'सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार जीतेंगे...', हरियाणा CM नायब सैनी का बयान, जेडीयू ने किया पलटवार

Bihar Elections News

'सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार जीतेंगे...', हरियाणा CM नायब सैनी का बयान, जेडीयू ने किया पलटवार
Bihar Assembly ElectionsElections In BiharHaryana CM
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

हरियाणा सीएम ने मंच से बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय पताका फहराया जाएगा. इस बयान के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद थे, जिससे यह बयान और अधिक सियासी मायनों में देखा जा रहा है. हरियाणा सीएम के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.

दिल्ली में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर आयोजित 'राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन' में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान से बिहार का सियासी पारा हाई हो गया. हरियाणा सीएम ने मंच से बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय पताका फहराया जाएगा.

Advertisementउन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी बैठे हैं, हरियाणा के बाद इस बार बिहार की बारी है. ये विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए. ये विजय का झंडा बिहार में भी फहराया जाएगा और हमारे सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में फहराया जाएगा. जिस समय सीएम सैनी बयान दे रहे थे, उस वक्त मंच पर कई बड़े नेता मौजूद थे. इनमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री और RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल शामिल हैं.इस बयान के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद थे, जिससे यह बयान और अधिक सियासी मायनों में देखा जा रहा है. लेकिन हरियाणा सीएम के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. इस पर जेडीयू ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इसकी घोषणा खुद बीजेपी आलाकमान की तरफ से भी की जा चुकी है. Advertisementजेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने खुद कहा है कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी यही बात कही है और एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों का भी यही मत है. जब सभी नेता और दल एक स्वर में कह रहे हैं कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, तो इस बयान का एक ही निहितार्थ है- 'नीतीश हैं तो निश्चिंत हैं'. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Bihar Assembly Elections Elections In Bihar Haryana CM Samrat Chaudhary Bihar Elections Under The Leadership Of Samrat Cha Samrat Chaudhary Will Become CM नायब सैनी बिहार चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा बजट 2025 लाइव: नायब सैनी आज पेश करेंगे अपना पहला बजट, लाडो लक्ष्मी योजना पर सबकी नज़रेंहरियाणा बजट 2025 लाइव: नायब सैनी आज पेश करेंगे अपना पहला बजट, लाडो लक्ष्मी योजना पर सबकी नज़रेंहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना पहला बजट पेश करेंगे। बजट में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की उम्मीद है।
Read more »

Haryana Budget 2025 Live: बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान, CM सैनी का बड़ा तोहफाHaryana Budget 2025 Live: बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान, CM सैनी का बड़ा तोहफाहरियाणा बजट 2025 में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। किसानों 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2.
Read more »

फरीदाबाद के बाटा चौक से गुरुग्राम के लिए चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो, हरियाणा सरकार ने बजट में की घोषणाफरीदाबाद के बाटा चौक से गुरुग्राम के लिए चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो, हरियाणा सरकार ने बजट में की घोषणाहरियाणा के सीएम नायब सैनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि बल्लभगढ़ में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर अत्याधुनिक बस अड्डा बनाया जाएगा। इससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।
Read more »

लालू यादव अराजकता के प्रतीक, राजद के शासन में नहीं हुआ कोई विकास: सम्राट चौधरीलालू यादव अराजकता के प्रतीक, राजद के शासन में नहीं हुआ कोई विकास: सम्राट चौधरीBihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने राजद और उसके अध्यक्ष लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अराजकता का प्रतीक बताया.
Read more »

'सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जीतेंगे बिहार का चुनाव', हरियाणा CM की घोषणा से बढ़ी सियासी हलचल'सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जीतेंगे बिहार का चुनाव', हरियाणा CM की घोषणा से बढ़ी सियासी हलचलBihar Elections को लेकर CM Nayab Saini का बड़ा बयान, कहा- Samrat Choudhary के नेतृत्व में लेड़ेंगे
Read more »

Bihar Elections को लेकर CM Nayab Saini का बड़ा बयान, कहा- Samrat Choudhary के नेतृत्व में लेड़ेंगेBihar Elections को लेकर CM Nayab Saini का बड़ा बयान, कहा- Samrat Choudhary के नेतृत्व में लेड़ेंगेBihar Elections 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के एक बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव हम लोग जीतेंगे. हालांकि बिहार एनडीए के कई नेता समय समय पर यह कहते नजर आए हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:13:53