Soha Ali Khan On Trolling: सोहा अली खान ने इंटरकास्ट मैरिज और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने समाज की गहरी मानसिकता का सामना किया. सोहा ने अपनी नानी और मां के संघर्षों का जिक्र किया.
नई दिल्ली. सोहा अली खान इन दिनों फिल्म ‘छोरी 2’को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनके रोल की काफी तारीफ हो रही है. सोहा अली खान मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले कुणाल खेमू से इंटरकास्ट मैरिज की.
ये उनके परिवार के लिए नया नहीं था. पहले मां शर्मिला टैगोर और भाई सैफ अली खान भी ऐसा कर चुके थे. लेकिन इसके बाद भी उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. हाल ही में उन्होंने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने इस आलोचना की संस्कृति को समाज की गहरी मानसिकता से जोड़ा. सोहा ने बताया कि उनके पूर्वजों ने अपने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जगह बनाने के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना किया. हाल ही में इंडियरन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में उन्होंने इत बारे में बात की, नानी का क्यों किया जिक्र? एक्ट्रेस ने बताया,’मेरी नानी बंगाल में एमए करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली, क्योंकि पुरुषों को ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति थी. महिलाओं को इसकी अनुमति नहीं थी. लेकिन उन्होंने संघर्ष किया, यह लड़ाई लड़ी और उन्हें एमए करने के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़े. उनके पिता ने कहा कि मैं तुम्हें 50 रुपये में एक बनारसी साड़ी दूंगा, लेकिन उन्होंने पढ़ाई पर जोर दिया. वो हमारे परिवार की ही नहीं, बल्कि बंगाल की पहली महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने एमए किया.’ मां शर्मिला टैगोर ने भी झेली ट्रोलिंग सोहा ने अपनी मां और दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर पर समाज के दबावों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘उन्हें पूरी जिंदगी पूछा गया कि आपके पति ने आपको काम करने, एक्ट्रेस बनने की अनुमति कैसे दी? क्योंकि यह माना जाता था कि सभ्य और अच्छी लड़कियां एक्ट्रेस नहीं बनतीं’. मैंने काफी देर से शादी की, लेकिन कभी भी… सोहा ने आगे बताया कि कैसे उनसे पहले की महिलाओं ने जो रास्ते बनाए, उनकी वजह से उन्हें बहुत कम बाधाओं के साथ जीने का मौका मिला. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने 36 साल की उम्र में शादी की. बहुत देर से… लेकिन किसी ने कभी सवाल नहीं किया. मैंने ऑक्सफोर्ड से एमए किया और वे हमेशा उत्साहित और प्रोत्साहित करते थे. यहां तक कि मैंने जीवन में बहुत बाद में बच्चा पैदा करने का फैसला किया.’ अभी भी बनी हुई हैं पुरानी उम्मीदें हालांकि, इन प्रगति के बावजूद, उन्होंने स्वीकार किया कि पुरानी उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं, यहां तक कि संपन्न और शिक्षित परिवारों में भी. ‘आज भी, संपन्न परिवारों में, अच्छी तरह से शिक्षित परिवारों में, अभी भी यह उम्मीद है कि अगर आपके पास बेटा नहीं है, तो आप अधूरे हैं. मेरी एक बेटी है, मैं बहुत खुश हूं, मेरे आसपास के अधिकांश लोग बहुत खुश हैं. लेकिन कहीं न कहीं यह भावना है कि मैंने किसी को निराश किया है.’ ‘मैं थोड़ी मोटी चमड़ी की हो गई हूं’ सोहा ने ट्रोलिंग पर भी बात की. ‘मैं थोड़ी मोटी चमड़ी की हो गई हूं, अब ये यह मुझे परेशान नहीं करता. लेकिन एक बात जो मुझे हंसाती है, वह यह है कि जब मैं कुछ पोस्ट करती हूं, तो लोग मेरे धर्म पर टिप्पणी करने लगते हैं. क्योंकि मैंने एक हिंदू परिवार में शादी की है, मेरी मां का हिंदू उपनाम है और उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की. आमतौर पर अगर हम दिवाली पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो लोग पूछते हैं कि कितने रोजे रखे हैं, अगर हम होली पर पोस्ट करते हैं, तो टिप्पणियां आती हैं कि आप किस तरह के मुस्लिम हैं? यह मुझे परेशान नहीं करता, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे मैं नोटिस करती हूं.’ ये समाज की गहरी मानसिकता है… उन्होंने इस ट्रोलिंग की संस्कृति को समाज की गहरी मानसिकता से जोड़ा. उन्होंने देखा कि लोग अक्सर दूसरों को नीचे गिराने में खुशी पाते हैं. हमें लोगों के बारे में बुराई करने में खुशी मिलती है.
Soha Ali Khan On Trolling Soha Ali Khan Inter Faith Wedding Soha Ali Khan And Kunal Kemmu Soha Ali Khan On Trolling In Marriage Celebs Who Had Inter Faith Marriage Soha Ali Khan Movies Soha Ali Khan Age सोहा अली खान शादी पर ट्रोल सोहा अली खान कुणाल खेमू शर्मिला टैगोर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहली फिल्म से ही देशभर की फेवरेट बन गई थी ये एक्ट्रेस, हर कोई चाहता था घर की बहू बनानाआज हम आपको उस एक्ट्रेस से मिलवाने जा रहे हैं जिसने अपनी एक फिल्म से पूरे देशभर में ऐसी फैन फॉलोइंग हासिल की कि हर कोई इनसे शादी के सपने देखने लगा.
Read more »
Rajasthan: राजस्थान में पत्नी ने गुस्से में पति की काटी जीभ, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादीराजस्थान Rajasthan Jhalawar Wife Cuts Husband Tongue news in hindi Rajasthan: राजस्थान में पत्नी ने गुस्से में पति की काटी जीभ, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी राज्य
Read more »
कौन हैं जूही चावला के अरबपति हसबैंड जय मेहता! पहली बीवी की प्लेन क्रैश में मौत, नेट वर्थ है ₹4,17,10,00,00,000जूही चावला की शादी से लेकर उनकी पति जय मेहता की कमाई तक के बारे में खूब सवाल पूछे जाते हैं। आइए आज सब बता देते हैं।
Read more »
दो दशक बाद 'पुरातन' में शर्मिला टैगोर ने की बंगाली सिनेमा में शानदार वापसी, बेटी सोहा अली खान ने लिखा- किसी ने एक बार मुझसे...एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी आउटिंग 'पुरातन' में अपनी अम्मा शर्मिला टैगोर का जश्न मनाया.
Read more »
'बेटे की चाहत में अस्पताल में चिल्ला रहे थे अब्बा, मेरे पैदा होने पर हुआ अफसोस'एक्ट्रेस सोहा अली खान के पिता मंसूर अली खान नवाब होने के साथ अपने फेमस क्रिकेटर भी थे. उन्हें टाइगर कहा जाता था.
Read more »
कुणाल खेमू से शादी के कारण सोहा अली खान आज भी होती हैं ट्रोल, बोलीं- पोस्ट करती हूं तो पूछते हैं कितने रोजे रखे?सोहा अली खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कुणाल खेमू संग इंटर-फेथ मैरिज पर बात की। सोहा ने बताया कि इस शादी के कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाता है और ताने मारे जाते हैं। सोहा ने दादी और मां शर्मिला टैगोर द्वारा झेले गए समाज के दबाव और मुश्किलों पर भी बात...
Read more »
