Elon Musk India Visit : एलन मस्क ने कहा कि भारत यात्रा टेस्ला संबंधी भारी दायित्वों के कारण टाल दी गई है.
Elon Musk India Visit : एलन मस्क ने कहा कि भारत यात्रा टेस्ला संबंधी भारी दायित्वों के कारण टाल दी गई है. नई दिल्ली: भारतीय मूल के अमेरिकी एंटरप्रेन्योर विवेक वाधवा ने भारत को दरकिनार करते हुए चीन में टेस्ला के कारखाने को लगाने के फैसले को लेकर सीईओ एलन मस्क की जमकर आलोचना की है.
उन्होंने अरबपति के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत के बजाय चीन को चुनकर एलन मस्क सबसे बड़े लूजर साबित होंगे. विवेक वाधवा ने कहा,"कुछ साल पहले, मैंने चीन में टेस्ला के सामने आने वाले खतरों के बारे में एलन को ईमेल किया था. मैंने उन्हें चेतावनी दी थी कि चीन उनकी टेक्नॉलॉजी चुरा लेगा और भारत में कारखाना लगाने का सुझाव दिया था. भारत में वह अब तक मार्केट लीडर बन चुके होते."एलन मस्क का भारत दौरा रद्दयह भी पढ़ेंहिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक वाधवा की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एलन मस्क ने पिछले महीने भारत आने का अपना दौरा रद्द कर दिया था. इसको लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि भारत यात्रा कंपनी संबंधी भारी दायित्वों के कारण टाल दी गई है. जानकारी के मुताबिक, वो भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिलने वाले थे और देश में टेस्ला का कारखाना शुरू करने की योजनाओं पर बात करने वाले थे. इस दौरान वह भारत में 3 अरब डॉलर तक के निवेश की घोषणा कर सकते थे. भारत दौरा रद्द कर मस्क ने चीन का किया रुखListen to the latest songs, only on JioSaavn.comकुछ ही दिनों बाद एलन मस्क चीन गए और वहां उन्होंने प्रीमियर ली क्वियांग से मुलाकात की. खबरों के अनुसार, एलन मस्क के इस यात्रा के दौरान चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात के बाद टेस्ला को चीन में अपनी आधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस पैकेज को लॉन्च करने में काफी मदद मिली. TeslaElon MuskElon Musk India visitटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Elon Musk Elon Musk India Visit
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत यात्रा टालने के बाद अब अचानक चीन जा रहे एलन मस्क, जानें आखिर क्या है इस कदम के मायनेElon Musk: एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही अपने भारत यात्रा टालने की घोषणा की थी और अब वह चीन के दौरे पर जाने वाले हैं।
Read more »
भारत ने बनाया पाकिस्तानी हंगोर का काल, अब समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों का SMART से बचना नामुमकिनभारत ने बुधवार को ओडिशा के तट पर डॉ.
Read more »
जयशंकर ने बाइडेन के जेनोफोबिया वाले आरोप को खारिज कियाभारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत के जेनोफोबिक यानी विदेशी लोगों के प्रति भेदभाव बरतने के बयान को दो आधारों पर खारिज किया है.
Read more »
