लखनऊ में निषाद पार्टी की ओर से बीजेपी-सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं. इसमें लिखा है- सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा. कहा जा रहा है कि उपचुनाव में बीजेपी की ओर से मझवां सीट नहीं दिए जाने के बाद निषाद पार्टी ने अब 2027 के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स अपनाई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगाए जाने वाले पोस्टर अकसर चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर एक पोस्टर लगाया था, जिसमें उन्हें सत्ताईस का सत्ताधीश बताया गया था.
अब लखनऊ में लगा एक नया पोस्टर सुर्खियों में हैं. यह पोस्टर निषाद पार्टी के एक नेता की ओर से सपा कार्यालय, बीजेपी कार्यालय और सीएम आवास समेत कई जगहों पर लगाया गया है. इस पोस्टर को निषाद पार्टी के नेता बिजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा लगवाया गया है. जिसमें लिखा है- 'सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा.' यह पोस्टर केवल बीजेपी ऑफिस के बाहर ही नहीं सपा कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, बीजेपी कार्यालय, राजभवन और संजय निषाद के आवास समेत कई जगहों पर लगाया गया है. इस पोस्टर के जरिए निषाद पार्टी की ओर से निषाद वोट बैंक की ताकत दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. इससे पहले निषाद पार्टी की ओर से एक और पोस्टर लगाया था, जिसमें उन्हें सत्ताईस का खेवनहार बताया गया था. 'सत्ताईस का सत्ताधीश', चर्चा में आया अखिलेश यादव के लिए लखनऊ में लगाया गया पोस्टर निषाद पार्टी मझवां सीट पर कर रही थी दावेदारी दरअसल यूपी की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में निषाद पार्टी को बीजेपी ने एक भी सीट नहीं दी है. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद लगातार मिर्जापुर की मझवां सीट पर दावेदारी कर रहे थे और निषाद पार्टी के नेता यहां से सीट के लिए टिकट पाने के लिए सक्रिय थे. इतना ही नहीं इसको लेकर संजय निषाद ने बीजेपी के बड़े नेताओं से दिल्ली में मुलाकात भी की थी, लेकिन बीजेपी ने यहां से सुष्मिता मौर्या को टिकट दे दिया. Advertisement'सत्ताईस के खेवनहार...' संजय निषाद की पार्टी ने लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर लगवाई होर्डिंगनिषाद पार्टी की प्रेशर पॉलिटिक्स!बताया जा रहा है कि निषाद पार्टी को उपचुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने के बाद अब ये नया दांव चला गया है. पार्टी के नेता बीजेपी को एक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि निषाद समाज के बिना कोई भी पार्टी सत्ता की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाएगी. ये एक तरह की प्रेशर पॉलिटिक्स है, जोकि बीजेपी पर बनाया जा रहा है. निषाद पार्टी अब इन बैनर-पोस्टर के जरिए दिखाने का प्रयास कर रही है कि 2027 में निषाद वोटबैंक बीजेपी के लिए कितना जरूरी है.
लखनऊ पोस्टर निषाद पार्टी बैनर लखनऊ निषाद पार्टी पोस्टर लखनऊ समाचार संजय निषाद संजय निषाद पार्टी मझवां सीट राजनीति Lucknow News Lucknow Poster Nishad Party Banner Lucknow Nishad Party Poster Lucknow News Sanjay Nishad Sanjay Nishad Party Majhwan Seat Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP, वहां फर्जी वोटरों को चुनाव सूची में शामिल करने की कोशिश: सामना'सामना' के संपादकीय में आरोप लगाया गया है, 'भाजपा ने राज्य में हार के डर से मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने के लिए इस तरह के अनैतिक उपायों का सहारा लिया है।
Read more »
'सत्ताईस का सत्ताधीश', चर्चा में आया अखिलेश यादव के लिए लखनऊ में लगाया गया पोस्टरलखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक ऐसे पोस्टर लगा है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में सपा मुखिया अखिलेश यादव को सत्ताईस का सत्ताधीश बताया गया है. इसे संत कबीर नगर के एक नेता ने लगवाया है.
Read more »
UP News: लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के लिए लगा पोस्टर, 'सत्ताईस का सत्ताधीश'उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी सपा कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें अखिलेश यादव को सत्ताइस का सत्ताधीश बताया गया है। यह पोस्टर सपा नेता जयराम पांडे ने लगवाया है और इसमें लिखा है कि 24 में बरसा जनता का आशीष दीवारों पर लिखा है कौन होगा सत्ताइस का सत्ताधीश। अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह पोस्टर लगाया गया...
Read more »
'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर्स की चर्चा, बर्थ-डे पर नए अवतार में दिखे सपा अध्यक्षसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बधाई देने के लिए पोस्टर लगाए हैं। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के पास लगा पोस्टर काफी
Read more »
Bihar Politics: Lalu Yadav के लिए उठी भारत रत्न की मांग, RJD ऑफिस के बाहर लगा पोस्टरBihar Politics: RJD ऑफिस पटना में लगे पोस्टर ने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल, आरजेडी ऑफिस के बाहर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'सत्ताईस के खेवनहार...' संजय निषाद की पार्टी ने लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर लगवाई होर्डिंगसपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को सत्ताईस का सत्ताधीश बताते हुए पोस्टर लगे नजर आए थे. अब एनडीए के घटक निषाद पार्टी ने संजय निषाद को सत्ताईस का खेवनहार बताते हुए लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर होर्डिंग्स लगवाए हैं.
Read more »
