'हिन्दू राष्ट्र' के फैसले को HC ने पलटा, चीफ जस्टिस बोले- संविधान के खिलाफ था निर्णय

United States News News

'हिन्दू राष्ट्र' के फैसले को HC ने पलटा, चीफ जस्टिस बोले- संविधान के खिलाफ था निर्णय
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 8%
  • Publisher: 63%

'हिन्दू राष्ट्र' के फैसले को मेघालय हाईकोर्ट ने पलटा, चीफ जस्टिस बोले- संविधान के खिलाफ था निर्णय

‘हिन्दू राष्ट्र’ के फैसले को मेघालय हाईकोर्ट ने पलटा, चीफ जस्टिस बोले- संविधान के खिलाफ था निर्णय जनसत्ता ऑनलाइन May 24, 2019 8:05 PM मेघालय हाई कोर्ट के जज जस्टिस एस आर सेन। मेघालय हाई कोर्ट के दो जजों की खंडपीठ ने ‘हिन्दू राष्ट्र’ पर दिए गए सिंगल बेंच के उस फैसले को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित कर दिया जाना चाहिए था। चीफ जस्टिस मोहम्मद याकूब मीर और जस्टिस एच एस थांगखियू की खंडपीठ ने जस्टिस एस आर सेन की सिंगल बेंच के फैसले को सतही करार देते हुए कहा कि यह संवैधानिक उपबंधों के खिलाफ है। ‘बार एंड बेंच’ के मुताबिक, डबल बेंच ने अपने फैसले में लिखा है, “इस मामले के सभी पहलुओं ​​पर विचार करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि 10 दिसंबर 2018 को दिया गया निर्णय कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण है और संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। फैसले में दिए गए निर्देश और दिशा-निर्देश पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण है। इसलिए, इसे पूर्ण रूप से खारिज किया जाता है।” बता दें कि निवास प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अपने फैसले में जस्टिस सेन ने कहा था कि 1947 में विभाजन के दौरान ही भारत को एक हिंदू देश घोषित किया जाना चाहिए था। हालांकि उस वक्त भारत ने धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बने रहना चुना था जबकि पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक देश घोषित किया था। जस्टिस सेन ने कहा था कि जब विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था तो देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए था। इस फैसले के बाद बड़ा विवाद हुआ था। जस्टिस सेन से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, “मैं धार्मिक कट्टरपंथी नहीं हूं, बल्कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं क्योंकि मेरे लिए भगवान एक हैं।” इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक अपील और जनहित याचिका भी लंबित है। Also Read Follow live coverage on election result 2019.

Check your constituency live result here. Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »

क्लीन चिट पर चुनाव आयुक्‍त लवासा की नाराजगी, 21 मई को बैठक करेगा चुनाव आयोगक्लीन चिट पर चुनाव आयुक्‍त लवासा की नाराजगी, 21 मई को बैठक करेगा चुनाव आयोगचुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के निस्तारण में असहमति के फैसले को आयोग के फैसले में शामिल नहीं करने के मुद्दे पर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की नाराजगी को दूर करने के लिये अगले सप्ताह मंगलवार को आयोग की पूर्ण बैठक आहूत की गई है. असहमत‍ि को
Read more »

चुनाव 2019: कांग्रेस के लिए रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, BJP और मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही हैं कामचुनाव 2019: कांग्रेस के लिए रणनीति बना रही हैं सोनिया गांधी, BJP और मोदी को सत्ता से दूर रखने के लिए कर रही हैं कामसूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मतगणना से एक दिन पहले 22 मई को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक और बैठक बुलाई है. पार्टी के शीर्ष नेताओं ने यूपीए-3 गठन के एक प्रयास के तहत गैर राजग पार्टियों के साथ सलाह मशविरा किया ताकि इन सभी को एक संयुक्त गठबंधन में साथ लाया जा सके. सोनिया गांधी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ एक बैठक की. कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए के पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर वह भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर रख पाएगी.
Read more »

Exit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीExit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि अन्य चैनलों के एक्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है. एग्जिट पोल के नतीजे पर जनाधिकार पार्टी के सरंक्षक पप्पू यादव ने न्यूज़18 से कहा कि तेजस्वी यादव के अंहकार और अपरिपक्वता के कारण एग्जिट पोल के नतीजे बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं. बिहार में कई मंच को कांग्रेस और राजद ने एक साथ साझा नहीं किया.
Read more »

Huawei को बड़ी राहत, ट्रंप प्रशासन ने रोक के फैसले को 90 दिनों के लिए टालाHuawei को बड़ी राहत, ट्रंप प्रशासन ने रोक के फैसले को 90 दिनों के लिए टालाहुआवे के संस्थापकों ने बीजिंग में कहा है कि अमेरिका कंपनी की ताकत को कम आंक रहा है. कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि 5G टेक्नोलॉजी में अगले दो से तीन साल तक कोई हुआवे के बराबर नहीं पहुंच पायेंगे.
Read more »

'मैं मतदाताओं के फैसले के साथ कथित छेड़छाड़ की खबरों को लेकर चिंतित हूं': प्रणब मुखर्जी'मैं मतदाताओं के फैसले के साथ कथित छेड़छाड़ की खबरों को लेकर चिंतित हूं': प्रणब मुखर्जीलोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्‍न कराने पर चुनाव आयोग की प्रशंसा करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईवीएम विवाद पर अपने ताजा बयान में कहा है, ''मैं मतदाताओं के फैसले के साथ कथित छेड़छाड़ की खबरों को लेकर चिंतित हूं.'' इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.
Read more »

Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Elections Results 2019 Updates, News: हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए वोटों की गिनती शुरू (Haryana Elections Result) हो गई है. सभी को रिजल्ट (Haryana Elections Result 2019) का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा आईएनएलडी और आप गठबंधन का खाता नहीं खुल पाने की संभावना है.  अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो India TV और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 1 सीट मिल (Elections Result 2019) सकती है. हरियाणा के स्थानी, चैनल टोटल हरियाणा के अनुसार बीजेपी राज्य की 10 में से 10 सीटें हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है.
Read more »

मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता पर काबिज होने के संकेतों के बीच पार्टी नेताओं ने गुरुवार को जोर दिया कि इससे स्पष्ट है कि अब राजनीति का व्याकरण बदल चुका है और लोगों ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाई है। कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुनामी करार दिया। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। और कहा, लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं।
Read more »

modi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन से चेन्नै में पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। | Navbharat Timesmodi's landslide victory in loksabha election 2019, all updates here - लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन से चेन्नै में पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पीएम मोदी और बीजेपी ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नतीजे और रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 के पार पहुंच गई है। 2014 की तरह इस बार भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम मोदी ने जीत के बाद अपने संबोधन में इस जीत को 130 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया। देश-विदेश से पीएम मोदी को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:47:19