'हाउसफुल 5' के बाद अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लेकर आ रहे हैं जिसमें लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। 'हाउसफुल 5' में जहां 18 एक्टर्स थे, वहीं 'वेलकम टू द जंगल' में कुल 24 कलाकार हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है।
'हाउसफुल 5' के लिए 18 एक्टर्स को एक साथ लाने के बाद 'वेलकम टू द जंगल' ने उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में मल्टीस्टारर फिल्मों का चलन और भी बढ़ गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, तुषार कपूर सहित 24 कलाकार एक साथ नजर आ रहा है। 'वेलकम टू द जंगल' का पैमाना हिंदी सिनेमा में मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट्स के मामले में बड़ी चीज दिखाने वाला है।'वेलकम टू द जंगल' की साल के अंत की शूटिंग मुंबई में हाल ही में पूरी हुई। शूटिंग पूरी होने की घोषणा और क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के लिए अक्षय कुमार ने पूरी कास्ट के साथ एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया। 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज 2026 मेंइस वीडियो में अक्षय को फिल्म में दो अलग-अलग अवतारों में देखा जा सकता है - एक यंग और एक वृद्ध - जिससे प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। शूटिंग पूरी होने की घोषणा करते हुए अक्षय ने लिखा, 'वेलकम टू द जंगल की बड़ी कास्ट की ओर से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं! 2026 में सिनेमाघरों में। मैंने कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहा.
.. हममें से किसी ने भी नहीं। हम आपको अपना तोहफा देने के लिए बेताब हैं। शूटिंग पूरी हो गई है! बहुत बढ़िया, टीम। इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमारे बड़े परिवार की ओर से, हम आपको 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।' View this post on Instagram A post shared by Akshay Kumar 24 स्टार्स की शानदार टीम24 स्टार्स की शानदार टीम और 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की पुष्टि के साथ, 'वेलकम टू द जंगल' का फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। फिल्म में 24 स्टार्स की बात करें तो इसमें वो सभी कलाकार हैं जिन्हें कभी न कभी अक्षय कुमार के साथ देखा गया है। हां, दिशा पाटनी नई हैं।'हाउसफुल 5' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनवहीं, 'हाउसफुल 5' की बात करें तो फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपये था और इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 183.38 करोड़ कमाए थे। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 218.42 करोड़ था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी क्योंकि इसने हिट के पैमाने को पार नहीं किया था। अब देखना ये है कि अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' क्या झंडे गाड़ पाती है।
वेलकम टू द जंगल की कास्ट वेलकम टू द जंगल स्टारकास्ट वेलकम टू द जंगल रिलीज डेट Housefull 5 Cast Welcome To The Jungle Has 24 Actors Welcome To The Jungle Starcast Akshay Kumar Welcome To The Jungle
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पढ़ें 24 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजSaba Azad Hospitalised: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। उन्होंने अस्पताल से तस्वीर साझा करते हुए क्या कुछ लिखा है, चलिए आपको बताते हैं। और
Read more »
करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर: ISRO का ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च; ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार ...ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1.
Read more »
एक क्लिक में पढ़ें 24 दिसंबर, बुधवार की अहम खबरेंaajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.
Read more »
संघात खेळण्यासाठी बनावट कागदपत्रे, RCB च्या खेळाडूवर मोठा आरोप, BCCI कडे तक्रार; नेमकं प्रकरण काय?IPL 2026: एका खेळाडूवर बनावट कागदपत्रे सादर केल्याचा आरोप आहे. 18 वर्षीय डावखुरा फिरकी गोलंदाज आरसीबीने आगामी आयपीएल हंगामासाठी खरेदी केला होता.
Read more »
Zee 24 Taas Promo: झी 24 तासचा चर्चेतला तो प्रोमो अखेर आलाय; तुम्ही पाहिलात का?Zee 24 taas Promo: सध्या सोशल मीडियावर तो येतोय अशी चर्चा सुरु आहे. तो म्हणजे प्रोमो. झी 24 तासचा प्रोमो संध्याकाळी 7 वाजता येतोय, याबद्दल तुम्ही एव्हाना ऐकलंच असेल. अखेर तो तुमच्या भेटीला आलाय. संध्याकाळी ठीक 7 वाजता झी 24 तासच्या प्रोमोचं अनावरण झालंय.
Read more »
गोवा में महिलाओं ने क्रोशिया से बनाया 18 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्रीगोवा में 25 महिलाओं ने मिलकर क्रोशिया से 18 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया, जो एकता और परंपरा का प्रतीक है। इस अनूठी कलाकृति ने क्रिसमस के त्योहार को नए अंदाज में मनाया, जिसमें महिलाओं ने तीन महीने की कड़ी मेहनत से 1000 वर्ग टुकड़े तैयार किए। यह म्यूजियम में स्थायी रूप से प्रदर्शित है।
Read more »
