'IPL सपनों से हटकर World Cup जीतने पर ध्यान दें...' , Sunil Gavaskar का युवाओं को कड़ा संदेश

Sunil Gavaskar News

'IPL सपनों से हटकर World Cup जीतने पर ध्यान दें...' , Sunil Gavaskar का युवाओं को कड़ा संदेश
India Under-19 Cricket TeamU19 World Cup 2026Sunil Gavaskar Advice
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 15 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 53%

Sunil Gavaskar ने न्यूजीलैंड और भारत में खेलों के प्रति दृष्टिकोण की तुलना की है। न्यूजीलैंड में रग्बी प्रमुख होने के बावजूद अन्य खिलाड़ी शिकायत नहीं करते, जबकि भारत में अन्य खेल क्रिकेट पर सारा ध्यान और धन लेने का आरोप लगाते हैं। गावस्कर ने अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की उम्मीदों पर भी बात की, युवा खिलाड़ियों को आईपीएल के प्रभाव से बचकर...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सुनील गावस्कर कॉलम। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की आसान जीत ने यह दिखा दिया कि कम चर्चित खेल हस्तियों वाला यह देश लगातार विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करता रहता है। वहां रग्बी सबसे लोकप्रिय खेल है और रग्बी खिलाडि़यों को बाकी सभी खिलाड़ियों से ज्यादा सम्मान और पहचान मिलती है। इसके बावजूद दूसरे खेलों के खिलाड़ी कभी शिकायत नहीं करते कि सारा ध्यान रग्बी को ही मिलता है। वे चुपचाप खेल पर मेहनत करते रहते हैं और बार-बार असाधारण प्रदर्शन करते हैं। काश भारत में भी ऐसा ही होता। यहां जैसे ही किसी दूसरे खेलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, तो तुरंत क्रिकेट पर अंगुली उठ जाती है कि वही सारा ध्यान, पैसा और दर्शकों का समर्थन ले जाता है। यहां तक कि राष्ट्रीय पुरस्कार न मिलने पर खिलाड़ी अदालत चले जाते हैं और दोष क्रिकेट पर मढ़ देते हैं। भारत में क्रिकेट आत्मनिर्भर है और उसे सरकार से आर्थिक मदद की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि बाकी खेल काफी हद तक सरकारी फंडिंग पर निर्भर रहते हैं। कुछ खिलाड़ी ओलंपिक वर्ष में कारपोरेट प्रायोजकों से मदद पा लेते हैं, लेकिन ऐसे उदाहरण गिने-चुने ही होते हैं। इसलिए अन्य खेलों की नाराजगी कुछ हद तक समझ में आती है, लेकिन उन्हें सोचना चाहिए कि क्रिकेट ने दूसरे खेलों के लिए भी रास्ते खोले हैं। Sunil Gavaskar ने युवाओं को दिया ‘गुरुमंत्र’ आज आईपीएल की ऐतिहासिक सफलता के कारण कई अन्य खेलों में भी लीग शुरू हुई हैं, जहां खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदे जाते हैं। पहले ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता था। हालांकि सभी लीग सफल नहीं होतीं, क्योंकि सही समय, सही योजना और मजबूत फ्रेंचाइजी चयन जरूरी होता है। फिर भी यह सच है कि इन लीगों की प्रेरणा आईपीएल मॉडल से ही मिली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी अन्य खेलों में देश के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित रहते हैं और हर भारतीय खिलाड़ी की सफलता की कामना करते हैं। अब बात आइसीसी अंडर-19 विश्व कप की करें तो भारत से एक बार फिर ट्राफी जीतने की उम्मीदें हैं। प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन बड़े मैचों में मानसिक मजबूती ही फर्क पैदा करेगी। हालिया अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हार सिर्फ इसलिए निराशाजनक नहीं थी क्योंकि हार मिली, बल्कि इसलिए क्योंकि टीम 26 ओवर में सिमट गई और बल्लेबाजों ने 50 ओवर के मैच को टी-20 की तरह खेला। अंडर-19 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच बड़ा अंतर होता है। कई युवा खिलाड़ी आईपीएल के प्रभाव में आकर हर गेंद पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश करते हैं और जल्दी आउट हो जाते हैं। इसलिए अनुभवी मार्गदर्शन जरूरी है। उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी आइपीएल के सपनों से हटकर फिलहाल सिर्फ विश्व कप जीतने पर ध्यान देंगे। आगे बढ़ो, युवा सितारों, देश को तुमसे उम्मीद है। U19 World Cup 2026 में भारत की शानदार शुरुआत अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो मैच खेले है। अमेरिका के खिलाफ ओपनिंग मैच को भारत ने DLS नियम के हिसाब से 6 विकेट से जीत लिया था, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को भारतीय टीम ने DLS नियम के तहत 18 रन से हराया। अभी ग्रुप-ए की अंक तालिका में भारतीय टीम 4 अंक और +2.

025 नेट रनरेट के साथ टॉप पर मौजूद है। यह भी पढ़ें- IND U19 vs BAN U19 Highlights: भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत, बांग्‍लादेश को 18 रन से रौंदा यह भी पढ़ें- फजीहत कराने का कोई मौका नहीं छोड़ता पाकिस्‍तान! क्रिकेट के मैदान पर फिर कटी नाक, वर्ल्‍ड कप में ऐसे आउट हुआ बल्‍लेबाज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

India Under-19 Cricket Team U19 World Cup 2026 Sunil Gavaskar Advice IPL Vs World Cup Indian Cricket Team BCCI Vaibhav Suryavanshi Ayush Mhatre World Cup Winning Mantra Cricket News Hindi Sunil Gavaskar On Young Players India Vs Bangladesh U19 ICC Under-19 World Cup Gavaskar's Warning To U19 Team Cricket Updates 2026 Indian Youth Players IPL Dreams World Cup Title Advice Sunny G Tips Indian Cricket Future Stars U19 World Cup Zimbabwe Cricket Legend Advice Focus On World Cup Trophy Indian Junior Cricketers Trending Sports News India #Sunilgavaskar #U19worldcup #Teamindia #Cricketne

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गांव में जमीन पर बैठकर देसी चूल्हे के ऊपर रोटी सेकते नजर आए करोड़पति कॉमेडियन Sunil Grover, देख हैरान रह गए फैंस!गांव में जमीन पर बैठकर देसी चूल्हे के ऊपर रोटी सेकते नजर आए करोड़पति कॉमेडियन Sunil Grover, देख हैरान रह गए फैंस!Sunil Grover Making Roti: करोड़पति कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

भारत-बांग्लादेश बवाल: अब बांग्लादेश का दौरा करेगी ICC, भारत में नहीं खेलने की जिद पर अड़ा BCBभारत-बांग्लादेश बवाल: अब बांग्लादेश का दौरा करेगी ICC, भारत में नहीं खेलने की जिद पर अड़ा BCBT20 World Cup 2026: BCCI ने हाल ही में IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था. इस घटना के बाद बांग्लादेश ने ICC से अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर कराने के लिए कहा था.
Read more »

टी-20 वर्ल्डकप विवाद सुलझाने ढाका जाएंगे ICC के 2 अधिकारी: बांग्लादेश वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा; BCCI ने ...टी-20 वर्ल्डकप विवाद सुलझाने ढाका जाएंगे ICC के 2 अधिकारी: बांग्लादेश वेन्यू बदलने की मांग पर अड़ा; BCCI ने ...Bangladesh India T20 World Cup 2026 Venue Controversy Update; Follow ICC Officers Dhaka Visit, BCB Board, Mustafizur Rahman, BCCI, KKR IPL 2026 Squad Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

ஐபிஎல் 2026: டெல்லி அணி பிளேயிங் 11ல் இடம் பிடிக்கப்போகும் 4 வெளிநாட்டு வீரர்கள்.. யாரெல்லாம் தெரியுமா?ஐபிஎல் 2026: டெல்லி அணி பிளேயிங் 11ல் இடம் பிடிக்கப்போகும் 4 வெளிநாட்டு வீரர்கள்.. யாரெல்லாம் தெரியுமா?IPL 2026 Latest News: டெல்லி கேபிடல்ஸ் அணியின் பிளேயிங் 11ல் இடம் பிடிக்க வாய்ப்பிருக்கும் 4 வீரர்கள் குறித்து.
Read more »

आज कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी: अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से मैच, भारत के दूसरी जीत...आज कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी: अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से मैच, भारत के दूसरी जीत...India Vs Bangladesh U19 ODI World Cup 2026 Update; Follow 2026 Under-19 Men's Cricket World Cup, Match Fixture, Venues And Players List On Dainik Bhaskar.
Read more »

टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलने पर सिराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं खेलना चाहता था लेकिन...टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलने पर सिराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं खेलना चाहता था लेकिन...Siraj Breaks Silence On T20 World Cup Snub: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आगामी टी20 विश्व कप 2026 कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:46