'सिर्फ अल्लाह की इबादत...', I Love Muhammad विवाद पर बोले ओवैसी, वक्फ एक्ट को लेकर भी बरसे

AIMIM President Asaduddin Owaisi News

'सिर्फ अल्लाह की इबादत...', I Love Muhammad विवाद पर बोले ओवैसी, वक्फ एक्ट को लेकर भी बरसे
Waqf (Amendment) ActNarendra Modi GovernmentMosques
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 63%

अपनी 'सीमांचल न्याय यात्रा' से पहले ओवैसी ने अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने बिहार की पिछली सरकारों पर सीमांचल की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम कुलियों की तरह इस बोझ को ज्यादा वक्त तक अपने कंधों पर नहीं ढो सकते और अब हमें युवाओं की निराशा की ओर ध्यान देना ही होगा.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी चार दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं. इस दौरान वह AIMIM प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर भी बातचीत होगी.

उन्होंने अपनी 'सीमांचल न्याय यात्रा' के दौरान पिछली सरकारों पर सीमांचल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी पार्टी के उम्मीदवा जीत दिलाने की अपील की है. 'मस्जिदों को छीनने की कोशिश'सीमांचल दौरे पर ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार मुसलमानों की मस्जिदों और अन्य पवित्र स्थलों को छीनने के लिए वक्फ अधिनियम लेकर आई है. किशनगंज जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वक्फ एक्ट किसी नेक इरादे से नहीं, बल्कि मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों को छीनने के लिए लाए हैं. उन्हें यह एहसास नहीं है कि ये संपत्तियां अल्लाह की हैं, किसी और की नहीं.'ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले अशांति फैलाने की साजिश? 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद से देशभर में बढ़ा तनावउन्होंने कहा, 'अल्लाह की इच्छा रही तो मोदी अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगे. जब तक दुनिया रहेगी, मुसलमान अपनी मस्जिदों में नमाज़ पढ़ते रहेंगे. अल्लाह में आस्था रखने वालों की ओर से पवित्र माने जाने वाले स्थान बीजेपी-आरएसएस के हाथों में नहीं पड़ेंगे.' उन्होंने बुधवार से अपनी 'सीमांचल न्याय यात्रा' की शुरुआत की. इस तीन दिवसीय यात्रा का मकसद विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अपनी पार्टी की संभावनाओं को बढ़ाना है. Advertisement 'कुली बनकर अब बोझ नहीं ढोना'ओवैसी ने बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों जैसे विपक्षी दलों पर तंज करते हुए कहा, 'आजादी के बाद से देश के मुसलमान एक ऐसी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं जो धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करती है.' उन्होंने कहा, 'लंबे समय से बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के नाम पर हमसे वोट मांगे जा रहे हैं. लेकिन अब समय आ गया है कि हम यह समझें कि हम इस बोझ को अनिश्चितकाल तक कुलियों की तरह अपने कंधों पर नहीं ढो सकते.'उन्होंने कहा, 'हमें अपने युवाओं में महसूस की जा रही निराशा पर ध्यान देना होगा. हमें वह करना होगा जो हमारी भलाई के लिए जरूरी है. हम अब कुछ दलों को सत्ता की मौज दिलाने के लिए अपनी आकांक्षाओं का त्याग नहीं करेंगे.' उन्होंने 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर भी खुलकर अपना पक्ष रखा है.'सिर्फ अल्लाह की इबादत और प्यार'असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'यह कानपुर से शुरू हुआ, शायद ADGP ने कहा कि कोई नया पोस्टर नहीं चिपकाया जा सकता. फिर हमने सोशल मीडिया पर कहा कि हम मोहम्मद से प्यार करते हैं, हर मुसलमान मोहम्मद से प्यार करता है. अगर हम मुसलमान हैं और मोहम्मद को जानते हैं, तो उन्होंने सिखाया है कि सिर्फ अल्लाह की ही इबादत करनी चाहिए और प्यार करना चाहिए.' Advertisement ये भी पढ़ें: ओवैसी की 'सीमांचल न्याय यात्रा' कल से होगी शुरू, क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा जोरउन्होंने कहा, 'यह हमारे विश्वास का एक हिस्सा है. अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की बात करता है. संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है. आप इसे कैसे छीन सकते हैं? यह गलत है.'---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Waqf (Amendment) Act Narendra Modi Government Mosques Muslims Kishanganj District Bihar Seemanchal Nyay Yatra Muslim-Dominated Region Bihar Assembly Polls Waqf Bill Kanpur Poster Controversy Nationwide Protests Communal Tensions Kishanganj Bihar I Love Muhammad Row Social Media Right To Freedom Of Religion Fundamental Rights

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

I Love Muhammad पर कानपुर से शुरू हुआ विवाद दूसरे राज्यों तक पहुंचा, यहां जानें पूरा सच? शहर काजी की अपीलI Love Muhammad पर कानपुर से शुरू हुआ विवाद दूसरे राज्यों तक पहुंचा, यहां जानें पूरा सच? शहर काजी की अपीलकानपुर के रावतपुर में आई लव मोहम्मद बैनर विवाद के बाद उन्नाव में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इस मामले में बिना अनुमति के गेट लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके विरोध में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। शहरकाजी ने शांति बनाए रखने और कानून का उल्लंघन न करने की अपील की...
Read more »

देशभर में 'I Love Muhammad' के विरोध प्रदर्शन: जानें पूरा मामलादेशभर में 'I Love Muhammad' के विरोध प्रदर्शन: जानें पूरा मामलाउत्तर प्रदेश से शुरू हुआ 'I Love Muhammad' का विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड तक फैला। कई शहरों में झड़पें और अप्रिय घटनाएं हुईं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, और महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। कानपुर में एक पोस्टर से शुरू हुआ विवाद अब कई राज्यों में फैल गया है, जिसमें पथराव और मारपीट की घटनाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Read more »

Aaj Ka Love Rashifal 23 September 2025: मीन राशि वाले धैर्य और विश्वास से रिश्तों को करेंगे मजबूत, ध्यान रखें ये बातेंAaj Ka Love Rashifal 23 September 2025: मीन राशि वाले धैर्य और विश्वास से रिश्तों को करेंगे मजबूत, ध्यान रखें ये बातेंAaj Ka Love Rashifal 23 सितंबर 2025 के अनुसार आपका लव राशिफल आज यह याद दिलाता है कि ईमानदारी धैर्य और आपसी सम्मान ही सच्चे प्रेम की कुंजी हैं। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं धनु से मीन राशि तक का लव love prediction Pisces love prediction daily zodiac love 23 September relationship horoscope love...
Read more »

कानपुर में I Love Muhammad विवाद पर सपा विधायकों ने बताया सच, हंगामा करने वाले पेशेवर उन्मादीकानपुर में I Love Muhammad विवाद पर सपा विधायकों ने बताया सच, हंगामा करने वाले पेशेवर उन्मादीउत्तर प्रदेश के कानपुर में I Love Muhammad पोस्टर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सपा विधायकों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर इस मामले पर चर्चा की और निर्दोषों पर कार्रवाई रोकने की मांग की। उनका कहना है कि कुछ लोग समाज में उन्माद फैला रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मुकदमा I Love Muhammad बैनर को लेकर नहीं है बल्कि बिना अनुमति गेट लगाने को लेकर...
Read more »

Couple Climb onto Police Vehicle: পুলিসের ভ্যানের মাথায় চড়ে উদ্দাম প্রেম মত্ত কিশোরী-যুবকের... ভিডিয়ো ভাইরাল...Couple Climb onto Police Vehicle: পুলিসের ভ্যানের মাথায় চড়ে উদ্দাম প্রেম মত্ত কিশোরী-যুবকের... ভিডিয়ো ভাইরাল...Teen Girl and Boyfriend Climb Onto Police Vehicle making love In Rajasthan, video viral
Read more »

'I Love Muhammad' vs 'I Love Mahadev': आस्था की आग को किसने भड़काया? हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, सरकारें अलर्...'I Love Muhammad' vs 'I Love Mahadev': आस्था की आग को किसने भड़काया? हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, सरकारें अलर्...नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का 'I Love Muhammad' कार्यक्रम पुलिस ने रोक दिया. आयोजक हिरासत में है. उधर, वाराणसी और उज्जैन में 'I Love Mahadev' कैंपेन और तेज हो गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:31