'रूस युद्ध में लड़ने के लिए लोगों को फंसाया', दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर गंभीर आरोप

Jacob Zuma Daughter News

'रूस युद्ध में लड़ने के लिए लोगों को फंसाया', दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर गंभीर आरोप
Duduzile Zuma-SambudlaRussia Ukraine WarSouth Africa
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की बेटी दुदुजिले जूमा-संबुदला पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर रूस में सिक्योरिटी ट्रेनिंग के नाम पर लोगों को फंसाकर यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए भेजने का आरोप है। उनकी बहन ने एफिडेविट दाखिल कर यह आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सरकार लोगों को वापस लाने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रही...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की बेटी दुदुजिले जूमा-संबुदला पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप जूमा-संबुदला की ही बहन नकोसाजाना बोंगानिनी जूमा-मनक्यूब की तरफ से दाखिल किए एफिडेविट में लगाए गए हैं। इसके मुताबिक, दुदुजिले जूमा-संबुदला और दो अन्य लोगों पर रूस में सिक्योरिटी ट्रेनिंग के नाम पर लोगों को फंसाने और यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने के लिए फुसलाने का आरोप है। ये अन्य दो लोग कौन हैं, इनके बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कर रही आरोपों की जांच एफिडेविट के मुताबिक, इन लोगों को रूस में एक भाड़े पर हायर करने वाले ग्रुप को सौंप दिया गया और फिर यूक्रेन के साथ युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किया गया। 17 में से 8 लोग परिवार के ही सदस्य थे। पुलिस ने कहा है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है। साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि लोगों को वापस लाने के लिए रूस और यूक्रेन के साथ डिप्लोमैटिक कोशिशें चल रही हैं। रूस पर आरोप है कि उसने साउथ अफ्रीका और दूसरे अफ्रीकी देशों के लोगों ड्रोन फैक्ट्रियों में काम करने का लालच दिया। जैकब जूमा ने 2007 से 2017 तक अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस का नेतृत्व किया था। 2021 में साउथ अफ्रीका में जानलेवा दंगे हुए, जिनका ट्रायल अभी चल रहा है। बाद में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया और उन्होंने 2023 में एमके पार्टी बनाई थी। जैकब जूमा की बेटी दुदुजिले जूमा-संबुदला इसी पार्टी से अभी पार्लियामेंट मेंबर हैं।.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की बेटी दुदुजिले जूमा-संबुदला पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप जूमा-संबुदला की ही बहन नकोसाजाना बोंगानिनी जूमा-मनक्यूब की तरफ से दाखिल किए एफिडेविट में लगाए गए हैं। इसके मुताबिक, दुदुजिले जूमा-संबुदला और दो अन्य लोगों पर रूस में सिक्योरिटी ट्रेनिंग के नाम पर लोगों को फंसाने और यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने के लिए फुसलाने का आरोप है। ये अन्य दो लोग कौन हैं, इनके बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कर रही आरोपों की जांच एफिडेविट के मुताबिक, इन लोगों को रूस में एक भाड़े पर हायर करने वाले ग्रुप को सौंप दिया गया और फिर यूक्रेन के साथ युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किया गया। 17 में से 8 लोग परिवार के ही सदस्य थे। पुलिस ने कहा है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है। साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि लोगों को वापस लाने के लिए रूस और यूक्रेन के साथ डिप्लोमैटिक कोशिशें चल रही हैं। रूस पर आरोप है कि उसने साउथ अफ्रीका और दूसरे अफ्रीकी देशों के लोगों ड्रोन फैक्ट्रियों में काम करने का लालच दिया। जैकब जूमा ने 2007 से 2017 तक अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस का नेतृत्व किया था। 2021 में साउथ अफ्रीका में जानलेवा दंगे हुए, जिनका ट्रायल अभी चल रहा है। बाद में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया और उन्होंने 2023 में एमके पार्टी बनाई थी। जैकब जूमा की बेटी दुदुजिले जूमा-संबुदला इसी पार्टी से अभी पार्लियामेंट मेंबर हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Duduzile Zuma-Sambudla Russia Ukraine War South Africa Human Trafficking Security Training Nkosazana Dlamini-Zuma Ronald Lamola African National Congress MK Party

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:53:51