XLRI दीक्षा समारोह में ICICI के CEO संदीप बख्शी बोले- 90 के दशक के सुधारों ने बनाया भारत को ग्लोबल पावर

XLRI Convocation News

XLRI दीक्षा समारोह में ICICI के CEO संदीप बख्शी बोले- 90 के दशक के सुधारों ने बनाया भारत को ग्लोबल पावर
Sandeep BakhshiICICI Bank CEOIndia Economic Reforms
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

XLRI के 70वें दीक्षा समारोह में ICICI बैंक के सीईओ संदीप बख्शी मुख्य अतिथि रहे। उन्हें 'सर जहांगीर घांदी मेडल' से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1990 के दशक के वित्तीय सुधारों को भारत की वैश्विक शक्ति बनने का श्रेय दिया। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने छात्रों को AI युग में मानवीय संबंधों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। कुल 530 छात्रों...

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल XLRI जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का 70वां दीक्षा समारोह शनिवार शाम को संपन्न हुआ। इस अवसर पर ICICI बैंक के एमडी सह सीईओ संदीप बख्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 530 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। प्रतिष्ठित 'सर जहांगीर घांदी मेडल' से सम्मानित समारोह का मुख्य आकर्षण संदीप बख्शी को प्रदान किया गया 'वर्ष 2025 का सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस' रहा। XLRI के पूर्व छात्र रहे श्री बख्शी को यह सम्मान औद्योगिक के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। वित्तीय सुधार और भारत की प्रगति दीक्षांत भाषण देते हुए संदीप बख्शी ने भारत की आर्थिक यात्रा का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में हुए वित्तीय संरचना के बदलावों ने ही बैंकिंग, बीमा और अन्य क्षेत्रों में प्रत्यक्ष निवेश का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि आरबीआई , सेबी और आईआरडीए जैसे संस्थानों ने भारत को दुनिया की सबसे स्थिर वित्तीय प्रणालियों में से एक बनाया है। उन्होंने कहा क‍ि एक्सएलआरआइ की शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य में टाटा समूह के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। AI के दौर में मानवीय संबंधों की अहमियत: टीवी.

नरेंद्रन XLRI बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन सह टाटा स्टील के एमडी टीवी. नरेंद्रन ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा क‍ि आज के दौर में आपकी असली पहचान तकनीक से नहीं, बल्कि इंसानी और आपसी संबंधों को निभाने की क्षमता से बनेगी। टीवी नरेंद्रन ने कहा क‍ि दूसरों को साथ लेकर चलना ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने, निरंतर सीखते रहने और असफलताओं से न घबराने की सीख दी। समारोह में शैक्षणिक सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। मेधावी छात्रों का सम्मान: गोल्ड मेडल की चमक समारोह में शैक्षणिक सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इस वर्ष के प्रमुख पुरस्कार विजेता निम्नलिखित हैं: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर : अभिनव सिंह राय सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर : अनुष्का चतुर्वेदी सर्वश्रेष्ठ छात्र : सुधांशु भट्ट सामाजिक कार्यों के लिए मेडल: निखिल जैन और सम्यक जैन इसके अलावा सीक्यूपीआई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सलिल संदीप नार्वेकर, खुशी कौर मेहता, आर्य भट्टाचार्य, निश्चल गोयल, आदित्य सिंह और साई निखिल को सम्मानित किया गया। निदेशक ने गिनाईं उपलब्धियां इससे पूर्व, XLRI के निदेशक फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने एक्सएलआरआइ की शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का जिक्र किया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sandeep Bakhshi ICICI Bank CEO India Economic Reforms Financial Systems Sir Jehangir Ghandy Medal T.V. Narendran AI Human Relations Jamshedpur Jharkhand Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Jamshedpur News In Hindi Jamshedpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ में पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रशासन सक्रिय, एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का आदेशलखनऊ में पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रशासन सक्रिय, एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का आदेशलखनऊ में पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में एलपीजी की आपूर्ति रोकने के आदेश के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने सर्वे शुरू कर दिया है और कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को छह हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। जिन घरों के आसपास पाइप लाइन है, वहां कनेक्शन दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश के अनुसार, पीएनजी नेटवर्क वाले घरों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा, अन्यथा तीन माह में एलपीजी आपूर्ति रद्द कर दी जाएगी। लखनऊ में 90 हजार से एक लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन की संभावना है। एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए उपभोक्ताओं को मैसेज आने शुरू हो गए हैं, जिससे किराएदारों और मकान मालिकों को समस्या आ सकती है।
Read more »

पटना में रामनवमी की तैयारी जोरों पर: अरुण गोविल और मनोज तिवारी होंगे शामिल, शोभायात्रा में दिखेगा विशेष आकर्षणपटना में रामनवमी की तैयारी जोरों पर: अरुण गोविल और मनोज तिवारी होंगे शामिल, शोभायात्रा में दिखेगा विशेष आकर्षणपटना में रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति ने रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस वर्ष शोभायात्रा में टीवी धारावाहिक रामायण के अरुण गोविल और सांसद मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा में मुंबई की बैंड पार्टी, झारखंड की नृत्य मंडली, काशी से गंगा आरती की टीम और सिख समुदाय के निहंगों का प्रदर्शन भी होगा। आयोजन का बजट लगभग 90 लाख रुपये अनुमानित है।
Read more »

हल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य, उपभोक्ताओं को नोटिसहल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य, उपभोक्ताओं को नोटिसकेंद्र सरकार के आदेश के बाद हल्द्वानी में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य कर दिया गया है। जज फार्म के निवासियों को नोटिस भेजे गए हैं, जबकि कुछ घरों में पाइपलाइन होने के बावजूद गैस नहीं पहुंच रही है। शहर में पाइपलाइन बिछाने का काम 90% पूरा हो चुका है और कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने की योजना है।
Read more »

आ रही है ग्लोबल मंदी? तेल संकट से खतरे में दुनिया... इस CEO ने दी चेतावनीआ रही है ग्लोबल मंदी? तेल संकट से खतरे में दुनिया... इस CEO ने दी चेतावनीOil Crisis को लेकर ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध नहीं रुकता और तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो वैश्विक मंदी (Global Recession) देखने को मिल सकती है.
Read more »

डिबडीह वैकल्पिक सड़क 40 मीटर पाइपलाइन के कारण अटकी, अप्रैल तक चालू करने का लक्ष्यडिबडीह वैकल्पिक सड़क 40 मीटर पाइपलाइन के कारण अटकी, अप्रैल तक चालू करने का लक्ष्यरांची के डिबडीह में जाम से राहत दिलाने वाली वैकल्पिक सड़क का निर्माण 40 मीटर लंबी पाइपलाइन के कारण अटक गया है। सड़क का 90% काम पूरा हो चुका है, लेकिन पाइपलाइन शिफ्टिंग में देरी के कारण परियोजना अधूरी है। अप्रैल तक सड़क शुरू करने का लक्ष्य है।
Read more »

Assam: असम में भाजपा का रोड शो, अमित शाह ने भरी हुंकार; बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएंगे सरकारAssam: असम में भाजपा का रोड शो, अमित शाह ने भरी हुंकार; बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएंगे सरकारकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर गुवाहाटी में रोड शो किया। असम चुनाव में भाजपा ने कई बड़े चेहरों के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। अमित
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:37:57