West Bengal SIR Row: पश्चिम बंगाल में जारी वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है.
पश्चिम बंगाल में जारी वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है. यहां विभन्न जिलों के निर्वाचन आधिकारियों की तरफ से चुनाव आयोग को भेजे गए शुरुआती आंकड़ों में बताया गया था कि राज्य के 2,208 मतदान केंद्रों पर एक भी मृत, लापता, स्थानांतरित या डुप्लीकेट वोटर नहीं मिला है और इन सभी बूथों से बांटे गए फार्म पूरी तरह भरे हुए वापस आ चुके हैं.
हालांकि सोमवार को आयोग ने जब इन जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी, तो मंगलवार को भेजे गए संशोधित आंकड़ों में यह संख्या घटकर सिर्फ 480 रह गई. महज 24 घंटे में आंकड़ों में आए इस भारी अंतर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन के एक हिस्से ने इस बदलाव की वजह लगातार डेटा अपडेट होने को बताया है, लेकिन इसके बावजूद इस पूरे मामले पर संदेह जताया जा रहा है. बताया गया कि दक्षिण 24 परगना जिले में ऐसे बूथों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है. इनमें रायडिघी, कुलपी, मगराहाट और पथरप्रतिमा क्षेत्रों के बूथ शामिल हैं. इस गड़बड़ी पर क्या बोले बीजेपी नेता? इस बदलाव को लेकर बीजेपी के केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोमवार को आयोग को सूचना दी गई थी कि 2,200 से अधिक बूथों के सभी फॉर्म वापस आ चुके हैं, जिसका मतलब है कि वहां कोई भी व्यक्ति न तो मरा है, न कहीं गया है और न ही दोहरी प्रविष्टि मिली है. लेकिन जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद यह संख्या अचानक घटकर 480 रह गई. उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या यह कोई जादू है? ऐसा सिर्फ बंगाल में ही हो सकता है.’ EC के सूत्रों के अनुसार, दक्षिण 24 परगना ज़िले में ऐसे बूथों की संख्या सबसे ज़्यादा है: रायदिघी – 66 कुलपी – 58 मगराहाट – 15 पठारप्रतिमा – 20 इसके साथ ही आयोग ने एक अलग सूची भी जारी की है, जिसमें सत्यापन से जुड़ी कई खामियों की ओर संकेत किया गया है. सबसे अधिक समस्याएं ‘प्रोजनी मैपिंग’ से जुड़ी हैं, जिसके तहत मतदाता के नाम का सत्यापन उसके माता-पिता या दादा-दादी के आधार पर किया जाता है. जिन मतदाताओं के नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं थे, उन्हें दोबारा सत्यापन कराने को कहा गया है. जिन बूथों पर गैर-सत्यापित मामलों की संख्या अधिक है, उन्हें निरीक्षकों द्वारा फिर से जांचने का निर्देश दिया गया है. SIR में कितने लोगों का कटेगा नाम? मंगलवार शाम 5 बजे तक कुल 46.20 लाख फार्म वापस मिले हैं. इनमें मृत मतदाताओं से जुड़े 22.28 लाख, लापता 6.41 लाख, स्थानांतरित 16.22 लाख और डुप्लीकेट एंट्रीज़ से जुड़े 1.05 लाख फॉर्म शामिल हैं. मृत मतदाताओं का प्रतिशत जिलेवार आंकड़ों में कोलकाता नॉर्थ में सबसे अधिक 6.91% दर्ज किया गया है, जबकि पूर्व मेदिनीपुर में यह प्रतिशत सबसे कम 1.4% है. ज़िलावार मृत मतदाताओं का प्रतिशत कोलकाता नॉर्थ: 6.91% कोलकाता साउथ: 6.06% उत्तर 24 परगना: 3.47% दक्षिण 24 परगना: 3.25% पश्चिम मेदिनीपुर: 2% पूर्व मेदिनीपुर: 1.4% इसी बीच, आयोग ने एक और पत्र सभी जिलाधिकारियों को भेजा है, जिसमें ऊंची इमारतों में स्थित मतदान केंद्रों की समीक्षा का निर्देश दिया गया है. जिलों से 6 दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट मांगी गई है. आयोग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अपार्टमेंट और घनी आबादी वाले इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है.
Election Commission On SIR BJP On SIR Voter List Deletion Voter List Verification मतदाता सूची सत्यापन Election Commission वोटर लिस्ट गड़बड़ी Duplicate Voters डुप्लीकेट वोटर Missing Voters लापता वोटर पश्चिम बंगाल SIR
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR in Bengal:বিতর্কের SIR! বাংলার ভোটার তালিকার নিবিড় সংশোধন নিয়ে সুপ্রিম কোর্টে বিস্ফোরক দাবি কমিশনের...SIR in Bengal: Bengal SIR case in Supreme Court Election Commission files affidavit that allegations are exaggerated and fabricated
Read more »
SIR Deadline BIG UPDATE: SIR নিয়ে বিগ বিগ আপডেট! নির্বাচন কমিশন একেবারে পরিষ্কার করে জানিয়ে দিল, এনুমারেশন ফর্ম জমা দিতেই হবে...SIR Deadline EC extends SIR deadline in 12 states SIR form submission deadline to December 11 electoral list to be out on December 16
Read more »
Bengal SIR: देखिए, बंगाल में SIR अभियान के तहत पकडे गए लाखों फर्जी वोटरBengal SIR: मुर्शिदाबाद के जलंगी इलाके में, जहां से बांग्लादेश की सीमा बेहद करीब है, स्थानीय लोग आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज़ दिखाकर अपनी पहचान साबित कर रहे हैं.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट केरल सरकार की SIR के खिलाफ याचिकाएं सुनेगा: बंगाल के 2208 बूथ पर 100% फॉर्म वापस, दावा- ऐसा स...SIR Voter List Verification Supreme Court Update; EC | Kerala UP West Bengal Tamil Nadu
Read more »
Breaking News LIVE Update: SIR-এ ৫০ লাখেরও বেশি নাম বাদের আশঙ্কা! এখনও প্রায় ৪৫ লক্ষ ফর্ম জমা পড়েনি...Breaking News LIVE Update: SIR-এ ৫০ লাখেরও বেশি নাম বাদের
Read more »
SIR In Bengal: ভাঙবে বিহারের রেকর্ড! বাংলায় বাদ যাবে ৫০ লাখ ভোটারের নাম? SIR-এর বিগ আপডেট...SIR in Bengal: uncollectable forms nearly 45 lakhs, 50 lakhs names may be removed from voter list West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy
Read more »
