मोहन भागवत ने कहा कि हम विश्व गुरु बनेंगे. लेकिन सिर्फ भाषणों से नहीं बल्कि उदाहरणों के जरिए. अगर आप भारतीय हैं तो ये हुनर आपको विरासत में मिला है. भारत के मुस्लिम और ईसाई भारत के हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ का काम बेहद अनोखा है, पूरी दुनिया में ऐसा काम नहीं है. अब तो प्रत्यक्ष रूप से इसका अनुभव हो रहा है. हिंदू संज्ञा नहीं, विशेषण है. भारत में रहने वाले सभी हिंदू ही हैं.
और पढ़ेंभागवत ने आरएसएस के 100 वर्ष पूरा होने के मौके पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघ ने पहले से तय किया कि संपूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को और कोई दूसरा काम नहीं करना है. जिसको आप आरएसएस कहते हो, आप कैसे कहते हो पता नहीं. बहुत से लोग कहते हैं कि नरेंद्र भाई प्रधानमंत्री हैं. आरएसएस के प्रधानमंत्री हैं. उनकी एक पॉलिटिकल पार्टी है. वो बीजेपी है, जो अलग है. उसमें बहुत स्वयंसेवक है, प्रभावी भी हैं.उन्होंने कहा कि संघ किसी दूसरी संस्था की प्रतिस्पर्धा में नहीं निकला है, न ही किसी रिएक्शन या विरोध में निकला है. हमारा काम बिना किसी के विरोध किए है. संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए. संघ को पावर नहीं चाहिए. जितने भी भले काम देश में हो रहे हैं, वे ठीक से हो जाएं, उन्हें करने के लिए संघ है. Advertisement Mumbai Vyakhyanmala Day 1 Session1 100 Year of Sangh Journey New Horizons https://t.co/uwdD7F9OcC— RSS February 7, 2026उन्होंने कहा कि हम लोगों का जो आपस का व्यवहार है वो सौदे पर नहीं, अपनेपन पर चलता है. हिंदुस्तान का सनातन स्वाभाव नहीं बदलता. ऋषि-मुनियों ने सोचा सब अपने हैं तो सारा ज्ञान दुनिया को देना चाहिए. भारत धर्म प्राण है, सबको साथ में चलना है. किसी को छोड़ना नहीं है. अकेले रहना है तो कोई अनुशासन नहीं है, लेकिन सबके साथ रहना है तो अनुशासन है. सृष्टि जब से चल रही है तब से धर्म से ही चल रही है. भागवत ने कहा कि हम विश्व गुरु बनेंगे. लेकिन सिर्फ भाषणों से नहीं बल्कि उदाहरणों के जरिए. अगर आप भारतीय हैं तो ये हुनर आपको विरासत में मिला है. भारत के मुस्लिम और ईसाई भारत के हैं.उन्होंने कहा कि भारत में चार तरह के हिंदू हैं. पहले वो जो गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं. दूसरे वो जो कहते हैं कि हम हिंदू हैं तो क्या? इसमें गर्व करने वाली क्या बात है. तीसरे, वो जो कहते हैं कि धीरे से बोलो कि हम हिंदू हैं. अगर आप हमसे घर में पूछेंगे तो हम आपको बताएंगे कि हम हिंदू हैं और चौथे, वो जो भूल गए हैं कि हम हिंदू हैं. या फिर जिन्हें भूलने को विवश किया गया है कि वे हिंदू हैं. Advertisement भागवत ने हेडगेवार का जिक्र करते हुए कहा कि संघ ने पहले से तय किया है कि संपूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को और कोई दूसरा काम नहीं करना है. बहुत कठिन परिस्थितियों में भी डॉ. हेडगेवार ने दो बातों को कभी नहीं छोड़ा. एक, अपनी पढ़ाई में हमेशा फर्स्ट क्लास आना; दूसरा, देश के लिए जो कुछ चल रहा था उसमें सक्रिय भाग लेना. ये उनके जीवन के स्थायी कार्य थे. संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए. संघ को पावर नहीं चाहिए. जितने भी भले काम देश में हो रहे हैं, वे ठीक से हो जाएं, उन्हें करने के लिए संघ है.उन्होंने कहा कि हिंदू संज्ञा नहीं, विशेषण है, भारत में रहने वाले सभी हिंदू ही हैं. धर्मनिरपेक्षता गलत शब्द है. उसे पंथनिरपेक्षता कहना चाहिए क्योंकि धर्म जीवन का आधार है.---- समाप्त ----
Rashtriya Swayam Sewak Sangh 100 Years Of RSS Mohan Bhagwat मोहन भागवत आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ये इतना वीभत्स कि बताना भी अभद्रता' : OTT प्लेटफॉर्म पर संघ प्रमुख ने और क्या कहा?Dussehra 2024: Pune में RSS के Vijaydashmi प्रोग्राम पर RSS Chief Mohan Bhagwat का संबोधन
Read more »
RSS Headquarter के Smriti Mandir में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat संग Dr. Hedgewar को दी श्रद्धांजलिRSS Headquarter के Smriti Mandir में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat संग Dr. Hedgewar को दी श्रद्धांजलि
Read more »
भारतीय टीचर को इनाम में मिले 9 करोड़: Ola-Uber से सस्ती सरकारी कैब सर्विस शुरू; देखिए 7 फरवरी के करेंट अफेय...Current Affairs 7 February RBI Stays Repo Rate at 5.25 RSS Begins Dhwaj Yaatra from Kashmir
Read more »
100 Years Of RSS LIVE: मुंबई में संघ का मेगा शो; भागवत करेंगे देश की दशा और दिशा पर बातRSS 100 Year Celebration: संघ के 100 साल होने पर मुंबई में व्याख्यानमाला आयोजित किया गया है. इसे सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस सम्मेलन में मोहन भागवत देश के ज्वलंद मुद्दे जैसे कि ट्रेड डील पर बात करेंगे.
Read more »
सलमान खान पहुंचे RSS के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में, संघ के 100 साल की यात्रा परसलमान खान मुंबई में RSS के व्याख्यानमाला कार्यक्रम में पहुंचे, जो संघ की 100 साल की यात्रा पर आधारित है। कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से सलमान की उपस्थिति विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यक्रम में डॉक्टर मोहन भागवत का संबोधन भी होगा।
Read more »
RSS 100 Years: सलमान खान से लेकर हेमा मालिनी तक; मोहन भागवत के संबोधन में कौन-कौन? तस्वीरों में देखेंRSS LIVE: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. मुंबई में दो दिवसीय 'संघ यात्रा के 100 वर्ष- न्यू होराइजन्स' आयोजित किया गया है. इसके मुख्य संबोधनकर्ता संघसरचलाक मोहन भागवत कर रहे हैं. इस अवसर पर देश विदेश से नामचीन लोग मौजूद हैं. इस अवसर पर फिल्म अभिनेता सालमान खान से लेकर हेमा मालिनी तक मौजूद रहे है.
Read more »
