पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान बड़ी मुसीबतों से गुजर रहा है. पैसों की तंगी हो या फिर राजनीतिक उथलपुथल या बलूचिस्तान का विद्रोह... पाकिस्तान आवाम इन सबको लेकर बड़ी परेशान है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि असीम मुनीर आखिर पाकिस्तान बनने की कहानी अब क्यों दोहरा रहे हैं? चलिये समझते हैं...
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर ‘टू नेशन थ्योरी’ को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान की नींव इस्लाम के कलमे पर रखी गई है और हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक धार्मिक सोच की बुनियाद पर बना है.
इस मौके पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे. मुनीर ने कहा कि हमें अपनी अगली पीढ़ी को यह बताना होगा कि यह मुल्क किस सोच पर बना और क्यों इसकी हिफाज़त हमारी ज़िम्मेदारी है. जनरल मुनीर ने पाकिस्तानी की हिदायत दी कि उन्हें अपने बच्चों को पाकिस्तान बनने की कहानी जरूर सुनानी है, ताकि वो पाकिस्तान की कहानी न भूलें. उन्होंने इस देश को बनाने के लिए दिए गए ‘बलिदानों’ की याद दिलाई. इस्लामाबाद में आयोजित पहले ओवरसीज़ पाकिस्तानी सम्मेलन में जनरल मुनीर की कहीं ये बातें सुर्खियों में हैं. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान आंतरिक तौर पर गहरे संकट से गुजर रहा है- आर्थिक गिरावट, राजनीतिक अस्थिरता और सबसे गंभीर, बलूचिस्तान में बढ़ता विद्रोह. इससे सवाल उठ रहे हैं कि पाकिस्तान का शीर्ष सैन्य अधिकारी भारत से अपने देश की तुलना और बलूचिस्तान के खौफ का बार-बार जिक्र क्यों कर रहा है? जनरल मुनीर के क्या कहा? अपने भाषण में मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान और भारत कभी एक राष्ट्र नहीं थे और दोनों की संस्कृति, सोच, परंपराएं, महत्वाकांक्षाएं पूरी तरह अलग हैं. उन्होंने इसे दो-राष्ट्र सिद्धांत की बुनियाद बताया और ज़ोर दिया कि पाकिस्तान की कहानी को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है, ताकि वो पाकिस्तान की कहानी न भूलें. हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम जिंदगी के हर संभव क्षेत्र में हिंदुओं से अलग हैं. हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं. हमारी संस्कृति अलग है. हमारी सोच अलग है. हमारी महत्वकांक्षाएं अलग है. यह टू नेशन थ्योरी की नींव थी.’ इसके साथ ही उन्होंने भारत से अपने देश की तुलना करते हुए कहा, ‘हम दो देश हैं, हम एक देश नहीं हैं. इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानी दी हैं. उन्होंने इस देश को बनाने के लिए बहुत ज्यादा त्याग किया है. हम जानते हैं कि इसकी कैसे रक्षा करना है.’ पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा, ‘मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, बेटों और बेटियों, पाकिस्तान की कहानी को मत भूलिए और इस पाकिस्तान की कहानी को अपनी अगली पीढ़ियों को जरूर सुनाइए, ताकि उनका पाकिस्तान से जुड़ाव कभी कमजोर न हो- चाहे वह तीसरी पीढ़ी हो, चौथी या फिर पांचवीं- उन्हें यह पता होना चाहिए कि पाकिस्तान उनके लिए क्या है.’ बलूचिस्तान पर तीखे तेवर अपने भाषण में जनरल मुनीर ने बलूचिस्तान को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की किसी भी साजिश को सेना कुचल देगी. उन्होंने कहा, ‘1500 आतंकवादी पाकिस्तान से बलूचिस्तान छीन लेंगे? ये उनका वहम है.’ उन्होंने BLA, BLF और BRA जैसे बलूच उग्रवादी संगठनों को नाम लेकर चेतावनी दी और कहा कि ‘हम इन आतंकवादियों की कमर तोड़ देंगे.’ दास्तान-ए-पाकिस्तान की क्यों दे रहे दुहाई? जब मुनीर यह कहते हैं कि हर पाकिस्तानी को अगली पीढ़ी को पाकिस्तान की कहानी सुनानी चाहिए, तो वह एक गहरी असुरक्षा को उजागर करते हैं. ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की सेना को यह डर है कि आने वाली पीढ़ियां देश की बुनियादी विचारधारा से दूर होती जा रही हैं. इसीलिए ‘दास्तान-ए-पाकिस्तान’ को बार-बार दोहराया जा रहा है – ताकि पाकिस्तान की उत्पत्ति की कहानी के जरिये एक वैचारिक एकजुटता कायम की जा सके. मुनीर ने भले ही भारत को सीधे तौर पर कोई धमकी नहीं दी, लेकिन ‘हम अलग हैं, हमारी सोच अलग है’ जैसे बयान साफ इशारा करते हैं कि उन्हें भारत से बड़ा डर सता रहा है. पाकिस्तान के युवाओं के बीच हाल के दिनों भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है और सोशल मीडिया पर वे कई भारत की तारीफ करते नजर आ आते हैं. चाहे भारतीय क्रिकेट टीम हो, या इसरो की कामयाबी या फिर आर्थिक विकास से जुड़ी खबरें… पाकिस्तान की आवाम जिस तरह से इन मुद्दों को सोशल मीडिया पर उठाती है और भारत की तारीफ करती दिखती है, उससे असीम मुनीर का यह डर तो लाजमी दिखता है.
पाकिस्तान आर्मी चीफ General Asim Munir जनरल असीम मुनीर India-Pakistan Relations भारत-पाकिस्तान संबंध Balochistan Issue बलूचिस्तान मुद्दा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा... बलूचों के हाथों शर्मिंदगी के बाद शहबाज सरकार पर बरसे पाकिस्तानी आर्मी चीफ, युद्ध का आह्वानPakistan Army Chief Asim Munir BLA Train Hijack: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद शहबाज सरकार को जमकर सुनाया है। इस हमले में बीएल का दावा है कि 100 से ज्यादा फौजी मारे गए हैं। बीएलए के लड़ाके कई सैनिकों को बंधक बनाए हुए हैं। इसको लेकर जनरल मुनीर चौतरफा घिरे हुए...
Read more »
Pakistan: अपनी नाकामी का ठीकरा भारत पर फोड़ने लगा PAK, बलूचिस्तान को लेकर किया ये खोखला दावाPakistan News: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत पर देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान को अस्थिर करने में नयी दिल्ली की संलिप्तता ‘बहुत स्पष्ट’ है.
Read more »
'मेरी वो फोटो देखकर मम्मी को सच पता चल जाता'पलक तिवारी को मां श्वेता से डर लग रहा था, क्यों?
Read more »
अमेरिकी संसद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश, भड़का इस्लामाबादअमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक को अमेरिका के दोनों दलों के सांसदों को समर्थन प्राप्त है। इसमें असीम मुनीर पर पाकिस्तान में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। इस पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी...
Read more »
Pakistan News: नौसेना को मजबूत करने के लिए फ्रांस से 26 राफेल खरीदेगा भारत, पाकिस्तान में बढ़ा डर का माहौल; हमले का सता रहा डरPakistan on M fighter Plane: हिंद महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए भारत भी लगातार अपनी नौसेना को मजबूत करने में जुटा है. इसी कड़ी में अब वह फ्रांस से 26 रफाल फाइटर प्लेन लेने जा रहा है. इस फैसले से पाकिस्तान में डर का माहौल बन गया है.
Read more »
पाकिस्तान : कराची से क्वेटा जाने वाली ट्रेन को बलूचिस्तान में नहीं मिला प्रवेश, यात्रियों को स्टेशन पर उतारापाकिस्तान : कराची से क्वेटा जाने वाली ट्रेन को बलूचिस्तान में नहीं मिला प्रवेश, यात्रियों को स्टेशन पर उतारा
Read more »
