'शुभचिंतक' के जरिए हम ऐसी कहानी सुना रहे जो वास्तव में मायने रखती है: पार्थिव गोहिल
मुंबई, 27 मई । पार्थिव गोहिल अपनी डार्क कॉमेडी फिल्म "शुभचिंतक" की रिलीज के लिए तैयार हैं। दावा है कि ये उनकी कहानी कहने की गहरी लगन को दिखाती है, जो दर्शकों का न केवल मनोरंजन देती है बल्कि उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ती भी है।सोल सूत्र बैनर के तहत बनी फिल्म "शुभचिंतक" एक तेज़ रफ्तार थ्रिलर कॉमेडी है। यह फिल्म सस्पेंस, मज़ेदार हास्य और भावनात्मक मोड़ों से भरपूर है, जो दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन से भरा एक पारिवारिक अनुभव देती है।पार्थिव के लिए हर फिल्म उनके कला और अनुभव को निखारने का एक मौका होती है।उन्होंने कहा, हर प्रोजेक्ट के जरिए हम ऐसी कहानियां पेश कर रहे हैं जो सच में अहम होती हैं और लोगों के दिलों को छू जाती हैं। "सोल सूत्र" का मकसद भी यही है और "शुभचिंतक" उसी दिशा में हमारा एक प्यारा कदम है।निसर्ग वैद्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म ज़िंदगी की मुश्किलों और उनकी उलझनों को रोचक अंदाज में दिखाती है।"सोल सूत्र" प्रोडक्शन हाउस की स्थापना पार्थिव गोहिल और मानसी पारेख ने मिलकर की है। इस बैनर के पिछले प्रोजेक्ट्स में दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म "गोलकेरी", परेश रावल की "डियर फादर" और रत्ना पाठक शाह की पहली गुजराती फिल्म "कच्छ एक्सप्रेस" शामिल हैं।राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री मानसी पारेख अपनी "शुभचिंतक" में भी नजर आएंगी।"शुभचिंतक" में अपनी नई भूमिका को लेकर बात करते हुए मानसी ने उन अलग-अलग किरदारों के बारे में बताया जिन्हें उन्होंने पिछले कुछ सालों में निभाया है।उन्होंने कहा, कच्छ एक्सप्रेस में मैंने एक सीधी-सादी पत्नी का रोल किया था। झामकुडी में मैं एक गांव में रहने वाली चुड़ैल बनी थी। डियर फादर में मैंने एक ज़िद्दी बहू का किरदार निभाया था, जो अपने ससुर की बात नहीं मानती।उन्होंने आगे कहा, हालांकि "शुभचिंतक" में मेरा किरदार थोड़ा अलग है। इसमें मैं एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हूं, जो अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक अमीर लड़के को फंसाती है। मैं हमेशा अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना पसंद करती हूं। ऐसा किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया।उन्होंने कहा, एक कलाकार के रूप में, यह मेरे लिए नई चुनौतियां लेकर आया है। मेघना का किरदार निभाना एक शानदार अनुभव रहा और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं।--आईएएनएसएसएचके/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये चीजें आपको पूरे दिन रखेंगी एनर्जी से भरपूर, नहीं पड़ेगी सप्लीमेंट्स लेने की जरूरतहम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं.
Read more »
लड़कों की वो 9 आदतें जिनसे लड़कियां होती हैं Impressआज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड, लाइफ पार्टनर और पति में ढूंढती हैं।
Read more »
तेजी से कम चाहते हैं वजन? नींबू पानी में मिक्स करें ये चीजेंहम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नींबू पानी में मिलाने से वजन कम करने में मदद मिलती है.
Read more »
2025 की वो फिल्म, जो सिनेमाघरों नहीं दे पाई दस्तक, अब OTT स्ट्रीमिंग पर भी लगी रोक, मेकर्स पर दर्ज हुआ 60 करोड़ का मुकद्दमाआज हम आपको 2025 की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना तो सिनेमाघरों में दस्तक दे पाई और न ही ओटीटी पर स्ट्रीम हो पाएगी.
Read more »
इन चीजों को गर्मियों में खाने की ना करें गलती, सोख लेंगी शरीर का सारा पानीFoods That Silently Dehydrate You In Summer: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गर्मियों में खाने से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट होती है.
Read more »
वट सावित्री व्रत पर पहनें चमकीली साड़ी सब रह जाएंगे देखते!वट सावित्री की पूजा के लिए अभी से साड़ी खरीदकर रख लें। यहां हम आपको ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आजकल ट्रेंड में हैं।
Read more »
