सोहा अली खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कुणाल खेमू संग इंटर-फेथ मैरिज पर बात की। सोहा ने बताया कि इस शादी के कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाता है और ताने मारे जाते हैं। सोहा ने दादी और मां शर्मिला टैगोर द्वारा झेले गए समाज के दबाव और मुश्किलों पर भी बात...
सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी, और एक बेटी की मां हैं। सोहा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं, तो लोग उनके धर्म पर टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पूर्वज महिलाओं द्वारा खुद के लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए जगह बनाने के लिए किए गए स्ट्रगल के बारे में भी खुलकर बात की।'स्क्रीन' के मुताबिक, सोहा अली खान, कुणाल खेमू संग इंटरफेथ मैरिज और उसके कारण होने वाली ट्रोलिंग पर भी बोलीं। सोहा ने कहा, 'मैं थोड़ा मोटी चमड़ी की हो गई हूं। इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन एक बात जो मुझे हैरान करती है, वह यह है कि जब मैं कुछ पोस्ट करती हूं, तो लोग मेरे धर्म पर टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि मैंने एक हिंदू परिवार में शादी की है, मेरी मां का हिंदू सरनेम है, और उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की।'दिवाली पर पोस्ट करने पर रोज़े की बात तो होली पर सच्चा मुसलमान होने पर सवालसोहा ने आगे कहा, 'आमतौर पर अगर हम दिवाली पर कुछ पोस्ट करते हैं, तो वो कहते हैं कि आपने कितने रोजे रखे हैं? अगर हम होली पर पोस्ट करते हैं, तो कमेंट्स आते हैं कि आप किस तरह के मुसलमान हैं? इससे मुझे कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे मैं नोटिस करती हूं।' View this post on Instagram A post shared by Soha दादी और मां शर्मिला टैगोर के स्ट्रगल पर की बातसोहा ने फिर अपनी पूर्वज महिलाओं द्वारा झेले गए स्ट्रगल और दादी के बारे में बात की। साथ ही बताया कि मां शर्मिला टैगोर को कैसे सारी जिंदगी समाज का दबाव झेलना पड़ा। सवाल पूछे गए कि आखिर शादी के बाद पति ने काम करने की इजाजत कैसे दे दी? सोहा बोलीं, 'मेरी दादी बंगाल में MA करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं थी, क्योंकि पुरुष बाहर चले गए और उन्हें पढ़ने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति दी गई। महिलाओं को ऐसा करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन वह डटी रहीं, लड़ाई लड़ी, MA करने के लिए उन्हें 50 रुपये खर्च करने पड़े।'दादी ने लड़कर किया था MAसोहा अली खान ने आगे कहा, 'उनके पिता ने कहा कि मैं तुम्हें 50 रुपये में बनारसी साड़ी दूंगा, लेकिन उन्होंने पढ़ाई पर जोर दिया। वह MA करने वालीं हमारे परिवार की पहली महिला थीं, बल्कि बंगाल में MA करने वाली पहली महिलाओं में से एक थीं।'सोहा ने बताया कि कैसे उनसे पहले की महिलाओं ने जो रास्ते बनाए, उनकी वजह से उन्हें बहुत कम बाधाओं के साथ जीने का मौका मिला। वह बोलीं, 'मैंने 36 साल की उम्र में शादी कर ली। बहुत देर से.
.. लेकिन किसी ने कभी सवाल नहीं किया। मैं ऑक्सफोर्ड गई, मैंने MA किया, और वह हमेशा उत्साहित और प्रोत्साहित करते थे।'इस बात पर होता है दुखपर सोहा अली खान ने इस बात पर दुख जताया कि आज भी पढ़े-लिखे परिवारों और क्लास में पुराने जमाने के विचार कायम हैं। आज भी ऐसे कई परिवार हैं, जहां बेटा पैदा होने पर ही फैमिली को कंप्लीट माना जाता है। सोहा बोलीं, 'आज भी, संपन्न परिवारों में, सुशिक्षित परिवारों में, यह अपेक्षा बनी रहती है कि बेटा न हो, ऐसा लगता है कि आप अधूरे हैं। मेरी बेटी है, मैं बहुत खुश हू, मेरे आस-पास के ज्यादातर लोग बहुत खुश हैं। लेकिन कहीं न कहीं यह भावना बनी रहती है कि मैंने किसी को निराश किया है।'
Soha Ali Khan On Trolling In Marriage Celebs Who Had Inter Faith Marriage Soha Ali Khan Movies Soha Ali Khan Age सोहा अली खान शादी पर ट्रोल सोहा अली खान कुणाल खेमू सोहा अली खान की फिल्में Soha Ali Khan On Her Family
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अक्सर विवादों में रहने वाले कुणाल कामरा कितने पढ़े लिखे हैं?अक्सर विवादों में रहने वाले कुणाल कामरा कितने पढ़े लिखे हैं?
Read more »
हर किसी को पता होने चाहिए ये 7 साइकोलॉजिकल ट्रिक्स, टॉक्सिक लोगों से डील करना सीख जाएंगे आपसाइकोलॉजी में कुछ कंविंसिंग और डिफेंसिव टेक्निक्स होती हैं, जो न सिर्फ आपको टॉक्सिक लोगों से बचाने में मदद करती हैं, बल्कि आपको दिमागी रूप से मजबूत भी बनाती हैं.
Read more »
'मायावती इकलौते सांसद से वक्फ विधेयक के खिलाफ वोट नहीं करा पाईं', दानिश अली का तंजदानिश अली ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आदरणीय बहन मायावती जी बीएसपी के एकमात्र सांसद (राज्यसभा) रामजी गौतम हैं, उनसे से भी आप वक़्फ़ बिल के विरोध में वोट नहीं करा पाई। '
Read more »
दो दशक बाद 'पुरातन' में शर्मिला टैगोर ने की बंगाली सिनेमा में शानदार वापसी, बेटी सोहा अली खान ने लिखा- किसी ने एक बार मुझसे...एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी आउटिंग 'पुरातन' में अपनी अम्मा शर्मिला टैगोर का जश्न मनाया.
Read more »
अमिताभ बच्चन का भतीजा है बैंकर तो 3 भतीजियां हाई-फाई जॉब में, अभिषेक बच्चन से कहीं ज्यादा हैंडसम हैं भाई भीमअमिताभ बच्चन के परिवार को तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आपको पता है कि उनके भाई अजिताभ के चारों बच्चे कितने सफल हैं, तो आज जान लीजिए।
Read more »
'बेटे की चाहत में अस्पताल में चिल्ला रहे थे अब्बा, मेरे पैदा होने पर हुआ अफसोस'एक्ट्रेस सोहा अली खान के पिता मंसूर अली खान नवाब होने के साथ अपने फेमस क्रिकेटर भी थे. उन्हें टाइगर कहा जाता था.
Read more »
