहते हैं- पीएम मोदी और सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को एक ‘टाइमलाइन सक्सेस स्टोरी’ के रूप में पेश किया। खुद मोदी ने जेवर एयरपोर्ट को उदाहरण में रखकर जनता को संदेश दिया कि क्यों डबल इंजन की सरकार जरूरी है? मोदी ने बताया कि कैसे 2002-2017 के बीच केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार ने पश्चिमी यूपी को अपने नकारेपन से विकास के अधर में छोड़ दिया था। 2003 में अटल सरकार में मंजूरी पाने वाले जेवर एयरपोर्ट की नींव तक इन सरकारों ने सालों तक नहीं पड़ने दी। 2014 में केंद्र में बनी एनडीए सरकार के शुरू के दो-तीन साल में सपा ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही भाजपा की यूपी में सरकार बनी, जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी। एयरपोर्ट बना और अब उद्घाटन भी हो गया। मतलब साफ है, प्रदेश के तेज विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार 2027 में भी जरूरी है।अंधविश्वास’ पर हमला: सियासी मिथक तोड़ने की कोशिश पीएम मोदी ने नोएडा से जुड़े उस पुराने ‘अंधविश्वास’ का जिक्र किया, जिसमें मुख्यमंत्री यहां आने से कतराते थे। 2014 में पीएम बनने के बाद जब मोदी पहली बार नोएडा आए, तो तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव इस अंधविश्वास के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। मोदी ने बताया कि उन्हें भी इस अंधविश्वास से डराने की कोशिश की गई थी। वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र प्रताप राना के मुताबिक, इस नरेटिव के जरिए भाजपा नेखुद को “निर्भीक और निर्णायक नेतृत्व” के रूप में स्थापित करना। 2017 से पहले यूपी का कोई भी सीएम नोएडा नहीं जाता था। माना जाता था कि यहां जाने वाला दोबारा सीएम नहीं बनता। लेकिन, योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को तोड़ा। 2022 में फिर सीएम बनकर इस धारणा को खत्म कर दिया।पश्चिमी यूपी की राजनीति लंबे समय से जाट, मुस्लिम, गुर्जर, यादव और दलित समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा के सहयोगी जयंत चौधरी की राजनीति इसी सामाजिक संतुलन पर टिकी है। अखिलेश यादव, जयंत के भाजपा के साथ जाने के बाद से इस बेल्ट में जाट-गुर्जरों को साधने की कोशिश में जुटे हैं। जबकि भाजपा इस जाति समीकरण को विकास के नरेटिव से काटना चाहती है। वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय कहते हैं- पीएम मोदी और सीएम योगी ने एक बार भी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की। दोनों नेताओं ने पश्चिमी यूपी के विकास, वहां के बड़े प्रोजेक्ट जैसे जेवर एयरपोर्ट, सेमी कंडक्टर पार्क, नमो भारत, रैपिड रेल का जिक्र कर यह संदेश देने की कोशिश की कि इस क्षेत्र का विकास उनके एजेंडे में है।निवेश से रोजगार का जिक्र कर युवाओं को साधा मोदी की सभा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। खुद पीएम मोदी ने मंच से इसका जिक्र भी किया। फिर जेवर एयरपोर्ट को युवाओं के सपनों से जोड़ते हुए कहा कि कैसे इस क्षेत्र में अलग-अलग निवेश से रोजगार की ढेरों संभावनाएं पैदा होने वाली हैं? पीएम ने बताया कि अभी देश में हवाई जहाजों की मेंटेनेंस और मरम्मत नहीं होती। इसके लिए विदेश जाना पड़ता है। अब जेवर एयरपोर्ट के पास तैयार एमआरओ सुविधा से बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। जेवर के अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और कार्गो हब बनने से इस क्षेत्र में निवेश आ रहा है। यहां के उद्योग-धंधों को ग्लोबल मार्केट मिलेगा। इससे भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे।मोदी ने दिखाया जनता से कनेक्ट होने का हुनर वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय कहते हैं- मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी जनता पर मजबूत पकड़ क्यों है? वे लोगों से सीधे जुड़ते हैं। जेवर एयरपोर्ट पर भी यह दिखा। जब मोदी ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा, उद्धाटन हो गया। फिर खुद ही बोले, नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। फिर युवाओं से मोबाइल निकालकर फ्लैशलाइट जलाने को कहा। बोले- आप दीया जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। यह आपकी अमानत है। आपका भविष्य है। आपका पुरुषार्थ है। भारत माता की जय बोलकर फ्लैशलाइट दिखाइए। भीड़ ने वैसा ही किया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर जो मुस्कान दिख रही थी, इससे साफ है कि पीएम जनता से खुद को जोड़ने में सफल रहे।किसानों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से लिंक कर साधा पश्चिमी यूपी के किसानों की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि आपने जो गन्ने से एथेनॉल बनाया, उससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है। एथेनॉल का उत्पादन न बढ़ता तो देश को हर साल साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल विदेश से मंगवाना पड़ता। किसानों की मेहनत ने देश को संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है। एथेनॉल से डेढ़ लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बची है। यह पैसा देश के किसानों को मिला है। साथियों, यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के दिन भी देखे हैं, जब कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। इस पर आनंद राय कहते हैं- पश्चिमी यूपी में गन्ना किसान हमेशा से एक बड़ा वोटबैंक रहा है। गन्ना मूल्यों का समय से भुगतान करने और गन्ने से एथेनॉल बना रहे किसानों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से लिंक कर पीएम ने बड़ी खूबसूरती से इस वोटबैंक को साधने की कोशिश की। जेवर एयरपोर्ट के लिए 13 हजार एकड़ जमीन देने वाले किसानों को सीधे मंच से क्रेडिट दिया। फिर भीड़ से उनके समर्थन में ताली बजवाकर यह संदेश भी दिया कि देश की प्रगति में किसानों ने कितना बड़ा योगदान दिया है। यह भी समझाया कि कैसे भविष्य में जेवर एयरपोर्ट से किसान सीधे अपने उत्पाद ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाकर बड़ा फायदा कमा सकेंगे।पेट्रोलियम संकट पर कोरोना वाली नसीहत के मायने पीएम ने पेट्रोलियम संकट पर भी बड़ी सफाई से आम लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी। पीएम ने कहा- पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध के हालात में हम 140 करोड़ भारतवासियों को धैर्य के साथ एकजुटता बनाए रखकर इस संकट का सामना करना होगा। यह विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। मोदी ने देश के सभी राजनीतिक दलों से कोविड वाली गलती न दोहराने की अपील भी की। कहा कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हों। यह भी कहा कि जो भारतीयों के हित में है, वही भारत सरकार की नीति व रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले दल राजनीतिक बहस में कुछ नंबर तो पा लेंगे। लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोरोना काल में भी कुछ लोगों ने इसी तरह गुमराह किया, झूठ बोले, लेकिन जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। मुझे भरोसा है कि देश के राजनीतिक दल इससे सबक सीखेंगे और एकजुट प्रयासों को ताकत देंगे। कोविड के समय भी सपा-कांग्रेस सहित विपक्ष ने खूब हो-हल्ला मचाया था, लेकिन इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने विपक्ष को नकार दिया था।मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।उत्तराखंड में साफ रहा मौसम, कल बारिश का अलर्टयूपी के 3 जिलों में ओले गिरे, प्रयागराज-काशी में बारिशमेरठ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसमसरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौतMP में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिशपटना-गया में आधी रात आंधी-बारिश, बिजली काटी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

PM Modi Noida Speech Narendra Modi Narendra Modi News Noida Airport Inauguration UP Election 2027

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

71 BJP कैंडिडेट का एनालिसिस, क्यों 10 विधायक बेटिकट हुए: यादवों की 4 सीटें कम कर EBC को मौका, 4 सीटों पर जा...71 BJP कैंडिडेट का एनालिसिस, क्यों 10 विधायक बेटिकट हुए: यादवों की 4 सीटें कम कर EBC को मौका, 4 सीटों पर जा...Bihar Election 2025 Bharatiya Janata Party (BJP) Candidate 1st List Analysis. Follow Bharatiya Janata Party Latest News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष: आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्ट...नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष: आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्ट...Bharatiya Janata Party (BJP) National President Election 2026 Result Live Update; Follow Nitin Nabin, PM Narendra Modi, Amit Shah Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

PM मोदी ने भाजपा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया: मिठाई खिलाई, नितिन नबीन के परिवार से भी मिले, 5 मोमेंट्सPM मोदी ने भाजपा अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया: मिठाई खिलाई, नितिन नबीन के परिवार से भी मिले, 5 मोमेंट्सBharatiya Janata Party (BJP) National President Nitin Nabin Election 2026 Oath Ceremony Moments Photos; Follow Nitin Nabin, PM Narendra Modi, Amit Shah Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

हिंदू वोटर के लिए विकास, मुस्लिम के लिए घुसपैठ-हिंदुत्व: मालदा-सिंगूर में मोदी का 59 सीटों पर निशाना, क्या ...हिंदू वोटर के लिए विकास, मुस्लिम के लिए घुसपैठ-हिंदुत्व: मालदा-सिंगूर में मोदी का 59 सीटों पर निशाना, क्या ...PM Narendra Modi Singur Malda Rally Political Scenario Explained; Follow West Bengal Election 2026, PM Modi Singur Malda Rally Impact, Mamata Banerjee, BJP TMC Voters Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

जब बागी हिमंता मिलने पहुंचे, राहुल कुत्ते से खेलते रहे: आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्र...जब बागी हिमंता मिलने पहुंचे, राहुल कुत्ते से खेलते रहे: आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्र...Bharatiya Janata Party (BJP) North East States Election Winning Strategy Explained; Follow PM Narendra Modi Assam Visit, Assam Election 2026, Himanta Biswa Sarma, Congress BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

स्वस्ति वाचन क्या है... जिसकी मंत्र ध्वनि के साथ नेपाल PM पद की शपथ लेंगे बालेंद्र शाहस्वस्ति वाचन क्या है... जिसकी मंत्र ध्वनि के साथ नेपाल PM पद की शपथ लेंगे बालेंद्र शाहनेपाल में बालेन्द्र शाह आज नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. यह शपथग्रहण समारोह चैत्र नवरात्र के श्रीरामनवमी के शुभ मुहूर्त पर आयोजित हो रहा है, जिसमें 108 हिन्दू बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन, 107 बौद्ध लामा गुरुओं द्वारा मंगल पाठ और 7 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद किया जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:51:52