नोएडा : कोविड संक्रमण के मरीज हुए 10, स्वास्थ्य विभाग ने कहा डरने की जरूरत नहीं, सावधानी बरतें
नोएडा, 27 मई । जिले में कोविड संक्रमण के मामलों में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि छह महिलाओं समेत नौ और लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी मामले निजी लैब में कराई गई जांचों के बाद सामने आए हैं। नए मामलों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 10 हो गई है। सभी मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्र करने में जुटी हैं। इनमें से अधिकांश मरीज बिसरख ब्लॉक की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार के कोविड से ज्यादा खतरा लोगों को नहीं है, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, ना कि डरने की। अभी तक के मिले सभी मरीजों का इलाज उनके घर में ही आइसोलेशन में हो रहा है। सभी में सर्दी, जुकाम और खांसी संबंधित शिकायत देखने को मिली हैं। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव के कारण भी यह संभव है, लेकिन इसमें कोविड के कुछ लक्षण का आना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉ.
अमित कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र जांच किट विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। पहली कोविड मरीज के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना निजी लैब से मांगा गया है और उसे नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। कोविड से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8766367005 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इलाज और जांच की सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही हैं। --आईएएनएस पीकेटी/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आरसीबी के पडिक्कल ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में आपको मानसिक बदलाव करने की जरूरत है'आरसीबी के पडिक्कल ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में आपको मानसिक बदलाव करने की जरूरत है'
Read more »
भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, पाकिस्तान को घुसकर मारा: ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाहशनिवार को गांधीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं है.
Read more »
कोविड पर चिंता जैसी बात नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी... सीएम योगी आदित्यनाथ ने की यूपी के हालात की समीक्षामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन वैश्विक स्थिति को देखते हुए सावधानी जरूरी है। उन्होंने कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट JN1 के मद्देनजर प्रदेश के हालात की समीक्षा की और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने के निर्देश...
Read more »
भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा, जर्मनी में जयशंकर ने पाकिस्तान से कहा-आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगेविदेश मंत्री एस जयशंकर ने बर्लिन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा।
Read more »
मुंबई में मई महीने में रोज कोविड के औसतन 9 मरीज मिल रहे, IMA ने कहा- कोरोना को लेकर घबराएं नहीं, सावधानी बरतेंCovid Cases in Mumbai Maharashtra : मुंबई में मई महीने में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, रोजाना औसतन 9 मरीज मिल रहे हैं। इंडियन मेडिकल काउंसिल (आईएमए) ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आईएमए के अनुसार, कोविड के लक्षण हल्के हैं, जैसे बुखार और सर्दी-जुकाम। एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल न...
Read more »
बिहार में कोविड-19 की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक, स्वास्थ्य विभाग ने कहाबिहार में कोविड-19 की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक, स्वास्थ्य विभाग ने कहा - 'घबराने की जरूरत नहीं'
Read more »
