केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो के दौरान दावा किया कि भाजपा नेतृत्व वाला राजग असम में 90 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार सत्ता में लौटेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि 126 सदस्यीय विधानसभा में 90 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा नेतृत्व वाला राजग असम में तीसरी बार सत्ता में लौटेगा। यह दावा उन्होंने गुवाहाटी में चुनावी दौरे की शुरुआत करते हुए एक रोड शो के दौरान दिया। खुली एसयूवी में सवार शाह का सड़क के दोनों और खड़ी भीड़ व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाह ने कहा- ''असम के लोग राज्य में भाजपा और राजग सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। हम 90 से अधिक सीटों के साथ फिर से सरकार बनाएंगे।'' असम पूर्वोत्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बन गया- शाह उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। असम में उग्रवाद, बम विस्फोट और गोलीबारी रुक गई है। यहां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। राज्य पूरे पूर्वोत्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बन गया है। असम में रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए- अमित शाह गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए हैं और सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों जैसी आधुनिक उद्योग स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सरमा के समर्थन में शाह की ओर से किए गए इस रोड शो में कई अन्य उम्मीदवार भी शामिल हुए। यह रोड शो आर्य विद्या पीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नेपाली मंदिर पर समाप्त हुआ। असम में मतदान नौ अप्रैल को होगा, जबकि मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। यह भी पढ़ें- हिमंत बिस्वा शर्मा के रास्ते पर हेमंत सोरेन, असम विधानसभा चुनाव में JMM के लिए करेंगे कैंप.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि 126 सदस्यीय विधानसभा में 90 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा नेतृत्व वाला राजग असम में तीसरी बार सत्ता में लौटेगा। यह दावा उन्होंने गुवाहाटी में चुनावी दौरे की शुरुआत करते हुए एक रोड शो के दौरान दिया। खुली एसयूवी में सवार शाह का सड़क के दोनों और खड़ी भीड़ व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाह ने कहा- ''असम के लोग राज्य में भाजपा और राजग सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। हम 90 से अधिक सीटों के साथ फिर से सरकार बनाएंगे।'' असम पूर्वोत्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बन गया- शाह उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। असम में उग्रवाद, बम विस्फोट और गोलीबारी रुक गई है। यहां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। राज्य पूरे पूर्वोत्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बन गया है। असम में रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए- अमित शाह गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए हैं और सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों जैसी आधुनिक उद्योग स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सरमा के समर्थन में शाह की ओर से किए गए इस रोड शो में कई अन्य उम्मीदवार भी शामिल हुए। यह रोड शो आर्य विद्या पीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नेपाली मंदिर पर समाप्त हुआ। असम में मतदान नौ अप्रैल को होगा, जबकि मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। यह भी पढ़ें- हिमंत बिस्वा शर्मा के रास्ते पर हेमंत सोरेन, असम विधानसभा चुनाव में JMM के लिए करेंगे कैंप
Assam Elections NDA Victory BJP Assam Himanta Biswa Sarma Guwahati Roadshow Northeast Development Semiconductor Units Assam Assembly Polls Election Prediction Assembly Election 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना में रामनवमी की तैयारी जोरों पर: अरुण गोविल और मनोज तिवारी होंगे शामिल, शोभायात्रा में दिखेगा विशेष आकर्षणपटना में रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति ने रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस वर्ष शोभायात्रा में टीवी धारावाहिक रामायण के अरुण गोविल और सांसद मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा में मुंबई की बैंड पार्टी, झारखंड की नृत्य मंडली, काशी से गंगा आरती की टीम और सिख समुदाय के निहंगों का प्रदर्शन भी होगा। आयोजन का बजट लगभग 90 लाख रुपये अनुमानित है।
Read more »
हल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य, उपभोक्ताओं को नोटिसकेंद्र सरकार के आदेश के बाद हल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य कर दिया गया है। जज फार्म के निवासियों को नोटिस भेजे गए हैं, जबकि कुछ घरों में पाइपलाइन होने के बावजूद गैस नहीं पहुंच रही है। शहर में पाइपलाइन बिछाने का काम 90% पूरा हो चुका है और कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने की योजना है।
Read more »
डिबडीह वैकल्पिक सड़क 40 मीटर पाइपलाइन के कारण अटकी, अप्रैल तक चालू करने का लक्ष्यरांची के डिबडीह में जाम से राहत दिलाने वाली वैकल्पिक सड़क का निर्माण 40 मीटर लंबी पाइपलाइन के कारण अटक गया है। सड़क का 90% काम पूरा हो चुका है, लेकिन पाइपलाइन शिफ्टिंग में देरी के कारण परियोजना अधूरी है। अप्रैल तक सड़क शुरू करने का लक्ष्य है।
Read more »
Assam: असम में भाजपा का रोड शो, अमित शाह ने भरी हुंकार; बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएंगे सरकारकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर गुवाहाटी में रोड शो किया। असम चुनाव में भाजपा ने कई बड़े चेहरों के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। अमित
Read more »
XLRI दीक्षा समारोह में ICICI के CEO संदीप बख्शी बोले- 90 के दशक के सुधारों ने बनाया भारत को ग्लोबल पावरXLRI के 70वें दीक्षा समारोह में ICICI बैंक के सीईओ संदीप बख्शी मुख्य अतिथि रहे। उन्हें 'सर जहांगीर घांदी मेडल' से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1990 के दशक के वित्तीय सुधारों को भारत की वैश्विक शक्ति बनने का श्रेय दिया। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने छात्रों को AI युग में मानवीय संबंधों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। कुल 530 छात्रों...
Read more »
