चुनाव आयोग के लगातार बदलते दिशा-निर्देशों से भ्रम की स्थिति : तेजस्वी यादव

United States News News

चुनाव आयोग के लगातार बदलते दिशा-निर्देशों से भ्रम की स्थिति : तेजस्वी यादव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

चुनाव आयोग के लगातार बदलते दिशा-निर्देशों से भ्रम की स्थिति : तेजस्वी यादव

पटना, 7 जुलाई । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और महागठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव ने बिहार में कराए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अपने ही आदेशों में अंतर है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग को आदेश या अधिसूचना निकालनी चाहिए।‎ ‎महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या संवैधानिक संस्थाओं के लिए विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट ही अब नीति वाहक बन गए हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की वेबसाइट के एक फॉर्म में अभी भी आधार कार्ड शामिल होने को लेकर भी सवाल उठाया। ‎ ‎उन्होंने बिहार से बाहर काम कर रहे लोगों को लेकर भी कहा कि उनका मतदाता पुनरीक्षण कैसे होगा। क्या उनका नाम वोटर लिस्ट से काटना ही एकमात्र रास्ता है? ऐसे लोगों की संख्या करीब चार करोड़ है। ‎‎तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव के बाद इसे शुरू किया जाए, ताकि लोकतंत्र की गरिमा और जनता का विश्वास बना रहे। इस मुद्दे को लेकर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया गया है। ‎ ‎प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भी चुनाव आयोग के पूरी तरह भ्रम में रहने की बात करते हुए कहा कि आयोग किसी दबाव में निष्पक्ष निर्णय नहीं ले पा रहा है, इस कारण बराबर आदेश बदल रहा है। उन्होंने पूछा कि जब 25 जनवरी 2025 को मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका था, तो अब उसे क्यों नकारा जा रहा है? ‎राजेश राम ने कहा कि ट्रेड यूनियन के 9 जुलाई को प्रस्तावित भारत बंद का महागठबंधन के सभी घटक दल समर्थन कर रहे हैं। पूरे बिहार में चक्का जाम होगा और घटक दलों के प्रमुख नेता राजधानी पटना में सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस बंद में हिस्सा लेने पटना आ रहे हैं। पटना में एक विरोध मार्च निकाला जाएगा। ‎महागठबंधन ने चुनाव आयोग से विधानसभा वार प्रतिदिन का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है, जिससे मतदाता पुनरीक्षण में पारदर्शिता बनी रहे। ‎‎इस प्रेस वार्ता में राजद के संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मौजूद रहे। ‎ ‎--आईएएनएस ‎ ‎एमएनपी/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CEC-EC की नियुक्ति पर बड़ा खुलासा, प्रक्रिया पूरी तरह कार्यपालिका की इच्छा के तहत होती थीCEC-EC की नियुक्ति पर बड़ा खुलासा, प्रक्रिया पूरी तरह कार्यपालिका की इच्छा के तहत होती थीचुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया गया.
Read more »

Bihar: तेजस्वी ने फिर दिलाई पिछले बिहार चुनाव की याद, PM मोदी का भी लिया नाम; बोले- हमारे लोग 12-15 वोट से...Bihar: तेजस्वी ने फिर दिलाई पिछले बिहार चुनाव की याद, PM मोदी का भी लिया नाम; बोले- हमारे लोग 12-15 वोट से...तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव को लेकर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने 2020 के बिहार चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि 2014 के बाद से संवैधानिक संस्थाओं को हाइजैक कर लिया गया है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली बार चुनाव में गिनती रोकी गई और जीते हुए उम्मीदवारों को हरा दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से बहकावे में न आने की अपील...
Read more »

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप हजम क्यों नहीं हो रहा है?तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप हजम क्यों नहीं हो रहा है?तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से परिवारवाद की राजनीति पर सवाल पूछा है, जबकि वो खुद भी उन्हीं सवालों के कठघरे में खड़े हैं.
Read more »

Bihar Politics: 'दोधारी तलवार' पर चल रहे 'तीखे' तेजस्वी! बिहार की सियासी मजबूरी, रणनीति या हताशा?Bihar Politics: 'दोधारी तलवार' पर चल रहे 'तीखे' तेजस्वी! बिहार की सियासी मजबूरी, रणनीति या हताशा?Bihar Politics: तेजस्वी यादव की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हाल के आपत्तिजनक बयानों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.
Read more »

तेजस्वी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग खुद कंफ्यूजतेजस्वी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग खुद कंफ्यूजतेजस्वी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग खुद कंफ्यूज
Read more »

चुनाव आयोग की वजह से बिहार के मतदाता डरे हुए हैं : दीपांकर भट्टाचार्यचुनाव आयोग की वजह से बिहार के मतदाता डरे हुए हैं : दीपांकर भट्टाचार्यचुनाव आयोग की वजह से बिहार के मतदाता डरे हुए हैं : दीपांकर भट्टाचार्य
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:25:49