पटना जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 जारी किया है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर न मिलने, वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी जैसी शिकायतें सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अहम पहल की है। जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर जिला स्तर पर एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या समस्या दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नंबर पर दर्ज कर सकते हैं शिकायत जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 है। कोई भी उपभोक्ता यदि गैस सिलेंडर नहीं मिलने, वितरण में गड़बड़ी या अन्य समस्या का सामना कर रहा है तो इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रशासन ने बताया कि इस नंबर पर गैस आपूर्ति से संबंधित सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके साथ ही शिकायतों की निगरानी भी की जाएगी। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मिलेगा सुविधा जारी निर्देश के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस दौरान जिला प्रशासन के कर्मी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभाग या एजेंसी को इसकी जानकारी देंगे। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। गैस वितरण में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा आपूर्ति या वितरण में लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई बार उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों की जानकारी हेल्पलाइन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाई जा सकती है। उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या हो तो सीधे हेल्पलाइन पर सूचना दें। इसके अलावा कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी भी इस नंबर पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के सहयोग से गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकेगा। शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हेल्पलाइन पर दर्ज की गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी गैस आम लोगों की जरूरत से जुड़ी सेवा है, इसलिए इसकी आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें। यह भी पढ़ें- पटना में घर बैठे ऐसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग, इंडेन-भारत-एचपी के फोन नंबर और हेल्पलाइन नंबर नोट करें यह भी पढ़ें- पैनिक होकर न करें बुकिंग, पटना DM बोले- LPG गैस की कमी नहीं, ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग पर सख्ती यह भी पढ़ें- पटना में गैस संकट: फुलवारी शरीफ में हंगामा, एम्स रोड जाम, चैत नवरात्र और ईद के बीच लोग परेशान.
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अहम पहल की है। जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर जिला स्तर पर एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या समस्या दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नंबर पर दर्ज कर सकते हैं शिकायत जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 है। कोई भी उपभोक्ता यदि गैस सिलेंडर नहीं मिलने, वितरण में गड़बड़ी या अन्य समस्या का सामना कर रहा है तो इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रशासन ने बताया कि इस नंबर पर गैस आपूर्ति से संबंधित सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके साथ ही शिकायतों की निगरानी भी की जाएगी। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मिलेगा सुविधा जारी निर्देश के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस दौरान जिला प्रशासन के कर्मी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभाग या एजेंसी को इसकी जानकारी देंगे। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। गैस वितरण में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा आपूर्ति या वितरण में लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई बार उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों की जानकारी हेल्पलाइन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाई जा सकती है। उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या हो तो सीधे हेल्पलाइन पर सूचना दें। इसके अलावा कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी भी इस नंबर पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के सहयोग से गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकेगा। शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हेल्पलाइन पर दर्ज की गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी गैस आम लोगों की जरूरत से जुड़ी सेवा है, इसलिए इसकी आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें। यह भी पढ़ें- पटना में घर बैठे ऐसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग, इंडेन-भारत-एचपी के फोन नंबर और हेल्पलाइन नंबर नोट करें यह भी पढ़ें- पैनिक होकर न करें बुकिंग, पटना DM बोले- LPG गैस की कमी नहीं, ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग पर सख्ती यह भी पढ़ें- पटना में गैस संकट: फुलवारी शरीफ में हंगामा, एम्स रोड जाम, चैत नवरात्र और ईद के बीच लोग परेशान
LPG Gas Complaints Gas Cylinder Issues Patna DM LPG Distribution Bihar News Consumer Complaints Gas Supply Patna Black Marketing LPG Patna Administration Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने DM-SP को किया एलर्ट, LPG गैस और पेट्रोल के जमाखोरों पर कार्रवाई करने का निर्देशबिहार पुलिस मुख्यालय ने मध्य पूर्व युद्ध के कारण संभावित एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी को लेकर सभी जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया है। भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर निगरानी रखने को कहा गया है।
Read more »
ग्रेटर नोएडा में गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें, रेस्तरां और मेस पर पड़ रहा असरGreater Noida LPG shortage: अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से ग्रेटर नोएडा में गैस संकट गहराने लगा है। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं।
Read more »
यूपी में सिलेंडर की किल्लत: लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइनuttar Pradesh Lucknow Gas Shortage Domestic Cylinder Demand Gas Booking LPG Delivery Delay Black Marketing Prevention live update video
Read more »
मेरठ में LPG सिलिंडर की बुकिंग को बढ़ी भीड़, सर्वर डाउन होने पर हंगामा; DM बोले- भ्रम में न आएं उपभोक्ताMeerut News : सोशल मीडिया पर अफवाहों के चलते मेरठ में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग में अचानक उछाल आया, जिससे सर्वर डाउन हो गया और गैस एजेंसियों पर भीड़ उमड़ पड़ी। ।
Read more »
बढ़ी LPG की किल्लत, लखनऊ के DM के अफसरों को कालाबाजारी पर निगाह रखने के निर्देशLPG Crisis in Lucknow: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति का अधिकांश हिस्सा जिस क्षेत्र से आता है वहां पर हालात सामान्य नहीं है
Read more »
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच LPG की टेंशन! अपनाएं ये 6 स्मार्ट किचन हैक्स, ज्यादा दिन चलेगा गैस सिलेंडरकुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपने LPG सिलेंडर को आसानी से ज्यादा दिनों तक चला सकते हैं।
Read more »
