मनोरंजन | भोजपुरी सिनेमा Khesari Lal Yadav On Pawan Singh Statement: बिहार चुनाव में खेसारी और पवन के बयानों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा रखी है. इसी बीच खेसारी ने पवन सिंह के बयान को लेकर करारा जवाब दिया है.
" Khesari Lal Yadav On Pawan Singh Reation: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इन दिनों बिहार चुनाव में खेसारी और पवन के बयानों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा रखी है.
दरअसल, खेसारी के एक बयान को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वो अपनी पत्नी कि रक्षा बहन की तरह करते हैं. इस पर पावर स्टार पवन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि खेसारी तो सस्ता नशा करते हैं. पवन के इस बयान के बाद माहौल और गरम हो गया, और अब खेसारी लाल यादव ने इस विवाद पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.Advertisment पवन को खेसारी ने दिया पलटवार मीडिया से बातचीत में खेसारी ने पवन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, 'हां, मैं सस्ता नशा करता हूं, गरीब हूं ना भाई, बीड़ी पीता हूं, लेकिन लोगों का खून नहीं चूसता.' खेसारी ने आगे कहा कि, 'पवन भैया तो बहन-पत्नी पर पहुंच गए. ऐसे बातें करने लगे हैं, जो उनके संस्कारों पर सवाल उठती हैं. पहले तो पवन भैया मुझे अपना लक्ष्मण कहते थे, मैं उनसे थोड़ा दूर क्या हुआ, तो अब मैं गलत इंसान बन गया.' पति वाले बयान पर खेसारी ने खुलकर की बात खेसारी अपनी बात आगे रखते हुए कहते हैं कि, 'खेसारी लाला यादव हमेशा से अपनी पार्टी और अपने सिद्धांतों के प्रति ईमानदार रहे हैं और किसी भी लालच मैं दल नहीं बदला. अगर गया है, तो मनोज भैया का प्रचार करने के लिए, क्योंकि मुझे उनसे बहुत प्यार है और मैं उन्हें अपना राम मानता हूं. लेकिन आप उनकी भाषा पर ध्यान दें. मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं कि वो तो बहन को बीवी बना लेगा, उनकी इस तरह की भाषा को समझने और इसके बारे में सोचने की क्षमता मेरे अंदर नहीं है.' वहीं, पत्नी वाले वायरल बयान पर सफाई देते हुए खेसारी ने कहा कि, 'मैंने बस इतना कहा था कि मैं अपनी पत्नी की बाजार में बहन की तरह ख्याल रखता हूं, मैं उस जगह पर उससे चुम्मा चाटी नहीं कर सकता, लेकिन इन लोगों की भाषा इतनी खराब है कि कोई अधर्मी, तो कोई सनातन विरोधी बोल रहा है, मैंने बस इतना कहा कि अगर मंदिर बना रहे हो, तो पढ़ने के लिए कॉलेज बनाने पर भी फोकस करें. ये भी पढ़ें: 'मरे उनके दुश्मन', धर्मेंद्र की निधन की खबरों पर फूटा शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा, ही-मैन के लिए एक्टर ने कही ये बात"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Election 2025: Why RJD Has Put Its Bet On Khesari Lal Yadav From ChapraBihar Election 2025: This time, the election has turned interesting in Chapra, where the RJD has fielded Bhojpuri singer and actor Khesari Lal Yadav. He is not the only artist entering the political arena in the 2025 Bihar Elections — the BJP has
Read more »
Ravi Kishan Vs Khesari Lal: चुनावी मैदान में भोजपुरी सितारों की जुबानी जंग, सियासी माहौल गर्मबिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी सितारों रवि किशन और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। खेसारी राजद के टिकट पर छपरा से उम्मीदवार हैं, जबकि रवि किशन भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। खेसारी ने रवि किशन पर भोजपुरी सिनेमा के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया, वहीं रवि किशन ने खेसारी को भोजपुरी...
Read more »
Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh: खेसारी लाल यादव के 'एक बीवी' के जवाब में पवन सिंह का पलटवार- स्टार बनाने ...Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh: बिहार चुनाव में भोजपुरी स्टार्स के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. वे एक दूसरे पर पर्सनल अटैक करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. आरजेडी के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव में उतरे खेसारी लाल यादव ने कहा है कि वह कम से कम एक बीवी के साथ रहते हैं.
Read more »
'500 जिंदगियां खराब की', खेसारी ने पवन सिंह को पत्नी के लिए मारा ताना, तो पावर स्टार ने भी खोल दी एक्टर की पोलमनोरंजन | भोजपुरी सिनेमा Pawan Singh On Khesari Lal Yadav Allegation: खेसरी लाल यादव के एक बीवी वाली बात पर आखिरी कर पवन ने स्टार को करारा जवाब दिया है. ऐसे में जानिए पवन सिंह ने जवाब में क्या कहा
Read more »
Khesari Lal Vs Chhoti Kumari: छपरा में मतदाताओं ने लिखी नई कहानी, कौन मारेगा बाजी?छपरा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। मतदाताओं में जागरूकता की कमी दिखती है, पर वे विकास और काम करने वाले उम्मीदवार को चुनने की बात कर रहे हैं। युवाओं ने रोजगार और विकास के मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। मतदान उत्साहपूर्ण रहा और लगभग 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह चुनाव छवि और पहचान का मुकाबला बन...
Read more »
अपनी ही पत्नी को खेसारी लाल ने बताया बहन तो पवन सिंह ने उड़ाया मजाक, कह डाली ये बातमनोरंजन | बिग बॉस: Pawan Sing on Khesari Lal Yadav Reaction: बिहार में चुनावी सियासत के बीच खेसारी लाल ने अपनी पत्नी को बहन बोला, जिस पर पवन सिंह चुटकी लेते नजर आए.
Read more »
