बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद चुनाव आयोग की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। आयोग ने सोमवार शाम तक 2.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के सघन सत्यापन के तौर-तरीकों और दस्तावेजों की मांग को लेकर विपक्षी दल भले ही चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है लेकिन राज्य में 24 जून से मतदाता सूची के सत्यापन की शुरू हुई उसकी मुहिम दिनों-दिन रफ्तार पकड़ती जा रही है। आयोग ने सोमवार को शाम छह बजे तक 2.
88 करोड़ मतदाताओं के सत्यापन से जुड़े भरे हुए गणना फार्म प्राप्त करने का दावा किया है। जो राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या का 36 प्रतिशत से अधिक है। बिहार में मौजूदा समय में करीब 7.90 करोड़ मतदाता है। चुनाव आयोग ने मुहिम को तेज करने और तय समय में पूरा करने के लिए 20 हजार और मतदाताओं की तैनाती दी है। आयोग सत्यापन को लेकर खुद भ्रम में है: तेजस्वी यादव सोमवार को बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की सत्यापन प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए और कहा है कि आयोग सत्यापन को लेकर खुद भ्रम में है। वह रोज-रोज नियम बदल रहा है। देश में हर जगह आधार मान्य है लेकिन बिहार में यह मान्य नहीं है। आयोग की ओर से जो 11 दस्तावेज मांगे जा रहे है वह अधिकांश लोगों के पास नहीं है। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया में बदलाव न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। उनके इन आरोपों के बाद आयोग ने साफ किया है कि सघन सत्यापन के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो 24 जून को नियम जारी किए गए है वहीं आज भी है। आयोग से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। सत्यापन का काम सुचारू रूप से चल रहा है। राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेता ही बार-बार पता नहीं क्यों भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं? पिछले 24 घंटे में 1.18 करोड़ से अधिक फार्म जमा कराए गए है। वहीं कुल मतदाताओं में से 11.26 प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म को आन लाइन अपलोड़ भी किया जा चुका है। बता दें कि राज्य में सत्यापन से जुड़े गणना फार्मों को जमा कराने की अंतिम तारीख 25 जुलाई है। यानी अभी इसके लिए 18 दिन का और समय है। यह भी पढ़ें: Bihar Voter List: 'मी लॉर्ड बिहार में चार करोड़ वोटर्स को...' मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ मनोज झा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
Election Commission Of India Voter List Update Tejashwi Yadav Allegations Bihar Elections Voter Verification Process Electoral Roll Revision Voter ID Documents Bihar Political News Voter Registration Deadline
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में ‘दामाद आयोग’ को लेकर खींचतान, राजनीतिक नियुक्तियां बनीं विवाद, उठने लगे विरोध के सुरबिहार में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, जहां तेजस्वी यादव ने इसे 'दामाद आयोग' करार दिया है।
Read more »
लेख: बिहार में वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग की पहल का क्या असर होगा?बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के सत्यापन का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया में, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और दोहरे मतदाताओं को हटाने का लक्ष्य है।
Read more »
तेजस्वी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग खुद कंफ्यूजतेजस्वी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग खुद कंफ्यूज
Read more »
बिहार में वोटर लिस्ट से मतदाताओं को हटाने की साजिश, बीएलओ को गांवों में घुसने नहीं देंगे: पप्पू यादवबिहार में वोटर लिस्ट से मतदाताओं को हटाने की साजिश, बीएलओ को गांवों में घुसने नहीं देंगे: पप्पू यादव
Read more »
बिहार चुनाव: वोटर लिस्ट के रिविज़न को लेकर निर्वाचन आयोग क्यों है सवालों के घेरे मेंबिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, इससे पहले राज्य में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न हो रहा है जिस पर सियासी घमासान मचा हुआ है. इस रिविज़न को कई राजनेता सोची-समझी रणनीति बता रहे हैं.
Read more »
चुनाव आयोग के लगातार बदलते दिशा-निर्देशों से भ्रम की स्थिति : तेजस्वी यादवचुनाव आयोग के लगातार बदलते दिशा-निर्देशों से भ्रम की स्थिति : तेजस्वी यादव
Read more »
