नोएडा के सेक्टर 168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्टा सोसायटी में 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन ने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पढ़ाई के तनाव को इसका कारण बताया जा रहा है। छात्र के मोबाइल नोटपैड में सॉरी मम्मी और लव यू मम्मी लिखा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी...
जागरण संवाददाता, नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित सनवर्ल्ड अरिस्टा सोसायटी में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने सोसायटी के टावर से कूदकर शनिवार को आत्महत्या कर ली। टावर की छत पर बैग मिलने से 32वीं मंजिल से कूदने की आशंका है। पढ़ाई को लेकर तनाव के चलते छात्र का आत्महत्या करना सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रविवार को शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस को छात्र के मोबाइल के नोटपैड से सॉरी मम्मी और लव यू मम्मी लिखा हुआ मिला है। नोएडा सेक्टर 168 स्थित सन वर्ल्ड अरिस्टा सोसायटी में ऋषि परिवार संग 10वीं मंजिल पर रहते हैं। उनका बेटा आर्यन दिल्ली साकेत एम ब्लाक के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। आर्यन का शनिवार को प्रैक्टिकल था। वह स्कूल से दोपहर करीब एक बजे प्रैक्टीकल देकर सोसायटी पहुंचा, लेकिन वह अपने टावर में जाने के बजाय टावर नंबर 10 में गया। छत पर मिला छात्र का बैग लिफ्ट से ऊपरी मंजिल की ओर विक्टरी का साइन बनाते हुए जाता दिखा। उसके बाद बहुमंजिला इमारत से कूद गया। जमीन पर गिरकर आर्यन की मौत हो गई। जानकारी होने पर आर्यन की मां मौके पर पहुंचीं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया गया। कारोबार के सिलसिले में जर्मनी गए आर्यन के पिता ऋषि भी रविवार को नोएडा पहुंचे। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट बुलाकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। बहुमंजिला इमारत की छत से छात्र का बैग मिला है। शुरुआती जांच में तनाव के चलते छात्र का आत्महत्या करना आया है। पढ़ाई में मेद्यावी था आर्यन स्थानीय लोगों के मुताबिक आर्यन के पिता एक्सपोर्ट कारोबारी हैं। परिवार में आर्यन के अलावा उसकी एक बड़ी बहन है। वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पुलिस को स्वजन से पूछताछ में यह पता चला है कि आर्यन पढ़ाई में मेद्यावी था, लेकिन कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि उसकी काल पर अंतिम बार बात स्वजन या अन्य किसी से हो रही थीं। तनाव होने पर लें परामर्श मनोचिकित्सक डॉ.
संजीव त्यागी ने बताया कि माता-पिता की इच्छा और बच्चों के प्रदर्शन के बीच गैप आने पर तनाव पैदा करता है। जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा नजदीक आती है। वैसे-वैसे तनाव का ग्राफ गुणात्मक रूप से बढ़ता है। भावनात्मक रूप से कमजोर बच्चे आत्मघाती कदम तक उठा लेते हैं। इससे बचने के लिए सकारात्मक वार्तालाप करें, हेल्पलाइन पर मदद या मनोचिकित्सक से परामर्श लें।
Student Stress 12Th Grade Suicide Sunworld Arista Society Amity International School Exam Pressure Mental Health Youth Suicide Noida News Uttar Pradesh Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अनधिकृत अनुपस्थिति गंभीर दुराचार, 32 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की अपील मंजूरपंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अनुशासित बलों में अनाधिकृत अनुपस्थिति को अत्यंत गंभीर दुराचार करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में बर्खास्तगी भी न्यायसंगत है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की अपील स्वीकार करते हुए 32 साल पुराने एक मामले में कांस्टेबल देविंदर सिंह की बर्खास्तगी को सही ठहराया। निचली अदालतों के बहाली के आदेश को रद्द किया...
Read more »
गाजियाबाद में 32.65 करोड़ की लागत से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग का निर्माण काम शुरूलोनी में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण कार्य सांसद अतुल गर्ग और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुरू कराया। 32.
Read more »
Meghalaya Mine Tragedy: മേഘാലയ ഖനി ദുരന്തം; മരണസംഖ്യ 27 ആയി, 12 മൃതദേഹങ്ങൾ തിരിച്ചറിഞ്ഞു, തെരച്ചിൽ തുടരുന്നു, മരണസംഖ്യ ഉയർന്നേക്കാംഎൻ.ഡി.ആർ.എഫ് ഉൾപ്പെടെയുള്ള സംഘങ്ങൾ ഇപ്പോഴും അപകടം നടന്ന ഖനിയിൽ തെരച്ചിൽ നടത്തുകയാണ്.
Read more »
Student slaps teacher: বাড়িতে কেউ কিছু বলে না, আপনি কে?, এই বলেই শিক্ষিকাকে সপাটে চড় টুয়েলভের ছাত্রের!Class 12 student Slaps Teacher after she scolded him for arriving late
Read more »
33 नव्हे अवघ्या 12 तासांमध्ये मुंबईतून दिल्ली, राष्ट्रीय महामार्ग 4 संदर्भात मोठी अपडेट!Mumbai to Delhi: मुंबई-दिल्ली राष्ट्रीय द्रुतगती महामार्ग आणि मुंबई-दिल्ली बुलेट ट्रेनच्या उद्घाटनाची आतुरतेने वाट पाहिली जातेय. केंद्रीय अर्थसंकल्प सादर झाल्यानंतर रस्ते वाहतूक आणि महामार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा यांनी एक मोठी अपडेट शेअर केली.
Read more »
चीनी न्यू ईयर: चीन में 12 साल बाद फिर आ रहा है घोड़े का सालचीनी न्यू ईयर: चीन में 12 साल बाद फिर आ रहा है घोड़े का साल
Read more »
