लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक ऐसे पोस्टर लगा है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में सपा मुखिया अखिलेश यादव को सत्ताईस का सत्ताधीश बताया गया है. इसे संत कबीर नगर के एक नेता ने लगवाया है.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर अकसर चर्चाओं में रहते हैं. कभी अखिलेश को देश का भावी प्रधानमंत्री तो कभी उनकी पत्नी डिंपल यादव को यूपी का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर लगाए जा चुके हैं, लेकिन इस बार जो पोस्टर चर्चा में आया है, उसे संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडे ने लगवाया है.
उन्होंने अखिलेश यादव को फोटो के साथ पोस्टर पर लिखवाया है- सत्ताईस में सत्ताधीश. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. संत कबीर नगर की मेहंदावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट के दावेदार जयराम पांड ने सपा कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगवाया है, उसमें लिखा है- "24 में बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा सत्ताईस का सत्ताधीश." जयराम पांडे के इस पोस्टर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.संस्कृत में दी गई हैं अखिलेश को शुभकामनाएंइस पोस्टर में अखिलेश यादव को संस्कृत में शुभकामनाएं दी गई हैं. उन्होंने लिखा, "त्वं जीव शतं वर्धमानः जीवनं तव भवतु सार्थकम् इति सर्वदा मुदं प्रार्थयामहे जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि" अर्थात् तुम बढ़ते हुए 100 वर्ष जिओ, तुम्हारा जीवन उद्देश्यपूर्ण और खुशियों से भरा रहे. हम सभी तुम्हारे लिए ऐसी प्रार्थना करते हैं, जन्मदिन की बधाईयां. बताया जा रहा है कि यह पोस्टर अखिलेश यादव के वास्तविक जन्मदिन पर लगवाया गया है. Advertisementलखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में डिम्पल यादव को बताया भावी मुख्यमंत्रीपहले भी लग चुके हैं ऐसे पोस्टरइससे पहले लोकसभा चुनाव में सपा के शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव के लिए पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर भी सुर्खियों में आए थे. उन पोस्टरों में सपा अध्यक्ष को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया था. मंजीत यादव नाम के सपा कार्यकर्ता ने इन पोस्टरों को लगवाया था. हालांकि इससे पहले भी कई बार अखिलेश को देश के भावी प्रधानमंत्री बनने वाले पोस्टर लग चुके हैं. इसके अलावा एक पोस्टर अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को उत्तर प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था.
अखिलेश यादव न्यूज लखनऊ न्यूज सपा न्यूज सपा पोस्टर अखिलेश यादव सत्ताईस में सत्ताधीश Akhilesh Yadav Poster Akhilesh Yadav News Lucknow News SP News SP Poster Akhilesh Yadav Ruling In Twenty-Seven
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kaushambi News: भूमि बैनामा के नाम पर क्रेता से ठगे 16 लाख रुपये, रकम मांगने पर की फायरिंगकौशांबी जिले में भूमि खरीद में ठगी का मामला सामने आया है। पिपरी क्षेत्र के चलौली में एक व्यक्ति ने भूमि के लिए 16.
Read more »
दोस्तों के साथ खेलने गया था नाबालिग, कपड़े फाड़कर बना लिया अश्लील वीडियोMP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शाम में दोस्तों के साथ खेलने गए नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो बना लिया गया.
Read more »
अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी में जेपी को श्रद्धांजलि देने की कोशिशलखनऊ पुलिस द्वारा जेपीएनआईसी में अखिलेश यादव के कार्यक्रम रोकने का प्रयास, यह घटना पिछले साल भी हुई थी। अखिलेश यादव ने टिन शेड पर लिखकर समाजवादी पार्टी को जयकारा दिया
Read more »
बिहार: रावण दहन के दौरान झुलसे पप्पू यादव, रॉकेट में आग लगाते ही हुआ कुछ ऐसाविजयादशमी पर बिहार के पूर्णिया में रावण दहन करते समय सांसद पप्पू यादव एक हादसे का शिकार हो गए। रावण दहन के लिए एक रॉकेट में आग लगाते समय उनपर चिंगारियां गिरीं।
Read more »
जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP, वहां फर्जी वोटरों को चुनाव सूची में शामिल करने की कोशिश: सामना'सामना' के संपादकीय में आरोप लगाया गया है, 'भाजपा ने राज्य में हार के डर से मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने के लिए इस तरह के अनैतिक उपायों का सहारा लिया है।
Read more »
Akhilesh Yadav Posters: सत्ताईस का सत्ताधीश... अपने जन्मदिन के पोस्टर में नए रूप में दिखे अखिलेश यादवAkhilesh Yadav Posters: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शहर भर में लगे होर्डिंग्स चर्चा का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
