Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh: बिहार चुनाव में भोजपुरी स्टार्स के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. वे एक दूसरे पर पर्सनल अटैक करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. आरजेडी के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव में उतरे खेसारी लाल यादव ने कहा है कि वह कम से कम एक बीवी के साथ रहते हैं.
छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में नेताओं के बीच पर्सनल अटैक अपने चरम पर है. छपरा सीट से आरजेडी प्रत्याशी खेसारीलाल यादव पर पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन चौतरफा हमले कर रहे हैं.
वहीं जवाब में खेसारीलाल यादव भी अकेले ताबड़तोड़ जवाब देने में जुटे हैं. ये सभी लोग भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और स्टार हैं. अब राजनीति में अलग-अलग खेमे में होने के चलते एक दूसरे पर पर्सनल अटैक करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. खेसारी लाल ने पवन सिंह की मैरिज लाइफ को किया टारगेट आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- ‘कभी मैं बोलता हूं कि पवन भैया के कारण यहां पर हूं, दिनेश भैया के कारण मैं यहां पर हूं, तो भाई गाया और नाचा तो मैं था, राइटर तो मेरा था, अगर मैंने आपको आदर्श बना लिया तो इसका मतलब ये थोड़े है कि आप मेरे कर्मदाता और भगवान हो गए. आप बड़े भाई हैं, लेकिन हर आदमी अपने कर्मों से बड़ा होता है. मैं पर्सनल टिप्प्णी नहीं करता. वो बोलते हैं कि मैं एक पानी पर नहीं रहता हूं, तो इसका क्या जवाब दूं. भाई मैं एक पानी पर नहीं रहता हूं, लेकिन कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं.’ खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि जब आप इनसे विकास की बात कीजिए तब ये आपको डायरेक्ट मंदिर मस्जिद के पास ले जाएंगे. और नहीं तो सनातन के पास ले जाएंगे. बेमतलब की बातें करेंगे और आपको उलझा देंगे. मेरे लिए पवन जी ने क्या बोला है उससे विकास का कोई लेना देना नहीं है. मेरे लिए रवि भैया क्या बोले हैं उससे विकास का कोई लेना देना नहीं है. वह हमारा आपस की बातें हैं. हम बातों में ना उलझें. आप खेसारी को छोड़िए. आपकी सरकार ने जो काम किया है उसपर चर्चा कीजिए. खेसारी ना तो कुछ बिगड़ने वाला है और ना तो बनने वाला है. हम अगर आपको चुभ रहे हैं तो आपसे बाद में फरिया लेंगे. इनकी टिप्प्णी खेसारी पर बहुत हार्ड हो रही है. लेकिन मैं किसी से डरता नहीं. दिनेश भैया कहते हैं कि मैं सांसद बनकर कुछ नहीं कर पाया, तुम विधायक बनकर क्या करोगे. मैं कहता हूं आप प्रधानमंत्री बनकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे. करने वालों के पास काम होता है, नहीं करने वालों के पास कोई काम नहीं होता है. पवन सिंह ने खेसारीलाल यादव पर किया पलटवार खेसारी लाल यादव ने जब पवन सिंह की मैरिज लाइफ पर कॉमेंट किया तो उनकी तरफ से भी जवाब आया है. एनडीए के लिए बिहार में प्रचार में जुटे पवन सिंह ने कहा- ‘ये क्या मैंने चार-चार जिंदगी बर्बाद की. भाई मुझे पता है कि किसकी क्या सच्चाई है, किसके अंदर क्या बात है. अब हम कहें कि आपने स्टान बनाने के नाम पर 500 जिंदगियां खराब की है. चलिए हम ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते हैं. आराम से बैठेंगे तो बात करेंगे.’ वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने खेसारीलाल यादव को ‘यदुमुल्ला’ कहकर संबोधित किया है. इसपर पवन सिंह ने कहा कि कौन सी गलत बात कही है, ठीक ही तो कहा है.
खेसारी लाल यादव Vs पवन सिंह खेसारी लाल यादव Vs दिनेश लाल यादव निरहुआ खेसारी लाल यादव समाचार पवन सिंह समाचार Bihar Elections: Bhojpuri Stars Khesari Lal Yadav Khesari Lal Yadav Vs Dinesh Lal Yadav Nirahua Khesari Lal Yadav News Pawan Singh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'अंड- बंड बोलने से पहले याद करो... किसने बनाया स्टार', पवन सिंह का इशारों में खेसारी लाल यादव को सियासी नसीहतKhesari Lal Yadav: अपनी पत्नी ज्योति के साथ विवादों में चर्चा में रहे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एनडीए के चुनाव प्रचार में दिखने लगे हैं। वो जहां भी जाते हैं, लोगों की भीड़ पहुंच जाती है। पवन सिंह ने छपरा और गोपालगंज में एनडीए के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान पवन सिंह ने लोगों को गाना गाकर सुनाया। उसके बाद पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को कुछ बातें...
Read more »
Bihar Polls: Who Killed Dularchand Yadav? Inside The Conspiracy Theories Tearing Through MokamaThe killing of Dularchand Yadav has triggered an uproar in Bihar, with three rival camps now locked in accusation and speculation.
Read more »
लालू यादव के बेटों में 'जंग'? तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को बताया 'नादान', बोले- महुआ मेरी कर्मभूमिTej Pratap Yadav Vs Tejashwi Yadav : तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच यह जुबानी जंग बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रही है। दोनों नेताओं के बयानों से साफ है कि आने वाले चुनाव में यादव परिवार के भीतर की खींचतान सुर्खियां बटोरने वाली...
Read more »
இந்திய அணியில் இருந்து குல்தீப் யாதவ் நீக்கம்! பிசிசிஐ சொன்ன காரணம் இதான்!Kuldeep Yadav Dropped: இந்திய அணியின் முக்கிய சுழற்பந்து வீச்சாளரான குல்தீப் யாதவ், ஆஸ்திரேலியா டி20 தொடரின் மீதமுள்ள இரண்டு போட்டிகளிலிருந்து விடுவிக்கப்பட்டுள்ளார்.
Read more »
अखिलेश बोले- भाजपा का बंडलराज नहीं चलने देंगे: अवध में हराया, अब मगध से भगाएंगे; गोरखपुर में गोरखधंधा चलाने...Samajwadi Party (SP) Supremo Akhilesh Yadav Bihar Election 2025 Speech Update; अखिलेश बोले- भाजपा का बंडराज नहीं चलने देंगे, समाजवादियों ने अवध में हराया, बिहार वाले मगध से भगाएंगे
Read more »
Bihar Assembly Election 2025: পকেটে ১ লাখি পিস্তল-সোনা-রুপো, ব্যাংকে ১ কোটি, জানুন তেজস্বীর সম্পত্তি...Know Mahagathbandhan’s CM Face Tejashwi Yadav net worth FD and investment
Read more »
