'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

व्यापार News

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर
'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल : चार से 120 से ज्यान्यूज़ नेशनNews Nation
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

"नई दिल्ली, 16 जनवरी । वर्ष 2016 में शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल देश में एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे शुक्रवार को 10 साल पूरे हो गए हैं। बीते एक दशक में स्टार्टअप इंडिया ने न केवल नए कारोबारों को जन्म दिया, बल्कि भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल कर दिया है। सरकारी नीतियों, आसान नियमों और वित्तीय सहयोग ने इस पूरे तंत्र को मजबूत आधार दिया है।Advertisment स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के समय देश में करीब 400 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 2.

09 लाख से अधिक हो चुके हैं। इन स्टार्टअप्स के जरिए लगभग 21 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। औसतन हर स्टार्टअप करीब 11 नौकरियां पैदा कर रहा है। खास बात यह है कि 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 यानी छोटे और मध्यम शहरों से सामने आए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में भी उद्यमिता को मजबूती मिली है। पिछले दस वर्षों में सरकार ने स्टार्टअप्स को मजबूत करने के लिए कई अहम वित्तीय योजनाएं भी लागू कीं। साथ ही स्टार्टअप इंडिया के तहत नियमों को सरल बनाने पर भी खास जोर दिया गया। अब तक 4,000 से ज्यादा नियमों को हटाया गया है और हजारों कानूनी प्रावधानों में बदलाव किए गए हैं। स्टार्टअप इंडिया के इन 10 वर्षों में भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या 4 से बढ़कर 120 से ज्यादा हो गई है। इन कंपनियों का कुल मूल्यांकन 350 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है। इस दौरान रक्षा तकनीक, अंतरिक्ष तकनीक, जैव-प्रौद्योगिकी, कृषि तकनीक और जनरेटिव एआई जैसे नए क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हुआ है। आज देश में 1,000 से अधिक रक्षा स्टार्टअप्स, 380 से ज्यादा अंतरिक्ष स्टार्टअप्स और करीब 900 एआई आधारित स्टार्टअप्स सक्रिय रूप से देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में 11 नए स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया। इनमें एआई डॉट टेक, नवी टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, नेट्राडाइन, जंबोटेल, डार्विनबॉक्स, विवृति कैपिटल, वेरिटास फाइनेंस, मनीव्यू, जसपे और ड्रूल्स शामिल हैं। इनमें से अधिकतर स्टार्टअप वित्तीय तकनीक, सॉफ्टवेयर सेवा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय सेवाओं से जुड़े हुए हैं। नई यूनिकॉर्न लिस्ट में एआई डॉट टेक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने केवल तीन वर्षों में 1.5 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल कर यूनिकॉर्न क्लब में प्रवेश किया। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कारोबार भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं पहले से स्थापित यूनिकॉर्न कंपनियों ने भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। आंकड़ों के अनुसार जेरोधा करीब 8.2 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ टॉप पर रहा। रेजरपे और लेंसकार्ट करीब 7.5 अरब डॉलर के आसपास रहे, तो वहीं ग्रो करीब 7 अरब डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंच गया। इसके अलावा जेप्टो, ऑफबिजनेस, इनमोबी, आयसर्टिस, ओयो और मीशो जैसी कंपनियां भी भारत की टॉप यूनिकॉर्न लिस्ट में बनी हुई हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय निवेशकों का भरोसा अभी भी वित्तीय तकनीक, ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर सेवा और शिक्षा तकनीक जैसे क्षेत्रों पर कायम है। कुल मिलाकर, स्टार्टअप इंडिया के 10 साल भारत की उद्यमिता यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुए हैं, जिसने इनोवेशन, रोजगार और निवेश के नए रास्ते खोले हैं। --आईएएनएस डीबीपी/एबीएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल : चार से 120 से ज्या न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या सच में 10 मिनट में डिलीवरी बंद होगी, फटाफट डिलीवरी से कितना कमाती हैं जेप्टो, स्विगी,ब्लिंकिट...बंद होने से कितना नफा-नुकसान ?क्या सच में 10 मिनट में डिलीवरी बंद होगी, फटाफट डिलीवरी से कितना कमाती हैं जेप्टो, स्विगी,ब्लिंकिट...बंद होने से कितना नफा-नुकसान ?What is the 10-minute delivery concept: इधर मोबाइल फोन पर ऑर्डर प्लेस किया और उधर 10 मिनट के अंदर सामान आपके दरवाजे पर होता है.
Read more »

गजब का घोटाला! महोबा में ऐतिहासिक बेलासागर तालाब में दिखा दी सरसों की फसल, हड़पा क्लेमगजब का घोटाला! महोबा में ऐतिहासिक बेलासागर तालाब में दिखा दी सरसों की फसल, हड़पा क्लेमPradhan Mantri Fasal Bima Yojana Scam: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में जालसाजों ने ऐतिहासिक बेलासागर तालाब की 120 बीघा जमीन में सरसों की फसल दिखाकर बीमे की रकम हड़प ली।
Read more »

Niah Virus: പശ്ചിമ ബംഗാളിൽ നിപ ബാധിച്ച നഴ്സ് കോമയിൽ; 120 പേർ ഐസൊലേഷനിൽNiah Virus: പശ്ചിമ ബംഗാളിൽ നിപ ബാധിച്ച നഴ്സ് കോമയിൽ; 120 പേർ ഐസൊലേഷനിൽപശ്ചിമ ബംഗാളിൽ നിപ ബാധിച്ച രണ്ടു ആരോഗ്യപ്രവർത്തകരെ കൂടി ചികിത്സയിൽ പ്രവേശിപ്പിച്ചു. തിങ്കളാഴ്ച നിപ സ്ഥിരീകരിച്ച നഴ്‌സിനെ പരിചരിച്ചവർക്കാണ് ഇപ്പോൾ രോഗ ലക്ഷണങ്ങൾ പ്രകടമായത്
Read more »

नई OTT रिलीज: तस्‍करी, 120 बहादुर, मस्‍ती 4, कलमकावल! 12 नई फिल्‍में और वेब सीरीज, क्‍या देखेंगे?नई OTT रिलीज: तस्‍करी, 120 बहादुर, मस्‍ती 4, कलमकावल! 12 नई फिल्‍में और वेब सीरीज, क्‍या देखेंगे?OTT पर इस वीकेंड एक-दो नहीं, बल्‍क‍ि पूरे एक दर्जन नई वेब सीरीज और फिल्‍मों की सौगात आई है। इमरान हाशमी की नई सीरीज 'तस्‍करी' से लेकर फरहान अख्‍तर की '120 बहादुर', एडल्‍ट कॉमेडी 'मस्‍ती 4', ममूटी की खतरनाक थ्र‍िलर 'कलमकावल' तक, यहां देख‍िए 12 नई OTT र‍िलीज की पूरी...
Read more »

ओटीटी पर दिखेगा '120 बहादुर' का दम, फरहान अख्तर की फिल्म हुई रिलीज, इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उठा सकते है...ओटीटी पर दिखेगा '120 बहादुर' का दम, फरहान अख्तर की फिल्म हुई रिलीज, इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उठा सकते है...120 Bahadur OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब दो महीने बाद फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की उस ऐतिहासिक लड़ाई की दास्तां है, जहां 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जांबाज भारतीय जवानों ने अपनी वीरता से इतिहास रच दिया था.
Read more »

OTT Release: यह वीकएंड होगा बेहद खास, 'मस्ती' से '120 बहादुर' तक; ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज ने दी दस्तकOTT Release: यह वीकएंड होगा बेहद खास, 'मस्ती' से '120 बहादुर' तक; ओटीटी पर इन फिल्मों और सीरीज ने दी दस्तकसिनेमाघरों में इन दिनों बहार है। &39;धुरंधर&39; का खुमार अब तक उतरा नहीं है। वहीं, आज शुक्रवार को &39;राहु केतु&39; और &39;हैप्पी पटेल&39; जैसी फिल्मों ने भी दस्तक दी है। मगर, इस सर्द मौसम
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:18:54