'53 करोड़ दो और 63 सीटों की EVMs हैक कर देंगे...', महाराष्ट्र चुनाव में MVA सांसद को हैकर का ऑफर

Evms News

'53 करोड़ दो और 63 सीटों की EVMs हैक कर देंगे...', महाराष्ट्र चुनाव में MVA सांसद को हैकर का ऑफर
EVM HackingElectronic Voting MachinesCan Evms Be Hacked

अमेरिकी रक्षा विभाग की तकनीक का इस्तेमाल करके ईवीएम हैक करने का दावा करने वाला सैयद शुजा महाराष्ट्र के नेताओं को फोन कर रहा है और उनकी पार्टी को ईवीएम हैक करके चुनाव जिताने का लालच दे रहा है. उसका दावा है कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करता है.

महाराष्ट्र चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है. इसके मद्देनजर राज्य का सियासी पारा हाई है. प्रचार-प्रसार का दौर जारी है. इस सबके बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम एकबार फिर से चर्चा में हैं. कारण, खुद को व्हिसलब्लोअर बताने वाला एक शख्स सामने आया है, जो भारत की ईवीएम के बारे में विस्फोटक दावे कर सुर्खियां बंटोर रहा है.

अमेरिकी रक्षा विभाग की तकनीक का इस्तेमाल करके ईवीएम हैक करने का दावा करने वाला सैयद शुजा महाराष्ट्र के नेताओं को फोन कर रहा है और उनकी पार्टी को ईवीएम हैक करके चुनाव जिताने का लालच दे रहा है. उसका दावा है कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करता है.हाल ही में उसने महा विकास अघाड़ी की एक वरिष्ठ सांसद से संपर्क किया. इसके बाद सांसद ने आजतक की टीम से बातचीत की और पूरा घटनाक्रम बताया. आजतक की विशेष जांच टीम ने सांसद के निजी सहायक के रूप में शुजा से संपर्क किया और उसके दावों की जांच पड़ताल की. इस बीच यह बात सामने आई कि ये वही शख्स है जिसने कुछ वर्षों पहले दावा किया था कि सरकार ईवीएम के जरिए चुनाव प्रभावित कर रही है और अब वह खुद भी ऐसा करने का दावा कर रहा है. Advertisementआजतक की टीम ने MVA सांसद का निजी सहायक बनकर शुजा से किया संपर्क-रिपोर्टर: जैसा कि मैंने आपको बताया था मैसेज पर, हमारे सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक हैं, उनका जो काम देख रहे हैं, वो मेरे साथ हैं, उनको काम देना है और वह आश्वस्त हैं लेकिन आपसे फेस टू फेस मिलना चाहते हैं. तो क्या मैं वीडियो कॉल पर उन्हें जोड़ सकता हूं?सैयद शुजा: मुझे एक मिनट दीजिए.रिपोर्टर: मैं आपको परिचय करा रहा हूं, ये अल्पेश जी हैं. आपको बता होगा 102 सीटें इनको दी गई हैं. 75 सीटों पर यह काम करवाना चाहते हैं.रिपोर्टर 2 : संख्या 63 से 75 के बीच है, हम आपको फाइनल नंबर चर्चा करने के बाद बता देंगे. सैयद शुजा: 63 हो सकता है.रिपोर्टर: 63 आपक बोल रहे हो कंफर्म हो जाएगा? सैयद शुजा: हां 63 फंफर्म हो जाएगा.रिपोर्टर: 63 जो हम नाम देंगे वो न?सैयद शुजा: आप दे दो मुझे नाम. मेरे पास 105 में से 63 मशीकों का एक्सेस है. लेकिन मुझे VVPAT मशीन की डिटेल चाहिए. रिपोर्टर: तो ये कौन सी 63 सीटें होंगी, ये मुझे बता सकते हैं? ताकि उसमें हम निकालकर डिटेल तैयार कर लें. सैयद शुजा: मेरे पास एक्सेस तो 288 में से 281 का है. लेकिन कुछ जहग ऐसी हैं जहां पर फ्रीक्वेंसी आइसोलेशन अंसभव है. Advertisementशुजा ने ना केवल ईवीएम को हैक करके पार्टी को जिताने का दावा किया बल्कि इसके बदले 6 मिलियन डॉलर की डिमांग भी की. रिपोर्टर: अगर हम 63 सीटों का कराते हैं तो इसका कितना खर्चा आ जाएगा?सैयद शुजा: फिलहाल सिग्नलिंग सिस्टम 7 का टर्मिनल एक्सेस अभी लॉक करते हैं तो वो पड़ रहा है करीब 6 मिलियन 72 हजार. रिपोर्टर: ये यूएस डॉलर में है या रुपये में?सैयद शुजा: ये डॉलर में है. भारतीय रुपये में बात करें तो ये करीब 52 या 53 करोड़ बैठता है. गणित में पीएचडी माइनर होने का दावा करने वाले शुजा ने फ्रीक्वेंसी आइसोलेशन और क्षेत्रों को स्कैन करने और ईवीएम सिग्नल में हेरफेर करने के लिए मशीनों में गड़बड़ी करने के बारे में भी बताया. हालांकि, ये दावे पूरी तरह से झूठे पाए गए और इनमें कोई तकनीकी आधार नहीं था. शुजा ने दावा किया कि उसे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो एक फोन लेकर जाए और एक विशेष एप्लिकेशन तक पहुंचे, जो क्षेत्र को स्कैन करेगा और एक ऐसी फ्रीक्वेंसी के साथ आएगा जिसे अलग किया जा सके. ईरिपोर्टर: आपने शुरू में हमसे 20 लोगों की डिमांड की थी, अब आपको कितने लोग चाहिए?Advertisement सैयद शुजा: 60 से 64 लोग चाहिए ग्राउंड पर.रिपोर्टर 2 : ये लोग ग्राउंड पर क्या करेंगे और इनका क्या रोल होगा?सैयद शुजा: मुझे सिग्नल आइसोलेट करने जरूरत होगी. अब भारत में 2जी नेटवर्क काम नहीं करता है. सारे नेटवर्क 4जी और 5जी है. तो 2जी नेटवर्क को आइसोलेट करने के लिए मुझे फ्रीक्वेंसी 102 से 115 चाहिए. रिपोर्टर 2 : तो ये लोग हम आपको देंगे या आपके अपने लोग रहेंगे?सैयद शुजा: मुझे कोई ऐसा चाहिए जो फोन में एक विशेष एप्लिकेशन लेकर जाएगा और एरिया को स्कैन करेगा. इससे ये पता चलेगा कि मुझे कौन सी फ्रीक्वेंसी आइसोलेट करनी है. एक फ्रीक्वेंसी पुलिस का वॉकी-टॉकी इस्तेमाल करता है. और लगभग उसी की शॉर्टवेव में ईवीएम फ्रीक्वेंसी मैच करती है. तो मुझे यही जानकारी चाहिए ताकि फ्रीक्वेंसी कोई इंटरसेप्ट न कर ले. रिपोर्टर: आपको EVMs की क्या जानकारी चाहिए होगी?शुजा: कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट कौन सी पोलिंग बूथ पर जाएगा. वो पीडीएफ में आता है और उसका सीक्वेंस भी होता है. ईवीएम में सबसे बड़ा चैलेंज है कैंडिडेट और पार्टी का सिक्वेंस कोड. जैसे कांग्रेस का INNP, BJP का INBP है. क्षेत्रीय पार्टी का अलग होता है. हर उम्मीदवार का उसके साथ सीक्वेंस जुड़ता है. मान लीजिए 300 पोलिंग बूथ है तो इनमें से कांग्रेस का उम्मीदवार 50 सीट पर ईवीएम में नंबर 1 पर रहेगा. वहीं अन्य 50 पर कांग्रेस का ही उम्मीदवार 2 नंबर पर हो सकता है. अब अगर मैं 100 मशीनों पर एक साथ काम करता हूं तो मेरे हाथ से बीजेपी जीत जाएगी. तो ये नहीं चाहता मैं. अगर मेरे पास वीवीपैट की डिटेल है तो मैं उससे बटन पर कौन सा उम्मीदवार है, वो पता कर सकता हूं. इसकी जानकारी आप रिटर्निंग ऑफिस से पूछो. वो आपको दे देंगे. Advertisement रिपोर्टर: वीवीपैट की जानकारी मिलने के बाद आप हैकिंग कैसे करेंगे? क्या यह मतदान के बाद होगा?शुजा: मैं इसे पहले से प्रोग्राम करूंगा और अगर यह बीजेपी के पक्ष में पहले से प्रोग्राम है, तो मैं चुनाव के दिन ट्रांसमिशन शुरू होने पर इसे पलट दूंगा. मैं इसे इंटरसेप्ट करूंगा और अपनी तरफ से एक फाइल भेजूंगा और उन्हें लगेगा कि यह उनकी फाइल है.रिपोर्टर: क्या यह चुनाव के दिन या मतगणना के दिन किया जा सकता है?शुजा: दो से तीन दिन महत्वपूर्ण हैं. अगर ईवीएम चालू नहीं भी है, तो भी ट्रांसमिशन होता है. जब मशीन खोली जाती है, तो एक नई फाइल आती है और फिर ट्रांसमिशन की गिनती होती है. यह उनके लिए आसान है. मुझे अगले तीन दिनों तक सतर्क रहना होगा और हर घंटे स्कैन करना होगा कि ट्रांसमिशन हो रहा है या नहीं.ईवीएम 'व्हिसलब्लोअर' के दावों का पर्दाफाशयह पहली बार नहीं है जब शुजा ने दावा किया है कि वह ईवीएम को हैक कर सकता है और एक पार्टी के पक्ष में मशीनों में हेराफेरी कर सकता है. 21 जनवरी, 2019 को, सैयद शुजा ने लंदन में भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उसने वीडियो कॉल के ज़रिए कई विस्फोटक दावे किए. शुजा ने आरोप लगाया कि उसने 2009 से 2014 तक इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ काम किया था और 2014 के लोकसभा चुनावों में इस्तेमाल की गई ईवीएम को विकसित करने वाली टीम का हिस्सा था.Advertisement तब उसने कहा था कि इन मशीनों के साथ स्पेसिफिक फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की जा सकती है, जिससे संभावित रूप से चुनाव परिणामों में हेरफेर हो सकता है. 2013 में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ काम करते हुए यह हैक विकसित किया था. इसके अलावा, उसने ईवीएम की हैकिंग को हैदराबाद के किशनबाग में सांप्रदायिक झड़पों से जोड़ा, जिसे बाद में स्थानीय पुलिस ने निराधार बताया.शुजा के दावे ईवीएम हैकिंग के तकनीकी पहलुओं तक सीमित नहीं थे. उसने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया था कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में धांधली की गई थी.पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इन दावों को मुद्दा बनाया था और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे. तब आजतक ने इन दावों की पड़ताल की थी और पाया था कि इनमें कोई दम नहीं है. लेकिन इन दावों के पांच साल बाद महाराष्ट्र चुनाव में फिर यही शख्स दोबारा सुर्खियों में आया है.चुनाव आयोग ने ईवीएम हैकिंग के दावों को खारिज कियाईसीआईएल और चुनाव आयोग ने शुजा के आरोपों को तुरंत खारिज कर दिया. ईसीआईएल ने एक बयान जारी कर इस बात से इनकार किया कि शुजा ने संगठन के लिए काम किया था या 2009 से 2014 के बीच ईवीएम के डिजाइन और विकास में शामिल था.Advertisement ईसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, रियर एडमिरल संजय चौधरी ने कहा कि शुजा के नियमित कर्मचारी होने या किसी भी क्षमता में ईसीआईएल से जुड़े होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है. चुनाव आयोग ने भी शुजा के दावों को खारिज कर दिया और दिल्ली पुलिस में एक पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसके पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. चुनाव आयोग ने लगातार कहा है कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती और शुजा के आरोप निराधार हैं.दावों की फैक्ट चेकिंग और आलोचनाकई विशेषज्ञों और तथ्य-जांच पहलों ने शुजा के दावों की जांच की है, और पाया है कि उनमें विश्वसनीयता की कमी है. हैदराबाद स्थित ईवीएम विशेषज्ञ हरि कृष्ण प्रसाद वेमुरु, जो पहले ईवीएम हैकिंग बहस में शामिल रहे हैं, ने शुजा के तर्कों को "अतार्किक" करार दिया और उसके दावों पर भरोसा नहीं किया.वेमुरु ने ईवीएम आर्किटेक्चर को विश्वविद्यालयों और नैतिक हैकरों के लिए खोलने की वकालत की ताकि वे किसी भी खामी की पहचान कर उसे ठीक कर सकें.पुणे स्थित व्हाइटहैट हैकर और क्रिप्टोलॉजी पर भारतीय सशस्त्र बलों के सलाहकार अजीत हट्टी ने भी शुजा के दावों को खारिज कर दिया. हट्टी ने बताया कि ईवीएम को हैक करने के लिए जियो से कम आवृत्ति वाले संकेतों का उपयोग करने के बारे में शुजा के दावे अविश्वसनीय है, खासकर तब जब 2014 के चुनावों के दौरान जियो चालू नहीं था और ईवीएम वायरलेस तरीके से संचार नहीं कर सकते.कनाडा में बैठकर झूठे दावे कर रहा शुजाशुजा की शैक्षणिक और व्यावसायिक साख भी जांच के दायरे में है. उसका दावा है कि उसने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हैदराबाद से गणित में पीएचडी माइनर की है और हैदराबाद के शादान कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की है. हालाँकि, जाँच में इन संस्थानों में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.शिकागो में शरण के तहत वर्तमान में रह रहे शुजा का दावा है कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए एक कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता है. उसे 1 मार्च, 2018 को अमेरिका द्वारा शरण दी गई थी, जब उसने आरोप लगाया था कि 2014 के चुनावों के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का पता चलने पर उस पर और उसके सहयोगियों पर हैदराबाद में हमला किया गया था. हालाँकि, इन दावों की सत्यता अभी भी सत्यापित नहीं है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

EVM Hacking Electronic Voting Machines Can Evms Be Hacked Election Commission Election Commission On EVM Hacking Syed Shuja EVM Whistleblower Who Is Syed Shuja महाराष्ट्र चुनाव ईवीएम हैक सैयद शुजा हैकर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आखिरी मौका! अगर अभी नहीं बने हैं मतदाता तो ऐसे करें आवेदन; महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने का मौकाआखिरी मौका! अगर अभी नहीं बने हैं मतदाता तो ऐसे करें आवेदन; महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने का मौकाअगले महीने यानी नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हैं। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होंगे। 23 नवंबर को परिणामों की घोषणा होगी। महाराष्ट्र में 9.
Read more »

महाराष्ट्र चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर MVA में मंथन, संजय राउत ने बताई देरी की वजहमहाराष्ट्र चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर MVA में मंथन, संजय राउत ने बताई देरी की वजहमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी (MVA) में खींचतान शुरू हो गई है. पहले खबर आ रही थी कि सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग-लगभग फाइनल हो गया है विधानसभा की 288 में से 260 सीटों पर बंटवारे पर सहमति बन गई है. लेकिन अब कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) में कुछ सीटों को लेकर खींचतान की खबर आ रही है.
Read more »

पीएम मोदी रविवार को वाराणसी को देंगे 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं की सौगातपीएम मोदी रविवार को वाराणसी को देंगे 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं की सौगातपीएम मोदी रविवार को वाराणसी को देंगे 6,611 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं की सौगात
Read more »

नामांकन को बचे सिर्फ 2 दिन, MVA में 41 तो महायुति में 73 सीटों पर फंसा पेच, अबतक नहीं उतारे उम्मीदवारनामांकन को बचे सिर्फ 2 दिन, MVA में 41 तो महायुति में 73 सीटों पर फंसा पेच, अबतक नहीं उतारे उम्मीदवारMVA has not yet fielded 41 candidates Mahayuti has fielded 73 candidates, MVA में 41 तो महायुति में 73 सीटों पर फंसा पेच, अबतक नहीं उतारे उम्मीदवार, नामांकन को बचे 2 दिन
Read more »

Maharashta Election: चुनावी दंगल से कौन पीछे हटा? किन बाग़ियों को मानाने में कामयाब हुआ गठबंधन?Maharashta Election: चुनावी दंगल से कौन पीछे हटा? किन बाग़ियों को मानाने में कामयाब हुआ गठबंधन?Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज नाम वापसी का आख़िरी दिन 4 नवंबर था। इन चुनावों में बाग़ियों का काफ़ी शोर रहा जो दोनों गठबंधनों को परेशान कर रहे थे.
Read more »

महाराष्ट्र चुनाव में उलेमा बोर्ड की एंट्रीमहाराष्ट्र चुनाव में उलेमा बोर्ड की एंट्रीमहाराष्ट्र के चुनाव में उलेमा बोर्ड की एंट्री हो गई है। MVA के लिए करेगा चुनाव प्रचार MVA ने समर्थन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-04 05:04:44