पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट करने की धमकी दी है. पीसीबी आईसीसी के उस फैसले से नाराज है, जिसने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हुई थी.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया. यह पोस्ट ऐसे समय सामने किया गया है, जब बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की गीदड़भभकियों के चलते ऑफ-फील्ड ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है.
और पढ़ेंआइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता पर प्रतिक्रिया दी. मजाकिया लहजे में आइसलैंड क्रिकेट ने कहा कि अगर पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से हटता है, तो उसकी जगह खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है.We really need Pakistan to decide soon upon their participation in the T20 WC.We are ready to take off as soon as they pull out on 2nd Feb, but the flight schedule is a logistical nightmare to get us to Colombo in good time for 7th Feb.Our opening bat is an insomniac! pic.twitter.com/2hJSpMn0Cx— Iceland Cricket January 28, 2026आइसलैंड क्रिकेट ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमें सच में पाकिस्तान से जल्द फैसला चाहिए कि वो T20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं या नहीं, जैसे ही वे 2 फरवरी को हटेंगे, हम उड़ान भरने को तैयार हैं. बस दिक्कत ये है कि 7 फरवरी तक कोलंबो पहुंचने के लिए फ्लाइट शेड्यूल बड़ा सिरदर्द है. वैसे भी हमारा ओपनिंग बैटर नींद ना आने का मरीज है.'पीसीबी ने ICC पर उठाए थे सवालआइसलैंड क्रिकेट की इस मजाकिया टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि इस हल्के-फुल्के मजाक के पीछे मामला काफी गंभीर है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पर सवाल उठाए थे. उन्होंने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने की आलोचना की थी, जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत यात्रा से इनकार कर दिया था. Advertisement मोहसिन नकवी का कहना था कि बांग्लादेश भी ICC का पूर्ण सदस्य है और उसे भी वही रियायत मिलनी चाहिए थी, जो पाकिस्तान को मिलती है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के मैच श्रीलंका में कराए जाने हैं. आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में बांग्लादेशी खिलाड़ियों, अधिकारियों या फैन्स के लिए भारत में कोई ठोस या भरोसेमंद खतरा नहीं पाया गया. इसके बावजूद बांग्लादेश के ना खेलने के फैसले के बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया.मोहसिन नकवी के बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं कि क्या पाकिस्तान भी आखिरी वक्त में टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकता है., हालांकि पीसीबी ने इसके एक दिन बाद ही 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी है कि अगर वह बांग्लादेश जैसा कदम उठाता है, तो उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. ऐसे किसी भी फैसले का पाकिस्तान क्रिकेट पर लंबे समय तक नकारात्मक असर पड़ सकता है.फिलहाल पाकिस्तान आईसीसी के भारत में होने वाले टूर्नामेंट्स में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत मुकाबले खेलता है. इस बार उसके सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाने हैं. मोहसिन नकवी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बांग्लादेश को भी ऐसी ही छूट मिलनी चाहिए थी. उनके इस बयान को कई लोगों ने भारत पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष माना है. भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. दोनों टीमें ग्रुप-ए में शामिल हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Iceland Cricket Pakistan Troll T20 World Cup Controversy Pakistan T20 World Cup Boycott PCB Mohsin Naqvi Statement Bangladesh T20 World Cup Withdrawal ICC Warning Pakistan India Pakistan Match Colombo T20 World Cup Group A Iceland Cricket Viral Post Pakistan Hybrid Model ICC Sri Lanka Colombo T20 World Cup Pakistan ICC Sanctions Cricket Viral News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्चMotorola Edge 20 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन शामिल है, जो कि यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किए गए थे।
Read more »
फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!
Read more »
रुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »
आंखों के लिए 20-20-20 रूल , आई स्ट्रेन से राहतयह खबर आपको आंखों की थकान और जलन से राहत के लिए 20-20-20 नियम के बारे में बताती है।
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Saturday (December 20) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை சனிக்கிழமை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »
