मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर रोहित आर्य नाम के व्यक्ति ने आरए स्टूडियो में 17 बच्चों, दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को बंधक बना लिया था. करीब दो घंटे तक पुलिस आरोपी को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन आखिर में एनकाउंटर में उसे गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
मुंबई में गुरुवार को हुए चौंकाने वाले 'होस्टेज कांड' से जुड़ा एक नया खुलासा सामने आया है. मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस ने बताया कि आरोपी रोहित आर्य ने उन्हें कुछ दिन पहले अपनी फिल्म के सिलसिले में बुलाया था.
उन्होंने कहा कि उस दिन को सोचकर मैं कांप जाती हूं. उन्होंने आरोपी के साथ वाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि रोहित आर्य, जिसने गुरुवार को 17 बच्चों, दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को बंधक बना लिया था, वही शख्स था जिसने कुछ हफ्ते पहले उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए इनवाइट किया था.एक्ट्रेस की पोस्ट के बाद अब यह भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या आरोपी उन्हें भी बंधक बनाना चाहता था?'4 अक्टूबर को आया था मैसेज'न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि 4 अक्टूबर को उन्हें रोहित आर्य नाम के व्यक्ति का मैसेज आया था. उसने खुद को एक फिल्ममेकर बताया और कहा कि वह होस्टेज सिचुएशन पर आधारित फिल्म बना रहा है.रुचिता के मुताबिक, एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्होंने बातचीत जारी रखी. फिर 23 अक्टूबर को रोहित ने उनसे पूछा कि क्या वे 27, 28 या 29 अक्टूबर को मिलने के लिए उपलब्ध हैं? उन्होंने 28 अक्टूबर को मुलाकात तय की थी. Advertisement 'शूटिंग लोकेशन भेजी गई, लेकिन...'रुचिता ने बताया कि 27 अक्टूबर को रोहित ने उन्हें पवई स्थित एक स्टूडियो की लोकेशन भेजा और अगली सुबह आने के लिए कहा. लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने मीटिंग रद्द कर दी.इसके कुछ ही दिनों बाद, जब 31 अक्टूबर को उन्होंने टीवी पर खबर देखी कि वही रोहित आर्य पवई में बच्चों को बंधक बनाकर मारा गया है तो वे स्तब्ध रह गईं.'भगवान और परिवार का शुक्रिया, वरना मैं भी...'रुचिता ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब मैंने वही नाम देखा, तो मेरा दिल दहल गया. यह सोचकर ही कांप जाती हूं कि अगर उस दिन मैं चली जाती तो क्या होता. भगवान और मेरे परिवार का शुक्र है जिन्होंने मुझे उस दिन बाहर जाने से रोक लिया.”रुचिता ने अपनी पोस्ट के अंत में कहा कि यह घटना उन्हें हमेशा याद दिलाएगी कि काम के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से मिलने से पहले बेहद सावधान रहना चाहिए और हमेशा अपने परिवार या दोस्तों को इसकी जानकारी देनी चाहिए.क्या था पवई होस्टेज कांडगौरतलब है कि गुरुवार दोपहर मुंबई के पवई इलाके में रोहित आर्य नाम के व्यक्ति ने एक बिल्डिंग में स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों, दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को बंधक बना लिया था. मुंबई पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने घंटों चले ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि आर्य मुठभेड़ में मारा गया. Advertisement क्यों था गुस्से में रोहित आर्य?पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि रोहित आर्य ने महाराष्ट्र सरकार पर उसकी कॉन्सेप्ट और फिल्म चुराने का आरोप लगाया था. उसका कहना था कि ‘माझी शाला, सुंदर शाला’ प्रोजेक्ट उसकी ही सोच और फिल्म 'Let’s Change' पर आधारित था. सरकार ने उसे न तो क्रेडिट दिया, न ही 2 करोड़ रुपये की बकाया रकम.रोहित का आरोप था कि सरकार ने उसका आइडिया, स्क्रिप्ट और फिल्म के अधिकार तक इस्तेमाल किए, लेकिन न तो उसे क्रेडिट दिया गया, न भुगतान किया गया. उसके मुताबिक, 'उन्होंने मुझसे काम करवा लिया और फिर मेरी मौजूदगी तक नकार दी.'इसको लेकर रोहित ने कई बार शिक्षा विभाग और तत्कालीन मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ प्रदर्शन किए, यहां तक कि एक महीने तक अनशन भी किया. पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री ने आश्वासन दिया था कि उसकी मांगें मानी जाएंगी, लेकिन जॉइंट सेक्रेटरी महाजन ने जांच का हवाला देकर फाइल रोक दी.रोहित ने पहले यहां तक कहा था, 'अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला, तो मेरी मौत के जिम्मेदार तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, मंगेश शिंदे, सुरज मंडरे, तुषार महाजन और समीर सावंत होंगे.'---- समाप्त ---- ये भी देखें
Rohit Arya Hostage Film Powai Hostage Case Mumbai Hostage Incident Ruchita Jadhav Instagram Post Rohit Arya Filmmaker Ruchita Jadhav News Marathi Actress Ruchita Jadhav
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Typhoon Ragasa: टाइफून रागासा ने चीन समेत इन देशों में मचाई तबाही, ताइवान में 17 लोगों की मौतTyphoon Ragasa wreaked havoc in these countries including China, 17 people died in Taiwan टाइफून रागासा ने चीन समेत इन देशों में मचाई तबाही, ताइवान में 17 लोगों की मौत
Read more »
सैलरी रोकने से लेकर ओवरटाइम तक... iPhone 17 बनाने में कर्मचारियों के निकले 'खून के आंसू', रिपोर्ट में खुली चीन की पोलiPhone 17 Manufacturing: एप्पल कंपनी के आईफोन 17 मॉडल को बनाने में चीन में कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
Read more »
KBC 17: 'मुझे रूल्स बताने मत बैठो', अमिताभ बच्चन संग एक बच्चे ने की बदतमीजी, Video देख भड़कें फैंसमनोरंजन | टेलीविज़न: Kaun Banega Crorepati 17: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के लेटेस्ट एपिसोड में एक बच्चे की हरकत देख सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.
Read more »
iPhone 17 रिव्यू : 2025 का ‘वैल्यू फॉर मनी’ आईफोन जो है एक कंप्लीट पैकेजइस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को देखकर कहा जा सकता है कि iPhone 17 ने Pro, Pro Max और Air मॉडलों की चकाचौंध के आगे अपनी वैल्यू हासिल की है।
Read more »
ऐपल ने घटा दिया इस आईफोन का उत्पादन, वजह जानकर आप भी कहेंगे ठीक ही कियाऐपल ने 'आईफोन एयर' का उत्पादन घटा दिया है। कम ग्लोबल डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जबकि आईफोन 17 और 17 प्रो का प्रोडक्शन बढ़ाया गया है।
Read more »
மும்பையில் அதிர்ச்சி: 17 குழந்தைகள் மாயம்.. கடத்தல்காரர் வெளியிட்ட வீடியோ!Mumbai 17 Children Kidnapped: மும்பையில் ஒருவர் 17 குழந்தைகளை கடத்திய நிலையில், கைதாவதற்கு முன்பாக வீடியோ ஒன்றை வெளியிட்டுள்ளார்.
Read more »
