'साहब, 23 साल से लड़ रही हूं मुकदमा फिर भी नहीं मिला न्याय', DM को समस्या सुनाते समय रो पड़ी पीड़िता

Mau News

'साहब, 23 साल से लड़ रही हूं मुकदमा फिर भी नहीं मिला न्याय', DM को समस्या सुनाते समय रो पड़ी पीड़िता
Domestic ViolenceWomen's RightsDM Praveen Mishra
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 53%

मऊ में जिलाधिकारी ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। न्याय न मिलने से व्यथित महिलाएं भावुक हो गईं। डीएम ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तेजाब पीड़िता की सर्जरी में सहयोग का वादा किया। जिलाधिकारी ने पुलिस को घरेलू हिंसा की शिकायतों पर तुरंत FIR दर्ज करने और...

जागरण संवाददाता, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सोमवार को घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपनी पीड़ा सुनाते हुए महिलाएं फफक पड़ीं। इस पर जिलाधिकारी पूरी तरह से व्यथित हुए और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए उन्होंने निर्देशित किया। एक तेजाब पीड़िता ने चेहरे की सर्जरी कराने के लिए जिलाधिकारी से सहयोग मांगा। डीएम ने इस संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। ताकि सर्जरी की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी पूरी समस्या लिखित में लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मिलने वाले बजट को घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों पर भी खर्च करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को हर मंच से उठाने एवं उससे संबंधित कार्यक्रमों का नियमित आयोजन जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ब्लाकों में करने के निर्देश दिए। गीता देवी ने बताया कि 23 वर्ष से मुकदमा लड़ रही हूं। कोर्ट से घर में रहने एवं खर्च देने का आदेश होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। पूनम सिंह पत्नी राजेश सिंह ने बताया कि 17 वर्ष से मुकदमा लड़ रही हूं। घर में रहने एवं खर्च देने का आदेश कोर्ट से होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। वंदना पत्नी सौदागर ने बताया कि वर्ष 2016 में शादी हुई मात्र दो माह बाद से ही मुकदमा अभी तक लड़ रही हूं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परवीन बानो ने बताया कि मेरे पति ने इस बात के लिए मुझे छोड़ दिया कि मुझसे सिर्फ लड़कियां पैदा होती हैं लड़के नहीं। किरन ने बताया कि मेरी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। कुछ ही दिन बाद मेरे पति किसी अन्य महिला से शादी कर ली और मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे घर से निकाल दिया। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि घरेलू हिंसा की शिकायतों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि उनके आस-पास किसी भी महिला के साथ हिंसा हो रही है, तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रशासन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ें और अपनी सुरक्षा के लिए आगे आएं। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक पांच लोगों के एकत्र होने पर रोक यह भी पढ़ें- 2017 के बाद पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर बढ़ा UP, प्रदेश बना मेजर इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन : CM योगी.

जागरण संवाददाता, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सोमवार को घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपनी पीड़ा सुनाते हुए महिलाएं फफक पड़ीं। इस पर जिलाधिकारी पूरी तरह से व्यथित हुए और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए उन्होंने निर्देशित किया। एक तेजाब पीड़िता ने चेहरे की सर्जरी कराने के लिए जिलाधिकारी से सहयोग मांगा। डीएम ने इस संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। ताकि सर्जरी की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी पूरी समस्या लिखित में लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मिलने वाले बजट को घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों पर भी खर्च करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को हर मंच से उठाने एवं उससे संबंधित कार्यक्रमों का नियमित आयोजन जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ब्लाकों में करने के निर्देश दिए। गीता देवी ने बताया कि 23 वर्ष से मुकदमा लड़ रही हूं। कोर्ट से घर में रहने एवं खर्च देने का आदेश होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। पूनम सिंह पत्नी राजेश सिंह ने बताया कि 17 वर्ष से मुकदमा लड़ रही हूं। घर में रहने एवं खर्च देने का आदेश कोर्ट से होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। वंदना पत्नी सौदागर ने बताया कि वर्ष 2016 में शादी हुई मात्र दो माह बाद से ही मुकदमा अभी तक लड़ रही हूं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परवीन बानो ने बताया कि मेरे पति ने इस बात के लिए मुझे छोड़ दिया कि मुझसे सिर्फ लड़कियां पैदा होती हैं लड़के नहीं। किरन ने बताया कि मेरी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। कुछ ही दिन बाद मेरे पति किसी अन्य महिला से शादी कर ली और मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझे घर से निकाल दिया। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि घरेलू हिंसा की शिकायतों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि उनके आस-पास किसी भी महिला के साथ हिंसा हो रही है, तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रशासन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ें और अपनी सुरक्षा के लिए आगे आएं। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक पांच लोगों के एकत्र होने पर रोक यह भी पढ़ें- 2017 के बाद पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर बढ़ा UP, प्रदेश बना मेजर इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन : CM योगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Domestic Violence Women's Rights DM Praveen Mishra Victim Support Acid Attack Victim Justice For Women Uttar Pradesh Women's Grievances Family Violence Mau News Mau Latest News Mau News In Hindi Mau Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भागलपुर में रसोई गैस के लिए लग रही कतार, DM बोले- परेशान न हों, सबको मिलेगा सिलेंडरभागलपुर में रसोई गैस के लिए लग रही कतार, DM बोले- परेशान न हों, सबको मिलेगा सिलेंडरभागलपुर में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि अधिकारी और एजेंसियां स्थिति सामान्य होने का दावा कर रही हैं। एजेंसियों ने होली के कारण आपूर्ति में देरी बताई है, जल्द सुधार का आश्वासन दिया।
Read more »

LPG सिलेंडर नहीं मिल रहा है तो घुमाएं फोन... पटना DM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरLPG सिलेंडर नहीं मिल रहा है तो घुमाएं फोन... पटना DM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरपटना जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 जारी किया है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर न मिलने, वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी जैसी शिकायतें सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
Read more »

इलाहाबाद HC का आदेश- बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों: नमाज विवाद पर कोर्ट ने कहा- हसीन खान को कुछ हुआ तो सरकार ज...इलाहाबाद HC का आदेश- बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों: नमाज विवाद पर कोर्ट ने कहा- हसीन खान को कुछ हुआ तो सरकार ज...Bareilly namaz controversy court order for 24-hour security to house owner. Follow Latest Updates.
Read more »

LPG की कालाबाजारी पर सख्ती: पटना में 28 धावा दल गठित, DM ने कसी कमर; एजेंसियों की जांच तेजLPG की कालाबाजारी पर सख्ती: पटना में 28 धावा दल गठित, DM ने कसी कमर; एजेंसियों की जांच तेजपटना जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 धावा दल गठित किए गए हैं, जो गैस एजेंसियों की जांच करेंगे। उपभोक्ताओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
Read more »

अमेठी में LPG गैस संकट को लेकर DM का आदेश, जरूरत भर ही लें सिलिंडर; जिले में नहीं है कोई कमीअमेठी में LPG गैस संकट को लेकर DM का आदेश, जरूरत भर ही लें सिलिंडर; जिले में नहीं है कोई कमीअमेठी के जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने और आवश्यकतानुसार ही सिलिंडर लेने की अपील की।
Read more »

अमृतसर में टूटे नदी बांधों का विधायक ने लिया जायजा: धालीवाल ने अधिकारियों को जल्द मरम्मत करने और मजबूत करने...अमृतसर में टूटे नदी बांधों का विधायक ने लिया जायजा: धालीवाल ने अधिकारियों को जल्द मरम्मत करने और मजबूत करने...Punjab MLA Kuldeep Singh Dhaliwal visit Ravi River flood damage, orders urgent repair and strengthening of 23 breached embankments. Follow latest updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:10:50